Tuesday 9 July 2024

Recipe: Aloo Patties

बहुत दिनों से या यूं कहें कि बचपन से इस dish को‌ घर पर बनाने का try कर रहे थे, पर बन नहीं पा रही थी। पर आज जब बनाई, तो बहुत ही अच्छी बनी, मज़ा आ गया!

और वो है Aloo Patties!

तो सोचा, आपके साथ इसे share की जाए। तो चलिए देख लेते हैं इसके ingredients, method and tips...

Aloo Patties 




Ingredients:

For base

  • All purpose flour -  1½ cup
  • Olive oil- 2 tsp.

For slury 

  • All purpose flour - ⅓ cup 
  • Cornflour - ⅓ cup 
  • Olive oil- ⅓ 

For filling 

  • Boiled Potato - 4 big
  • Green chilli - as per taste
  • Salt - as per taste 
  • Olive Oil - 1 tbsp
  • Maggi masala - 1 sachet 


Method -

  1. मैदे में olive oil का मोयन देकर dough prepare कर लीजिए। इसे थोड़ा बर्तन में पटक-पटककर prepare कीजिए, जिससे मैदे में अच्छा gluten आ जाए।
  2. अब इसे ढककर rest करने के लिए रख दीजिए।
  3. मैदा, cornflour और olive oil को मिलाकर slury prepare कर लीजिए।
  4. Wok में घी डालकर गर्म कर लें।
  5. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च को डालकर चटका लें।
  6. फिर इसमें boiled potato को mash करके डाल दीजिए।
  7. आलू में, नमक और maggi masala डाल दीजिए और इसे बीच-बीच में चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।
  8. अब हमने जो मैदे का dough prepare किया था, उसकी 8-10 लोई तोड़ लीजिए।
  9. इन लोई से बहुत ही पतली रोटी बना लें।
  10. अब एक रोटी लें और उस पर 1 tsp. slury फैला दीजिए।
  11. उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और उस पर भी 1 tsp. slury फैला दें।
  12. ऐसे ही सारी रोटियों को एक के ऊपर एक चढ़ाकर परत बना लें।
  13. अब इस परत वाली रोटी को दोनों तरफ से fold करें, फिर बची हुई slury लगाकर fold करें।
  14. इससे आपको एक square shape मिल जाएगा।
  15. अब हल्के हाथों से बेलते हुए एक बड़ा square बना लीजिए।
  16. अब इस बड़े square से 4 छोटे square बना लीजिए।
  17. हर छोटे square पर आलू का मसाला रखें और उसे triangle shape में fold कर दीजिए, जैसा कि आलू पैटीस का shape होता है।
  18. किनारे-किनारे पर पानी लगाकर, हल्के हाथों से दबा दीजिए।
  19. एक microwave oven में use होने वाली plate, tava or tray लीजिए। 
  20. उस पर हल्के हाथों से olive oil लगा दीजिए, फिर उस पर मैदे की dusting कर दीजिए और extra मैदा हटा दीजिए। इसे use होने वाले utensils की lining करना कहते हैं।
  21. अब एक बार में दो patties ही रखें। Meanwhile आप microwave को fast preheat पर चला दीजिए।
  22. अब इस preheat microwave में patties की tray को रख दीजिए। Convection mode पर 250° पर 5 minutes चला लें।
  23. उसके बाद 220° पर 8-10 minutes के लिए चला दें।
  24. फिर उसे 200° पर 5 minutes के लिए चला लीजिए। Or proper Browning आने तक bake कर लीजिए।
  25. हलकी ठंडी हो जाने के बाद, patties पर butter की brushing कर दीजिए।

Now, crispy and crunchy Aloo Patties is ready to serve.

Perfect patties के लिए, tips and tricks note कर लीजिए।

Tips and Tricks 

  • मैदे का dough, पटक-पटककर ही prepare कीजिए। क्योंकि मैदे में जितना अच्छा gluten बनेगा, layers उतनी ही flaky होंगी। और patties में उसका main feature उसका flaky बनना ही है।
  • रोटियां जितनी पतली होगी, patties उतनी ही crunchy होगी तो ध्यान रखिएगा कि बहुत पतली पतली रोटी बनाएं।
  • For perfect patties, हर बार slury ज़रूर लगाएं।
  • आप चाहें तो मैदे के dough prepare करते समय ¼ tsp. baking powder डाल दीजिए। इससे flakes, easily prepare होते हैं। I avoided that, just to make a healthier version. 
  • अगर आप मैदे की जगह आटा लेना चाहें, for a healthier choice, तो आप आटा भी ले सकते हैं, बस उसमें उतनी अच्छी layering और crunch नहीं आएगा।
  • मैदे के dough में नमक नहीं डालना है और अगर आपको डालना ही है, तो dough को rest नहीं कराना है, तुरन्त ही patties बना देनी है। वरना patties का crunch बेकार हो जाएगा।
  • आप आलू के मसाले को अपने taste के according, बना सकते हैं। जैसा भी आपको पसंद हो।
  • आप आलू मसाला की जगह, paneer or cheese or different fillings भी भर सकते हैं। Filling के according थोड़ा shape भी change कर सकते हैं।
  • Microwave oven को preheat अवश्य कीजियेगा।
  • Patties को convection mode पर ही बनाएं। 
  • आप के microwave में preparation time थोड़ा बहुत अलग हो सकता है, according to voltage तो उसे ध्यान में रखिएगा।
अगर आप के पास microwave नहीं है, फिर भी आप patties घर पर बनाना चाहते हैं, तो comment box में अपनी request डाल दीजिएगा, हम आपको उसका method भी बता देंगे।

आज ही बनाएं और बारिश की बूंदों के साथ गरमा-गरम Patties and coffee का लुत्फ उठाएं।