Friday 5 July 2019

Poem : ईश्वर का आशीर्वाद

ईश्वर का आशीर्वाद


जब मेहनत में आपकी , 
किस्मत देने लगे साथ। 
तो समझना ईश्वर का,
 है आशीर्वाद। 
 हरपल कामयाबी,
 जब छूने लगे हाथ। 
तो समझना ईश्वर का, 
है आशीर्वाद। 
पर ये मिलता नहीं,
हर किसी को। 
बस मिलता है,
किसी किसी को। 
जिसके पास हो,
अपनों का साथ। 
बुजुर्गो का आशीष, 
से भरा हाथ। 
जिसकी शख्सियत हो, 
बहुत  खास। 
सब रहना चाहते हों,
जिसके  पास। 
ईश्वर भी उन्हें ही, 
बस चुनता है। 
ख्वाबों के धागे,
उनके ही बुनता है। 
सब्र रख, 
कर्म किए जा। 
बड़े बुजुर्गों का,
आशीष लिए जा। 
वक़्त एक दिन,
 तेरा भी आएगा, 
ईश्वर तेरी मेहनत में भी, 
किस्मत मिलाएगा।  
तुझे भी तेरी, 
मंजिलों तक ले जाएगा। 
तुझे भी ईश्वर का
आशीर्वाद मिल जाएगा 

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.