Tuesday 23 July 2019

Kids Story : Advay the Hero : Tiffin


Advay the Hero : Tiffin


Advay के school में ये rule था कि हर दिन nutritious food ले जाना रहता था, केवल Friday को ही कुछ भी, biscuit, cake, chips ले जा सकते थे।

पर इधर कुछ दिन से रंजना रोज Friday वाला ही Tiffin ला रही थी। और सबसे छुप छुप के tiffin finish करती थी। 

एक दिन advay ने उससे पूछ ही लिया, तुम रोज Friday वाला tiffin क्यों लाती हो? और सबसे छुप कर क्यों tiffin finish करती हो?

रंजना रोने लगी। उसको रोता देखकर advay ने पूछा, क्या हुआ रंजना क्यों रो रही हो?

वो बोली मेरी mumma hospital में हैं, पापा को कुछ बनाना नहीं आता है। इसलिए मैं ऐसा Tiffin लाती हूँ। 

Mumma को ठीक होने में अभी दस दिन और लगेंगे। मैं कैसे खाना ला पाऊँगी। Ma’am ने देख लिया तो डांटेगी। Advay बोला, तुम मत रो, Ma’am नहीं डाटेंगी।     

Advay अपने friends के पास गया। उसने सबसे बोला रंजना की mumma की तबीयत खराब है। दस दिन में वो ठीक हो जाएंगी। दस में से पाँच दिन की छुट्टी है। 

अगर हम लोग उसके लिए Tiffin ले आएंगे, तो उसकी डांट नहीं पड़ेगी। दीपिका बोली, मैं रोज ज्यादा खाना लाऊँगी तो, mumma डांटेगी। अक्षय ने भी दीपिका की हाँ में हाँ मिलायी।

Advay बोला पाँच दिन है, हम भी पाँच है। अपने मम्मी- पापा को बता देंगे, कि हम रंजना की help कर रहे हैं। वो डाटेंगे नहीं, बल्कि हमारी help करेंगे। 

रोज हम में से एक ही friend ज्यादा खाना लाएगा। तो हम लोगों की घर में डांट नहीं पड़ेगी, और रंजना की school में। वरुण और यश ज़ोर से चिल्लाये, क्या idea है। 

दीपिका और अक्षय भी ready हो गए।

रंजना को रोज खाना मिलने लगा। वो बहुत खुश थी, पाँच दिन गुजर गए। स्कूल की छुट्टी हो गयी।

जब स्कूल खुला रंजना अपना Tiffin लाई थी, उसकी mumma ठीक हो गईं थीं। 

वो सबके लिए chocolate लायी थी। उसने सबको chocolate दी, और कहा mumma ने सबको thank you बोला है। 

Advay को दो chocolate ज्यादा दी, क्योंकि advay के कारण ही उसे खाना मिल रहा था, और ma'am से डांट भी नहीं पड़ रही थी।

Advay ने एक chocolate रख ली, बाकी अपने friends और रंजना के साथ share कर ली। सारे friends बोले

East or west, Advay is the best


No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.