हमारे जीवन में चच्चा जी महाराज का विशेष महत्व है, वे ही हम सब के गुरु हैं और वे ही हम सब के ईश्वर।
उनसे अलग तो हम सब ने कुछ सोचा ही नहीं। परमपूज्य चच्चा जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर यह भजन उनके श्रीचरणों में समर्पित है…
गुरु समरथ सिर पर खड़े
गुरु समरथ सिर पर खड़े,
कहाँ कमी तोहे दास?
पग-पग तेरे साथ चलें वो,
पग-पग तेरे साथ चलें वो,
थाम के तेरा हाथ।
गुरु समरथ सिर पर खड़े,
कहाँ कमी तोहे दास।।
बस उनका तू नाम लिए जा,
बस उनका तू नाम जपे जा,
मन में रख विश्वास।
गुरु समरथ सिर पर खड़े,
कहाँ कमी तोहे दास?
सुख में दुख में उनसे ही तू,
सुख में दुख में उनसे ही तू,
मन की करना आस।
गुरु समरथ सिर पर खड़े,
कहाँ कमी तोहे दास।।
वो ही हैं जो ले जा सकते,
वो ही हैं जो ले जाएँगे,
भवसागर के पार।
गुरु समरथ सिर पर खड़े,
कहाँ कमी तोहे दास?
रिद्धि-सिद्धि सेवा करै,
मुक्ति न छाडै़ पास।
गुरु समरथ सिर पर खड़े
कहां कमी तोहे दास...
