Tuesday, 5 May 2026

India's Heritage : बड़ा मंगल पर प्रसाद

शनिवार 2 मई से ज्येष्ठ मास (जेठ महीना) प्रारंभ हो गया है, और कल पहला बड़ा मंगल है।

ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगल को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल क्यों कहते हैं, यह हम इन दोनों posts (बड़ा मंगल, बड़ा मंगल क्यों) में share कर चुके हैं। आपको इन दोनों पर click करने से सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

बड़ा मंगल इस साल बहुत विशेष है, क्योंकि आठ साल बाद वो विशेष वर्ष आया है, जब 8 बड़े मंगल एक साथ आएंगे, जो कि आज से 23 June तक 8 बड़े मंगल हैं।

इस विशेष वर्ष पर उज्जैन के मायापति हनुमान मंदिर में विशाल आयोजन किया जा रहा है, जिसमें:

  • 8 लाख मूल‌ मंत्र जाप
  • 800 हनुमान चालीसा पाठ 
  • 8 किलो सिन्दूर से अभिषेक

ये सभी चीजें की जाएँगी।

वहीं हनुमान गढ़ी मंदिर में आज 11000 मूल मंत्र जाप करे जाएंगे।

बड़ा मंगल पर प्रसाद


हनुमान जी को ‘अष्टसिद्धि नवनिधि’ के दाता कहा जाता है। यह मान्यता है कि बड़े मंगल में हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

हनुमान जी को प्रसन्न करने हेतु चढ़ाए जाने वाले आठ प्रसाद इस प्रकार हैं:

  • मोतीचूर के या बेसन के लड्डू- हनुमान जी को मुख्यतः मोतीचूर के या बेसन के लड्डू चढ़ाने से भक्ति बढ़ती है और जीवन में शुभ फल मिलते हैं। 
  • चना-गुड़- हनुमान जी को चना और गुड़ बेहद प्रिय हैं। गुड़ ऊर्जा और चना बल का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से मंगल दोष शांत होता है और ताकत बढ़ती है।
  • मीठा पान- बिना तंबाकू वाला मीठा पान चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। यह हनुमान जी को बहुत पसंद है।
  • कच्चा नारियल- पूरा कच्चा नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे इच्छाओं की पूर्ति और कामनाएं स्वीकार होने का विश्वास है।
  • इमरती- शुद्ध घी में बनी इमरती का भोग लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
  • केसर भात- केसर वाला भात अर्पित करने से मंगल दोष कम होता है और सुख-समृद्धि आती है।
  • रोटी- घी लगी सादी रोटी चढ़ाने से रोग और बाधाएं दूर होती हैं, साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  • पंचमेवा- किशमिश, काजू, मखाना, छुहारा और चिरौंजी से बना पंचमेवा चढ़ाने से कार्य सिद्धि और सफलता मिलती है।

मान्यता है कि इन प्रसादों को सच्चे मन और श्रद्धा से अर्पित करने पर हनुमान जी भक्तों के कष्ट दूर करते हैं, खासकर बड़ा मंगल के दिन इनका भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करने से विशेष फल मिलता है।

हनुमानजी की कृपा सदैव बनी रहे, बड़ा मंगल हम सभी के लिए शुभ व मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला हो।