Sunday, 15 November 2026

India's Heritage : उगा हे सूरज देव

अभी कुछ सालों से आस्था के महापर्व छठ पूजा पर बजने वाले लोकप्रिय भजनों का हिंदी अनुवाद कर रहे हैं, जिसको बहुत पसंद किया जा रहा है।

बहंगी लचकत जाय- https://shadesoflife18.blogspot.com/2024/11/song.html?m=1

पहिले पहिल छठी मइया- https://shadesoflife18.blogspot.com/2025/10/song.html?m=1

साथ ही demand भी की जा रही है कि ऐसे ही भजनों का अनुवाद share करें।

यह एक प्रयास है कि जब आप के कानों में मीठे-मीठे भजन अपनी मिठास घोलें, तब आपको इन भजनों का अर्थ भी समझ आए, जिससे आप को केवल वो एक भजन न लगे, बल्कि आप उन‌ भजनों के साथ छठी मैय्या के श्रीचरणों में पहुंच जाएँ। 

तो आज के India's Heritage segment में एक और छठी मैय्या से जुड़ा हुए भजन का हिन्दी अनुवाद share कर रहे हैं।

आज, उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा भोजपुरी भजन का हिंदी में अर्थ share कर रहे हैं।

उगा हे सूरज देव


उगा, हे सूरज देव, भेल भिनसरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो,

बड़की पुकारे देव दुनु कर जोरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो।


बाझिन पुकारे देव दुनु कर जोरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो,

अन्हरा पुकारे देव दुनु कर जोरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो।


निर्धन पुकारे देव दुनु कर जोरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो,

कोढ़िया पुकारे देव दुनु कर जोरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो।


लंगड़ा पुकारे देव दुनु कर जोरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो,

उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा,

अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो।


यह बहुत ही मीठा भजन है, जो कि अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में तो और भी मनमोह लेता है।

उसको आप आसानी से YouTube, YouTube Music, Spotify, JioSaavn, और Gaana जैसे apps पर सुन सकते हैं।


चलिए अनुवाद क्या है, वो देख लेते हैं-

बिहार में सूर्य देव का विशेष स्थान है। बिहार का सबसे बड़ा आस्था का महापर्व छठ पूजा में, सूर्य देव के उदित और अस्त होने की बेला पर अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाती है।

छठ पूजा अर्चना करने वाले लोग जब सुबह-सुबह सूर्य देव को अर्देध्य ने जाते हैं, तब यह गीत गाते हैं।


उगा, हे सूरज देव, भेल भिनसरवा। 

अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा, हो॥

जिसमें भेल भिनसरवा का अर्थ है, भोर (सुबह) हो गई है। बेरवा का अर्थ है, समय, बेला या अवसर।

पूरी line का अर्थ ऐसा होगा-

हे सूर्य देव, आप उदित होइए, सुबह हो गई है। अर्घ्य देने का और आपकी पूजा करने का सही समय हो गया है।


बड़की पुकारे, देव दुनु कर जोरवा।

अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा, हो॥

जिसमें बड़की का अर्थ है बड़ी (बहू या घर की बड़ी औरत जैसे दादी, ताई या सास)।

दुनु का अर्थ है दोनों। 

कर जोरवा का अर्थ है हाथ जोड़कर।

पूरी line का अर्थ ऐसा होगा- 

परिवार की बड़ी (बहू या महिला) दोनों हाथ जोड़कर आपको पुकार रही है। यह अर्घ्य और पूजा का समय है।


बाँझिन पुकारे, देव, दुनु कर जोरवा।

अन्हरा पुकारे, देव, दुनु कर जोरवा।

निर्धन पुकारे, देव, दुनु कर जोरवा।

कोढ़िया पुकारे, देव, दुनु कर जोरवा॥

इन lines में अलग-अलग याचक दोनों हाथों को जोड़कर सूर्य देव को पुकार कर कह रहे हैं कि यह पूजा का अर्घ्य देने का समय हो गया है।

इन पूरी lines का अर्थ ऐसा होगा-

संतान की कामना करने वाली स्त्री (बाँझिन), दृष्टिहीन (अन्हरा) व्यक्ति, गरीब (निर्धन) व्यक्ति और शरीर से पीड़ित (कोढ़िया) व्यक्ति - सबके सब दोनों हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना कर रहे हैं। यह अर्घ्य और पूजा का समय है।

एक बार उन कठिन शब्दों का अर्थ समझ लीजिए, जो भजन में use हुए हैं। फिर इस भजन को सुनें।‌ आप दिल की गहराईयों से छठी मैय्या से जुड़ा हुआ अनुभव करेंगे।

बोलो छठी मैया की जय!

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.