Friday 26 April 2024

Article : चुनाव का पर्व, देश का गर्व

चुनाव का पर्व, देश का गर्व

आज चुनाव का दूसरा चरण था, जिसमें उत्तर प्रदेश के बहुत सारे शहरों के साथ ही हमारा गाजियाबाद भी शामिल था।

तो बस आज सुबह से ही अलग ही उत्साह था,  कि एक बार पुनः देश के प्रति अपने कर्त्तव्य को निर्वह करने का दिन आया है। 

हम लोगों का polling station बहुत ही नज़दीक है, अतः हम हमेशा पैदल ही जाते हैं। वैसे वो स्कूल गली में है, तो अधिकांशतः लोग पैदल ही आते हैं। 

घर से निकले ही थे, तो देखा कि अलग-अलग political parties के लोग वहीं से ही अपनी-अपनी table-chairs को लेकर बैठे थे, जिससे किसी को भी चुनाव से संबंधित कोई भी query हो, तो solve कर सके।

वहा BJP के कार्यकर्ता भी बहुत थे और उनके पास पहुंचने वाले लोग भी बहुत थे।

वहीं congress का अपनी table पर कार्यकर्ता भी एक था और उसके पास लगभग कोई भी नही पहुंच रहा था। बस एक औरत ही गई थी।

खैर हम लोग अपने गंतव्य की ओर चल दिए। बीच में एक और स्कूल दिखा, उसको बहुत सुन्दर फूलों से सजाया गया था और बहुत अच्छे से लोकसभा चुनाव से संबंधित सभी जानकारी भी लिखी थी। साथ ही voting करने जाने वालों के लिए red carpet बिछा था और voters के पहुंचने पर उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों से किया जा रहा था। 

वह देखकर लग रहा था कि मानो चुनाव का पर्व, देश का गर्व हो..

जब हम लोग अपने गंतव्य पर पहुंचे तो वहां कोई सजावट नही थी, पर वहां भी सब कुछ बहुत साफ-सुथरा और व्यवस्थित था। हमारा भी गर्म जोशी से स्वागत किया गया। 

सभी अपना काम प्रसन्नचित होकर सुचारू रूप से कर रहे थे। हम सफलतापूर्वक अपना vote डालकर लौट आए। 

वहां का माहौल भी ऐसा ही था, जैसे चुनाव एक पर्व हो, जिस पर पूरे देश को गर्व हो, सभी को इस का इंतजार हो, सभी इसके होने से प्रसन्नचित हों। 

ऐसा होना, किसी भी देश के खुशहाल होने का, सन्तुष्ट होने का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि देश में प्रजातंत्र सुचारू रूप से चल रहा है।

यह सब देखकर बहुत खुशी हुई। धन्यवाद देना चाहेंगे उन सभी कर्मियों को जो चुनाव के सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं, वो भी प्रसन्नचित होकर... 

उनके सफल प्रयास के बिना यह सफलतापूर्वक संपन्न नही हो सकता, तो लगे रहिए सभी और देश को उज्जवल बनाए..

साथ ही आप सब भी vote अवश्य डालने जाएं और चुनाव के पर्व को देश का गर्व बनाए। 

जय हिंद जय भारत 🚩🙏

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.