Wednesday 10 July 2024

Tips : How to get rid of mosquitoes naturally

बरसात का मौसम आ चुका है,‌ ठंडी-ठंडी फुहारों के साथ ही यह मौसम, मच्छरों के पुनः आगमन का मौसम भी होता है। 

और साथ ही मौसम आ जाएगा, दिन भर irritate होने, खुजाने और ढेरों बिमारियों का, अगर ध्यान ना दिया जाए...

तो उसके पहले कि वो active हो जाएं, क्यों ना हम भी active हो जाएं।

मच्छरों की बात आते ही, different spray and repellent ही आपके ज़हन में आएंगे। लेकिन यह जितने मच्छरों के लिए dangerous होते हैं, उतने ही हमारे लिए भी...

तो क्यों ना कुछ ऐसा उपाय किया जाए जो natural and safe हो।

तो बस आज यही share कर रहे हैं कि कैसे मच्छरों से प्राकृतिक रूप से बचा जाए। सारी ही tips के ingredients बहुत easily available है। 

How to get rid of mosquitoes naturally

हम आपको कुछ oils, कुछ plants और कुछ reason बताएंगे जो काफी effective हैं।


A. Oils -

Lemon and eucalyptus oil, neem oil, cinnamon oil, citronella oil, lavender oil, etc. ऐसे oil होते हैं, जो कि skin के लिए safe हैं पर मच्छर इनकी fragrance से बहुत तेज़ी से reflect होते हैं। 

इनकी fragrance की candles आती हैं, आप उन्हें use कर सकते हैं। या इनके दीप प्रज्ज्वलित कर सकते हैं।

Neem oil and lavender oil से आप मालिश भी कर सकते हैं। इन दोनों ही oil के antifungal, analgesic, and antiseptic benefits भी होते हैं। 

Lavender oil की scent तो calming and pleasant भी होती है।

आप की knowledge के लिए बता दें कि cinnamon oil तो मच्छरों की breeding को भी control करता है। अर्थात मच्छरों का जड़ से सफाया...


B. Plantation -

अगर आप को planting का शौक है और आप के घर में space and proper sunlight का arrangement है तो आप इन plants को अपने garden में जरूर से लगाएं। वो हैं marigolds, catnip, allium bulbs (लहसुन का पौधा), witch hazel and bee balm.

साथ ही कुछ pungent herbs जैसे basil, rosemary, mint, and sage लगा सकते हैं।

इनके अलावा lavender, lemongrass, or citronella (scented geraniums) को भी लगा सकते हैं।

यह पौधे बहुत ही effective होते हैं। फिर जब जगह है और शौक भी, तो क्यों ना कुछ ऐसा लगाया जाए, जो आपके परिवार को सुरक्षित रख सकता है।

अब देख लेते हैं कि ऐसी कौन सी वजहें होती हैं, जिनके कारण मच्छर अधिक attract होते हैं।


C. Reasons for mosquitoes' attraction -

I. Carbon dioxide :

जो ज़्यादा carbon dioxide छोड़ते हैं, मच्छर उनकी तरफ ज़्यादा attract होते हैं। इनमें pregnant ladies, ज़्यादा exercise करने वाले लोग, liquor drink करने वाले लोग mostly शामिल होते हैं।


II. Blood group :

जिनका blood group O या AB होता है, उनकी तरफ मच्छर ज़्यादा attract होते हैं।


III. High temperature :

जिनका body temperature high रहता है, मतलब जिनका शरीर गर्म रहता है, उनकी तरफ भी मच्छर ज़्यादा attract होते हैं।


IV. Sweating :

जिन लोगों को ज़्यादा पसीना आता है, मच्छर उनकी तरफ ज़्यादा attract होते हैं।


V. Sweet, salty or spicy foods : 

जिनका food taste ऐसा होता है, जिसमें sweets, spicy foods और ज्यादा नमक का खाना शामिल होता है। उनके पास मच्छर ज़्यादा attract होते हैं।


VI. Potassium-rich foods :

ऐसे खाने-पीने की चीजें, जिनमें potassium ज़्यादा होता है, वो भी कारण होते हैं मच्छर को attract करने के।


VII. Floral and sweet smell :

भीनी और मीठी खुशबू भी मच्छरों को attract करती है।


VIII. Dark colours :

Dark colours के कपड़े मच्छरों को attract करते हैं, specially dark, green and black...

अगर इनमें से कुछ भी आप में है तो आपको मच्छरों से बचाव अवश्य करना पड़ेगा।


D. Protection against mosquitoes :

  • Full sleeves व light colour के soft कपड़े पहनें।
  • घर में पानी एकत्रित ना रहने दें। ठहरे हुए पानी में ही मच्छर अपने अंडे देता है। ¼ बाल्टी पानी में भी लाखों अंडे हो जाते हैं। 
  • घरों के खिड़की-दरवाजे शाम को 5 बजे तक बंद कर दीजिए या यूं कहें कि सूरज के ढलते-ढलते बंद कर दीजिए, क्योंकि अधिकतर मच्छर उसके बाद ही घरों में प्रवेश करते हैं। 
  • रोशनी का उचित इंतज़ाम रखें। कम रोशनी और अंधेरी जगह मच्छरों को आमंत्रित करती है।
  • घर आपका airy हो, मतलब घरों में बेहद ज्यादा सामान ना भरें, इससे मच्छरों को छिपने के लिए बहुत ज्यादा जगह मिल जाती है और आप के लिए प्रतिदिन सब सामान हटा कर सफाई करना संभव नहीं होता।
  • मच्छरदानी का उपयोग कीजिए। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी से बेहतर और कोई option नहीं है।
  • कोने-कोने में साफ-सफाई रखें, घर में धूल-धक्कड़, जाले इत्यादि ना रहे। सफाई रहने से सभी तरह के कीड़े-मकोड़े से बचाव रहता है। 
  • प्रतिदिन नहाएं। नहाने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर ही अपने आप को बीमार होने से बचा सकता है।
तो बस इन सब बातों का ध्यान रखते हुए, अभी से alert हो जाएं और खुद को और अपने परिवार को मच्छरों से सुरक्षित करें।