Wednesday 26 January 2022

Poem : गणतंत्र दिवस मनाने के

आप सभी को 73 वे गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏🏻🎉

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

गणतंत्र दिवस मनाने के 




गणतंत्र दिवस मनाने के

हम तभी अधिकारी हैं

देश में सेना सम्मान पाए 

यह हम सब की ज़िम्मेदारी है 


7 दशकों तक कश्मीर में

सेना पर पत्थर बरसाते थे 

जो रक्षक हैं, हम उनका 

बेवजह सम्मान घटाते थे 


370 कानून को देश से 

हटाना जरूरी था

राष्ट्र प्रथम सोच की

देशभक्त सरकार लाना ज़रूरी था 


गणतंत्र दिवस मनाने के

हम तभी अधिकारी हैं

देश में नारी को सम्मान मिले

यह हम सब की जिम्मेदारी है 


 सदियों तक मात्र

तीन शब्दों से ही नारी

मजबूर हो जाती थी

अपने अधिकारों से दूर हो जाती थी


3 तलाक को देश से

हटाना जरूरी था

इसी खातिर भारत में 

 संवेदनशील सरकार लाना जरूरी था 


गणतंत्र दिवस मनाने के

हम तभी अधिकारी हैं

देश से आतंक हटे

यह हम सब की जिम्मेदारी है  


कितने ही दशकों से

चीन और पाकिस्तान 

हम पर भारी था 

हर ओर आतंक जारी था


चीन और पाकिस्तान को 

उनकी औकात दिखाना ज़रूरी था

इसी खातिर भारत में

निडर सरकार लाना जरूरी था 


गणतंत्र दिवस मनाने के

हम तभी अधिकारी हैं

विश्व में भारत को सम्मान मिले

यह हम सब की ज़िम्मेदारी है  


कितने ही दशकों तक भारत

विश्व पर निर्भर था 

दवा से लेकर हथियारों तक 

हर एक आयात उन्हीं से करता था


भारत को 

आत्मनिर्भर बनाना जरूरी था

इसी खातिर भारत में

बुद्धिमान सरकार लाना जरूरी था 


गणतंत्र दिवस मनाने के

हम तभी अधिकारी हैं

देश में ईश्वर को सम्मान मिले

यह हम सब की जिम्मेदारी है  


सदियों तक अपने ही देश में

राम को मान नहीं मिला 

जो सेवक थे उनके 

उनकी श्रद्धा को सम्मान नहीं मिला


भारत को एक बार पुनः

सनातन बनाना जरूरी था

इसी खातिर भारत में

भारतीय सरकार लाना जरूरी था 


गणतंत्र दिवस मनाने के

हम तभी अधिकारी हैं

देश सही हाथों में रहे

यह हम सब की जिम्मेदारी है   


भारत सशक्त बना रहे

हमेशा वो प्रथम बना रहे

इसी खातिर भारत को

सही हाथों में रहना जरूरी है 


हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश को सही हाथों में रखते हुए अपने देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। 🇮🇳🎉

2 comments:

  1. देश में हुए बड़े हितकारी कार्यों को दर्शाती हुई उत्कृष्ट रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏻

      आपके आशीर्वाद की सदैव कामना है 🙏🏻

      Delete

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.