4 May को बंगाल के चुनाव के नतीजे सामने आते ही BJP government के अपने founder श्यामा प्रसाद मुखर्जी से किया वादा कि बंगाल पर भी भगवा ध्वज लहराएंगे, BJP government की प्रचंड जीत के साथ पूर्ण हुआ।
यहाँ तक कि ममता बनर्जी भी स्वयं अपनी constituency भवानीपुर से हार गई। इससे ज्यादा बड़ी सफलता बंगाल पर सत्तारूढ़ होने की और कुछ नहीं हो सकती।
यह जीत रातों-रात नहीं मिली है, बल्कि यह लगभग 10 से 15 वर्षों के सुनियोजित प्रयासों का परिणाम है।
2011 से BJP का प्रयास जारी था और 0 से 206 तक पहुंच कर सफल हुआ।
बंगाल को मिलाकर 22 राज्यों में BJP government सत्ता पर है।
अगर इसे map पर देखेंगे तो आपको बता दें कि 72% भारत में BJP government सत्तारूढ़ है।
आरंभ है प्रचंड
इस जीत के पीछे जो सबसे बड़ा कारण है, उससे अगर कोई भी मनुष्य प्रेरणा ले, तो सौ-प्रतिशत सफलता मिलेगी ही मिलेगी, और वो कारण है लक्ष्य को प्राप्त करने तक अथक प्रयास करते रहना।
जी हाँ, BJP government की सतत् जीत का मुख्य कारण लगन और सतत् प्रयास ही है, और इसके कारण ही उनका अखंड भारत बनाने का स्वप्न लगभग पूरा होता दिख रहा है।
इसके साथ ही और भी कुछ कारण हैं, जिनकी वजह से BJP (मोदी जी) जीत दर्ज कर सकी और TMC (ममता बनर्जी) हार गई।
पर इसके साथ ही एक बहुत बड़ी बात BJP government को भी समझनी होगी कि लगातार जीत कभी भी हार में बदल सकती है। यदि सत्ता पाने का लक्ष्य केवल सत्तारुढ़ होने तक सीमित हो।
जो देशहित में कार्यरत रहेगा, वही सत्तारूढ़ रहेगा, अन्यथा जनता जितना प्यार और सम्मान सत्तारूढ़ करने के लिए देती है, उतना ही कुपित हो तख्तापलट भी कर देती है।
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं- कांग्रेस, आप, सपा, बसपा, TMC आदि का तख्ता पलट।
मोदी जी, भारत को अखंड, सुदृढ़ और सफल बनाएं, देश आपके साथ है।
जय हिंद, जय भारत!



No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.