Monday 24 October 2022

Poem : इस बरस दीपावली में

 इस बरस दीपावली में 



इस बरस दीपावली में

लक्ष्मी माता, इतना कर देना

सुख समृद्धि प्रेम उल्लास रहे 

हर घर में खुशियां भर देना 


हर घर दीप प्रज्जवलित हों

हर ओर रोशनी जगमग हो

हर कोई दीप जला सके 

इतना तेल हर घर में हो 


हर कोना फूलों से महके 

हर चौखट फूलों से सज जाए 

चहरे खिलें दिखें सबके 

ना कोई अभाव में मुरझाए 


हर घर में पकवान रहे 

सब को छठ रस मिल जाए

सबको भरपेट भोजन मिले 

कहीं कोई ना भूखा रह जाए 


चकरी, फूलझड़ी, अनार 

हर बच्चे को मिल जाए 

खुशियों से हर बच्चा चहके 

नीरसता ना कहीं आए


इस बरस दीपावली में

हे गणेश जी, इतना कर देना

सफल रहें हर ओर सभी

हर एक को उन्नत कर देना


ना आए कोई महामारी

ना रहे किसी को लाचारी

स्वस्थ रहें हर ओर सभी 

सबको सुरक्षित कर देना  


इस बरस दीपावली में

बस इतना सा कर देना

हे गणेश जी, हे लक्ष्मी माता

हर घर में खुशियां भर देना 


आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🎉 

12 comments:

  1. बहुत सुंदर रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏻

      Delete
  2. बहुत सुंदर

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏻

      Delete
  3. बहुत बाडिया भाभी जी, अब समय आ गया है बुक publish करें l

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻

      आपकी शुभकामनाओं से वो शुभ घड़ी भी जल्दी आ जाए🙏🏻🙏🏻

      Delete
  4. अदभुत। कविता में की गई लोक हित कामना पूर्ण हो।appreciate you Dear बेटे

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻💞

      आपका आशीर्वाद सदैव बना रहे 🙏🏻🙏🏻

      ईश्वर कृपा करें और हर ओर सुख समृद्धि व प्रसन्नता आए 🙏🏻🙏🏻

      Delete
  5. अति सुन्दर कविता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻

      Delete
  6. अति सुन्दर कविता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप के सराहनीय शब्दों के लिए ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻

      Delete

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.