Monday, 21 September 2026

Article : Taxpayers - The Unsung Heroes

Tax एक ऐसी चीज़ है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं, हर कोई यह सोचने लगता है कि कैसे क्या किया जाए कि tax से छूटकारा मिल जाए…

पहले समझ लेते हैं कि tax होता क्या है और यह क्यों ज़रूरी होता है।


Tax मतलब “कर”, यह एक compulsory amount या financial charge है जो किसी भी सरकार द्वारा किसी व्यक्ति या organisation पर लगाया जाता है…
Taxpayers - The Unsung Heroes


अब जान लेते हैं कि क्यों है tax collection इतना ज्यादा ज़रूरी क्यों है?

दरसअल tax collection के पैसों से ही सर्वोत्तम सुविधाएँ और बुनियादी ढाँचा प्रदान करने वाले सार्वजनिक कार्यों को किया जाता है।

मतलब, better infrastructure; जैसे सड़क, पुल, इत्यादि।

हालांकि हमारे देश में महज 6% taxpayers हैं, जिनमें से भी 5.5% पर तो zero tax है (Salary≤₹12 LPA).

2020-21 में आखिरी बार सार्वजनिक हुए आंकड़ों के मुताबिक, देश की कुल 132 करोड़ की population में 8.22 करोड़ taxpayers थे।

इनमें 7.5 करोड़ zero tax के दायरे में थे। वहीं, एक बड़ी आबादी मोटी कमाई करने के बावजूद कोई tax नहीं चुका रही। न सिर्फ सरकार बल्कि कई economist भी इस पर चिंता जता चुके हैं।

ऐसे में लगभग 1.5 करोड़ taxpayers के दम पर ही केंद्र सरकार को income tax collection करना पड़ रहा है।

USA (United States of America) में 60% population income tax भरती है, इसलिए ही उनके पास देश की सुरक्षा और सुदृढ़ता के लिए अधिक पैसा है।

देश के income tax collection में 48% हिस्सेदारी UP-बिहार और MP समेत 5 राज्यों की है। 

केंद्र द्वारा total tax collection में राज्यों के हिस्से 10.21 लाख करोड़ रुपये आते हैं। 

इसमें UP 1.8 लाख करोड़ रुपए यानी 18% की हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर आता है।

बिहार की 10%, मध्यप्रदेश की 8% और महाराष्ट्र-राजस्थान की 6-6% है। जबकि हर साल 11% की रफ्तार से बढ़ रहे हैं करोड़पति।

Report के मुताबिक देश में एक साल के अंदर 7 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 11% बढ़कर 4.58 लाख हो गए।

Finance minister द्वारा राज्यसभा में दिए विवरण के मुताबिक साल 2021-22 में 10 लाख से एक करोड़ रुपये कुल income वाले लोग 77 लाख हो गए।

जब लोगों की paying capacity बढ़ रही है, तो उतनी तेज़ी से सरकार के पास पैसे एकत्रित क्यों नहीं हो रहे हैं?

पता है, क्यों? क्योंकि अमेरिका जैसी सुरक्षा, सुदृढ़ता और सुविधाएं तो सबको चाहिए, पर tax कोई नहीं देना चाहता है।

वहीं देश के कुछ नागरिक हैं, जो नियम से और समय से tax pay कर रहे हैं। जानना चाहते हैं, वो कौन लोग हैं?

Government employees. जी हाँ, आपने एकदम सही सुना। इन्हें अगर unsung heroes कहा जाए, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि यही हैं, जिनके दिए हुए tax से ही देश का निर्माण; जैसे पुल, सड़क, रेलवे station आदि बनते हैं। 

इनके लिए हुए tax से ही गरीबों को subsidy दी जाती है, उन्हें दुनिया-भर के सामान जैसे मुफ्त ration, hospital facilities और घर मिलते हैं।

पर यह कहाँ का न्याय है कि ख़र्चा एक व्यक्ति उठाए और सुविधा सबको एक-सी दी जाए? कुछ तो विशेष सुविधाओं पर केवल taxpayer का अधिकार होना चाहिए।

सुविधाएँ तो छोड़ दीजिए, taxpayer को इसके लिए न‌ कोई विशेष सम्मा दिया जाता है और न उनकी बढ़ाई की जाती है, कि “यही वो देश के नागरिक हैं जिनके कारण देश सुरक्षित और सुदृढ़ है।”

पर सरकार से यह निवेदन है कि taxpayers को विशेष सम्मान दिया जाए, उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष schemes लाई जाएँ। कुछ सुविधाएं केवल taxpayers को प्रदान की जाएं। 

जब सरकार इस बात को अपने cognizance में लेगी, तब न केवल tax चोरी होना बंद होगा, बल्कि लोग आगे आएंगे tax pay करने।

और यह तो बताने की आवश्यकता नहीं है, जितना अधिक tax सरकार के पास होगा, उतना ही अधिक पैसा देश‌ की सुरक्षा और सुदृढ़ता के लिए होगा।

तब तक Taxpayers- The Unsung Heroes के लिए हमारा salute, “आप ही हैं देश की असली ताकत, आप हैं इसलिए ही देश सुरक्षित है, सुदृढ़ है।”

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.