Monday 6 April 2020

Recipe : Roti Pinwheel

यह मेरी Quarantine segment की 12th recipe है इसमें भी आपको green veggies की requirement नहीं है। 

आज Lockdown के चलते एक समस्या और आ गई है, यह जीभ नहीं मान रही है, ना जाने कब से समोसा, चाट-पकौड़े खाने को नहीं मिले; तड़प रही है
तो चलिए, इस समस्या का हल भी कर देते हैं।
यह Recipe, समोसे से ज्यादा easily prepare होने वाली, ज्यादा healthy and tasty recipe है।
तो सोच क्या रहे हैं, Lockdown में रोटी का ऐसा  make over कर के सब की तड़प को शांत कर, वाहवाही बटोर लीजिए।

Roti Pinwheel


Ingredients:

Stale Roti ( बासी रोटी)  - 2
Boiled potatoes - 4 to 5 medium
Onion - 1 medium( optional)
Salt - as per taste
Green chillies - as per taste
Boiled Peas - 1 tbsp.( Optional)
Coriander leaves - for taste enhancing
Chat masala - 1/2 tsp.
Olive oil/ refined oil - for frying
All purpose flour or  cornflour - for solution (घोल) 
Tomato sauce - 2 tbsp.

Method:
For filling-
  1. Boiled potatoes को mash कर लीजिए।
  2. एक wok लीजिए; उसमें 1tbsp olive oil गरम कीजिए।
  3. Oil गर्म कर के, उसमे chopped onion डालकर, हल्का सुनहरा भून लें। Chopped chillies डालकर हल्का-सा भूनें।
  4. Oil में, mashed potatoes, boiled Peas, salt, chat masala डालकर सुनहरा भून लें। हरा धनिया mix कर लीजिये।
  5. अब रोटी में tomato sauce, filling  रखकर tightly roll कर लीजिए, इसके किनारे, मैदे या cornflour के पतले घोल से चिपका कर 1 hour के लिए fridge में set होने के लिए रख दें।
  6. Fridge मैं रखते समय रोटी को cover जरुर से कीजिएगा, वरना वो बहुत सख्त हो जाएंगी। और काटते वक्त टूट जाएंगी।
  7. फिर उस roll को 1½ से 2 inch के pieces में काट कर फिर से पतले घोल में डुबोकर olive oil में डालकर दोनों तरफ से crispy होने तक deep fry कर लीजिए।
अब इसे गरमागरम sauce or खट्टी चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

Note:
  • आप इसमें frozen peas भी use कर सकते हैं। मटर नहीं होने से भी Pinwheel स्वादिष्ट बनते हैं।
  • बस यह ध्यान रखिएगा, आप filling जितनी अच्छे से भूनकर, और जितना tasty बनाएंगे, Pinwheel उतने tasty बनेंगे।
  • ध्यान रखिएगा, रोटी मुलायम होनी चाहिए।
  • अगर आप diet conscious हैं तो आप Pinwheel को shallow fry भी कर सकते हैं।
  • अगर आप के kids cheese like करते हैं, और आप के पास हो, तो उसकी भी एक layer, filling के बीच में लगा सकते हैं। इससे यह kids को बहुत पसंद आएगा।

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.