Saturday, 21 March 2026

Short Story : The Silent Business

The Silent Business


राम किशोर, बेहद शांत प्रवृत्ति का प्रसन्नचित्त व्यक्ति था, कोई कुछ भी कहे, कभी पलटकर जवाब नहीं देता था।

वह नितप्रति दिन एक काम करता, बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत, दूध, गंगाजल, सरसों का तेल, काले तिल, उड़द दाल, कपूर, मौली, अक्षत, चंदन, गुड़हल फूल, आदि में से कोई चार चीजें, public place वाली lift और सड़क-किनारे चढ़ा देता, कुछ पूजा-पाठ करता और चला जाता।

लोगों के मन में curiosities उठतीं कि वह करता क्या है? कुछ तो उसे गाली-गलौज देते, प्रताड़ित करते, मारते-पीटते कि क्या जादू-टोना कर रहा है, पर कुछ न बोलता, बस प्रणाम करता, धन्यवाद देता और चला जाता।

लोगों को वो बहुत weird लगता, पर उसके शांत प्रवृत्ति ने लोगों को उसे मारने-पीटने और गाली-गलौज देने से रोक दिया, पर curiosity लोगों में तब भी बनी रही। 

अब लोगों ने प्यार से कारण पूछा, तो उसने कहा कि सब शुभ रहे, इसलिए करता है।

तो लोगों ने पूछा कि lift और road पर क्यों? मंदिर में क्यों नहीं?

जीवन चलता है, lift और road भी, तो बस इसलिए ही कि सब ठीक से चलता रहे।

तो क्या सब ठीक है?

बिल्कुल, मेरा शांत और प्रसन्नचित्त रहना इसका प्रतीक है।

बात सही थी, लोग प्रभावित होने लगे, उससे पूजा की विधि और कब क्या और कहां से सामग्री लेनी है, पूछने लगे, क्योंकि शांत और प्रसन्नचित्त तो सब रहना चाहते हैं।

उसने कहा, कुछ खास नहीं, एक तो बस यह कि जिस lift या road के किनारे यह सब चढ़ा है, वहां और नहीं चढ़ाना है।

दूसरा, पूजा किसी भी हिन्दू देवी-देवता की अपनी श्रद्धा अनुसार करनी है, उन पर विश्वास पूर्ण करना है, साथ ही प्रयास करना है, शांत और प्रसन्नचित्त रहने का।

और रही सामग्री की बात, तो वो सब जगह-जगह मिल जाएगी, बस खोजना होगा। हाँ, मैं भी किफायती कीमत पर सब उपलब्ध करा सकता हूं।

कौन मेहनत करे, जब बिना ढूंढें, किफायती कीमत में सब मिल सकता है। कुछ ही दिनों में उसके पास से बहुत लोगों ने सामग्री लेनी आरंभ कर दी।

अकरम को राम किशोर का फैलता-फूलता व्यापार रास नहीं आ रहा था, उसे लगा इसने लोगों को उल्लू बना कर अपना व्यवसाय जमा लिया है, साथ ही अंधविश्वास फैला रहा है सो अलग।

एक दिन वो राम किशोर के घर जा धमका, पर यह क्या?

राम किशोर की अवस्था, वैसी की वैसी, कोई सुधार नहीं, अकरम बोला, अमा मियां, बड़े बेवकूफ व्यवसायी हो, इतना अंधविश्वास फैला कर भी, हालत में कोई सुधार नहीं...

कैसा अंधविश्वास, महाशय? और कैसा सुधार?

जो तुमने ढोंग फैलाया है वही, फिर भी तुम्हारी लक्ष्मी जी प्रसन्न नहीं हुईं।

अपने जैसा समझे हो, जो दूसरों की खुशियों का मोल लगाकर मैं पैसा कमाऊंगा...

और मेरा silent business तो अपने ज़ोर पर है..

और वो क्या है?

मेरे चारों तरफ शांत और प्रसन्नचित्त लोगों की संख्या बढ़ गई है, मनुष्य जन्म सार्थक हो गया है, बाकी सब नश्वर है, यहीं रह जाना है। तो उसकी चिंता में घुलकर, दूसरों को क्यूं ठगूं?

अकरम, जिस जोश में राम किशोर के व्यवसाय को ठप कराने आया, उतने ही शांतचित्त से लौट गया, दूसरों में सुख-शांति की कामना फैलाने का सोच कर...

आज राम किशोर के silent business का एक और customer बढ़ गया था…