शादी की वर्षगांठ में ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा सदैव हम पर बनी रहे और वे फिर से हमें साथ प्रदान करें…
शादी की वर्षगांठ पर
सोचा नहीं था जितना,
सजन उतना प्यार दिया।
लाड-प्यार ने तुम्हारे,
मुझको बिगाड़ दिया।।
अब एक पल भी तुम बिन,
कटता नहीं है मेरा।
न बीतती हैं रतिया,
न ही कटे सवेरा।।
हे प्रभु! मेरे इस वर्ष,
करो चमत्कार ऐसा।
फिर से मिलन हो हमारा,
सम्पूर्ण हो सुख पहले जैसा।।
भक्ति मेरी ईश्वर,
हो आपको स्वीकार।
शादी की वर्षगांठ पर,
आप दें यही उपहार।।
