Dear readers and viewers,
आज का article बहुत मन से पढ़िएगा, बल्कि पढ़िएगा क्या, अपनी जिंदगी में उतारिएगा, यकीन मानिए आप भी जी उठेंगे।
हम बात कर रहे हैं connection की, एक-दूसरे से connected रहने की, क्योंकि connected रहने से निर्जीव भी जीवित हो जाते हैं। क्या हुआ, नहीं यकीन हो रहा है?
चलिए example के साथ बताते हैं।
Connection
आजकल हम लोग सबसे ज्यादा किस से connected रहते हैं? WhatsApp से, सही कहा ना? और देखिए, हमारे WhatsApp से connected रहने का नतीजा।
पहले उसकी emojis का दिल धड़कने लगा था, और अब वो हंसने और रोने भी लगी हैं। देखा न? ध्यान दिया न? क्या नहीं देखा, नहीं ध्यान दिया?
तो चलिए, अब किसी को WhatsApp की emojis के heart and हंसने, रोने वाली smiles भेजकर देखिए। आप को बता दें, वो दिन दूर नहीं, जब emojis आपसे बातें भी करने लगेंगी।
पता है क्यों? क्योंकि जब भी कोई किसी से बहुत अधिक connected रहता है ना, तो वो जी उठता है।
पर क्या आप को नहीं लगता है कि हम लोग, अपनों से दूर होकर, WhatsApp से और specially उसकी emojis से कुछ ज्यादा ही conect हो गये हैं
रहिए, जुड़े रहिए...
पर साथ में उनसे ज़्यादा जुड़िए, जो पहले से जीवित है, क्योंकि वो सदा जीवित नहीं रहेंगे।
और जब तक आप को इस बात का एहसास हो, आपके अपने इंतजार में, और फिर आपको अफसोस हो।
पर उनसे जुड़ने के लिए WhatsApp, Facebook, Instagram, Snapchat के अलावा face to face भी मिलिए।
क्योंकि जब हम किसी से face to face मिलते हैं तो केवल हम नहीं, बल्कि हमारे विचार, हमारी ज्ञानेन्द्रिया, हमारा दिल, हमारा दिमाग सब एक दूसरे से मिल रहा होता है।
जो जीवन में सुकून और यादें लेकर आता है, जो किसी को भी अधिक समय तक जीवित रखने में सक्षम होता है। जीवित रहते रहने को लालायित करने में सक्षम है।
Social media के through जुड़ने में कोई बुराई नहीं है, इसलिए हमेशा connected रहिए, पर social media के अलावा साक्षात भी।
और हमसे तो Shades of Life के द्वारा भी। आप लोगों का यह प्यार और जुड़ाव, हमें पल-पल जीने को और लिखते रहने को प्रेरित करता है।
तो जुड़े रहिए, खुश रहिए, जीवंत रहिए आप भी और आपके अपने भी...

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.