Peanut Chutney South Indian dishes में चार चांद लगा देती है।
सबको बहुत पसंद आने वाली है, और हमारे पास इसकी recipe के लिए बहुत demand आ रही थी।
आज उन सबके साथ आप लोगों के लिए भी…
Peanut Chutney
Ingredients :
- Peanuts - 2 tbsp.
- Curd - 2 tbsp.
- Salt - as per taste
- Green chillies - as per taste
- Ginger - 1 inch
- Garlic - 5 to 6 cloves
- Coriander leaves - handful
- Mustard seeds - ½ tsp.
- Cumin seeds - ½ tsp.
- Curry leaves - 4 to 5
- Mustard Oil - for tempering
Method :
- Mixer grinder jar में सभी ingredients डालकर महीन पीस लें।
- Curry leaves को थोड़ा-थोड़ा तोड़कर छोटा कर लीजिए।
- एक laddle में oil डालकर अच्छे से गर्म कर लें, फिर हल्का ठंडा करके उसमें जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालकर चटका लें।
- इससे चटनी में छौंक लगा लीजिए।
That's it, just 4 steps and your Peanut Chutney is ready to become the ‘icing on the cake (enhance)’ your South Indian cuisines, enjoy!
Tips and Tricks :
- मूंगफली packed/salted वाली भी ले सकते हैं, इससे बहुत अच्छा taste आता है।
- आप इस चटनी में नारियल भी डाल सकते हैं।
- लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर सकते हैं।
- हरी मिर्च और दही का amount अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
- पका हुआ सरसों तेल लेने से गर्म कर के ठंडा नहीं करना पड़ता है, पर अगर आप fresh oil ही गर्म कर रहे हैं तो तेज गर्म करके उतना ठंडा अवश्य कर लें कि जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालने से सब जलें नहीं।
- इस चटनी को एक dry airtight container में रखें। Fridge में 2 to 4 days के लिए इसे store कर सकते हैं।
मूंगफली की चटनी का nutty flavour बहुत अच्छा complement करता है, फिर चाहे South Indian dishes के साथ हो या अन्य dishes के साथ, बस सब ingredients का combination सही होना चाहिए। तो आज ही बना कर देखें यह चटनी…
