Friday 14 June 2019

Story Of Life : ये कैसा प्यार (obsession) भाग -3

ये कैसा प्यार (obsession) भाग -1
ये कैसा प्यार (obsession) भाग -2 के आगे......
ये कैसा प्यार (obsession) भाग -3


सपना ने शिखर की निर्झर से शादी कर दी, शिखर और निर्झर में बहुत प्यार था। 

अब तो आए दिन शिखर, निर्झर की इतनी तारीफ करता था, कि शिखा मन ही मन निर्झर से बहुत अधिक चिढ़ने लगी। उसे ये लगने लगा, निर्झर उसे उसके भाई से दूर कर दे रही है। 

माँ 1 महीने के  लिए तीर्थ यात्रा पर गयी थी। शिखा को मौका मिल गया, वो बहुत अच्छे से जानती थी, कि शिखर किन किन बातों से ज्यादा irritate हो जाता है। अब तो उसने ऐसी ऐसी situation create करनी शुरू कर दी, जिससे शिखर और निर्झर में बहुत ज्यादा झगड़े होने लगे। 

निर्झर अब पूरी तरह से शिखर के मन से उतर गयी। और नौबत divorce तक पहुँच गयी।

माँ लौटी, तो उन्हें सब पता चला। उन्हें समझ नहीं आ रहा था, कि शिखा का ये कैसा प्यार(obsession) है, आखिर ये, कब तक दोनों भाई, बहन के भविष्य को बर्बाद करता रहेगा।

माँ ने शिखर और निर्झर दोनों को बहुत समझाया। तब दोनों को ही अपनी गलती का बोध हुआ, दोनों फिर एक हो गए। माँ ने शिखर को abroad में job join करने को बोल दिया। शिखर को Australia में अच्छी job मिल गयी। 

शिखर और निर्झर हमेशा के लिए Australia चले गए, माँ से दूर, शिखा से दूर।

शिखर के Australia जाने से शिखा ने मायके में आना कम कर दिया, जिससे शिखा के ससुराल वाले बहुत खुश रहने लगे। शिखा भी सुखी रहने लगी, Australia में शिखर और निर्झर भी सुखी थे।   

अब सपना एकदम अकेली रह गयी थी, पर वो फिर भी खुश थी, क्योंकि उसके दोनों बच्चे सुखी थे।    

2 comments:

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.