Summer season में भिंडी हर एक की पहली पसंद होती है।
भिंडी की सब्जी ऐसी होती है, जो जितना अधिक घर के रोज़मर्रा के खाने का हिस्सा होती है, उतना ही parties की शान भी।
तो आज summer special recipes में एक ऐसी ही special dish share कर रहे हैं।
कुरकुरी भिन्डी एक ऐसी dish है, जिसमें ingredients बहुत कम पर taste में है दम…
Kurkuri Bhindi (the airfryer style)
Ingredients :
- Ladyfinger - 300 gm.
- Gram flour - 1½ tbsp.
- Rice flour - 1 tbsp.
- Salt - as per taste
- Turmeric powder - ½ tsp.
- Red chilli powder - as per taste
- Coriander powder - 1 tsp.
- Lemon juice - 1 tsp.
- Oil - for greasing
Method :
- भिंडी को धो-पोंछ कर रख लें।
- भिंडी को चार बार काटकर पतले-पतले टुकड़े कर लीजिए। अब इनके सारे बीज हटा दीजिए।
- फिर भिंडी में बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया powder, नींबू का रस और तेल डालकर toss कर लीजिए।
- Airfryer को preheat कीजिए। फिर इसमें भिंडी फैलाकर रख दीजिए।
- अब 160°C पर 5 minutes के लिए airfry कर लें।
- 5 minutes बाद उलट-पुलट कर फिर 5 minutes के लिए airfry कर लें।
- 5 minutes के लिए ठंडा होने दीजिए। अगर कुरकुरी नहीं हुई है तो 5 minutes के लिए और रख दीजिए।
Crispy and Flaky Kurkuri Bhindi is ready to serve! Enjoy them as a starter or main course without having the guilt of consuming too much oil.
Tips and Tricks :
- अगर आप wok में fry कर रहे हैं, तो भिंडी का marination वैसा ही होगा, बस तेल नहीं डालेंगे। Medium-slow flame पर कुरकुरी होने तक तल लें।
- भिंडी को धो कर पोंछ अवश्य लें।
- भिंडी के चार टुकड़े horizontally and vertically दोनों तरफ़ से करेंगे, तो भिंडी के fingers मिल जाएंगे।
- जो भिंडी बहुत बड़ी हो उनको काटकर छोटी कर लीजिए।
- भिंडी के बीज अवश्य हटा दीजिएगा, वरना भिंडी कुरकुरी नहीं बनेगी।
- चावल का आटा न होने से cornflour use कर सकते हैं।
तो आप इंतजार किसका कर रहे हैं? आज ही बनाएँ कुरकुरी भिंडी और बच्चों को खुश कर दें…


