आज कल दिल्ली इतनी ज्यादा प्रदूषित हो गई है, कि उसे gas chamber कहा जाना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा।
पर क्या ऐसा पहली बार हुआ है?
नहीं, बिल्कुल नहीं, हर साल यही हाल रहता है दिल्ली का, और इसी तरह से प्रदूषण का हंगामा मचाया जाता है, और जनता परेशान रहती है।
पर किया क्या जाए?
दिल्ली में प्रदूषण
कुछ उपाय हैं, और उसमें से कुछ का पालन भी किया जा रहा है।
जैसे water-sprinkler vehicles का round, आजकल यह उन इलाकों में भी देखी जा रही है, जहां पहले नहीं दिखाई देती थी।
कहा जाता है कि water body होने से pollution level कम होता है।
दिल्ली में हैं भी यमुना जी, पर वो खुद इतनी प्रदूषित और जीर्ण-क्षीण अवस्था में हैं, कि प्रदूषण को कम करने में क्या ही सहायक होंगी।
तो अगर प्रदूषण-नियंत्रण करना है, तो यमुना नदी की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर करना होगा।
केवल छठ पूजा के लिए कुछ हिस्से की सफाई कर के प्रचार-प्रसार करने से नहीं, वरन् सम्पूर्ण यमुना नदी का जल साफ़ होना चाहिए। वो भी वास्तविक रूप से, न कि केवल files and media reports में...
दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का पहाड़ खड़ा हुआ है, जिससे 24 घंटे जहरीली gas निकलती रहती है। उसे पाटने का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। वैसे ही, जैसे कुछ और राज्यों और देशों में कूड़े को न केवल खत्म किया है, बल्कि उसका सदुपयोग करके construction कर दिया है।
गाड़ियों की इतनी अधिक संख्या भी प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण है, केजरीवाल जी का odd-even formula भी एक अच्छा उपाय था। हालांकि उससे भी लोग परेशान होते हैं, लेकिन pollution level में कमी अवश्य आती थी।
ऐसे ही कुछ और बड़े कदम हैं, जिनको लिए जाने से हालात सुधारे जा सकते हैं।
पहले दूसरी सरकारों ने दिल्ली का प्रशासन संभाला था, तब उनके कुप्रयासों पर टिप्पणी की जाती थी।
पर अब तो देश की सबसे अच्छी समझी जाने वाली सरकार, BJP government है, जो कि double engine सरकार भी है।
क्या तब भी ऐसी आशा नहीं की जा सकती है कि दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति मिल जाएगी?
दिल्ली में सब कुछ बहुत अच्छा है, लेकिन यह प्रदूषण काले धब्बे नुमा है, इसका नियंत्रण आवश्यक है।
मोदी जी से अनुरोध है कि जब हम दिल्ली वासियों ने BJP government पर विश्वास कर के चुना है, तो आप उसे सार्थक बनाएं। विशेषता प्रदूषण नियंत्रण कर देश के दिल, दिल्ली की धड़कन को स्वस्थ और मजबूत बनाएं।
देश का दिल है दिल्ली, जिसने इसे सुदृढ़ किया, उसने भारत को गौरवान्वित किया।
जय हिन्द, जय दिल्ली 🇮🇳
कुछ काम, सरकार को करने देते हैं, कुछ हम खुद कर लेते हैं। और वो है, भोजन द्वारा भी बढ़ते प्रदूषण से अपने आप को सुरक्षित किया जा सकता है, कैसे?
बस वही कल डाल रहे हैं, अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो एक बार उस पूरे article को अवश्य पढ़िएगा।
So stay tuned…

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.