Saturday, 20 September 2025

Recipe : Arbi ka Jhol

पितृपक्ष चल रहा है, कल सर्वपितृ अमावस्या है और उसके बाद नवरात्र आरंभ हो जाएंगे।

दोनों ही अवसरों में भोग-प्रसाद के भोजन में बिना प्याज़-लहसुन का खाना बनाया जाता है।

ऐसे में अधिकतर लोग आलू टमाटर या आलू मसाला की सब्जी ही बनाते हैं। पर हमेशा एक ही तरह की सब्जी खाते-खाते बोरियत महसूस होती है।

तो जिस चीज़ से हम लोगों को बोरियत महसूस होती है, वैसा भोग भी क्यों बनाएं, बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आगरा की famous अरबी के झोल की recipe share कर रहे हैं। अब आगरा से हैं तो उसकी delicacy share करना तो बनता है।

शुद्ध देसी घी में बना अरबी का झोल, बाह्मण, बनिया आदि की शादी और party की शान होती है। उसके बिना party अधूरी है। अरबी को घुंइया, taro, taro root, colocasia और eddoe भी कहते हैं।

यह जितनी स्वादिष्ठ सब्जी है, उतनी ही healthy भी। साथ-ही-साथ easily and instantly बन भी जाती है।

Arbi ka Jhol


(I) Ingredients :

  • Colocasia - 250 gm.
  • Clarified butter (ghee) - 150 gm.
  • Curd - 100 gm./as per taste
  • Turmeric powder - ½ tsp. 
  • Ginger powder - 1 tsp.
  • Salt - as per taste 
  • Carom seeds - ½ tsp.
  • Asafoetida - ½ tsp.
  • Kasoori Methi - ½ tsp.
  • Coriander powder - 1 tsp.
  • Kashmiri Lal Mirch - ½ tsp.
  • Coriander leaves - handful 


(II) Method :

  1. अरबी को छीलकर उसके पतले और लम्बे-लम्बे टुकड़े काट लें।
  2. एक pressure cooker में घी डालकर गर्म करें।
  3. इसमें अरबी के टुकड़े डालकर हल्का सुनहरा तलकर निकाल लें।
  4. बचे हुए घी में हींग और अजवायन डालकर चटका लें।
  5. अब इसमें कसूरी मेथी, कश्मीर लाल मिर्च, धनिया powder डालकर हल्का-सा चला लें। 
  6. फिर इस मसाले में सुनहरे तले हुए अरबी के टुकड़े व नमक डालकर अच्छे से भून लें।
  7. अब इसमें 2 glass पानी डालकर ढक्कन बन्द कर दीजिए।
  8. 2 whistle high flame पर और 2 whistle slow flame पर लगा दीजिए।
  9. दही को फेंट लीजिए।
  10. Pressure down हो जाने पर फेंटा हुआ दही सब्जी में मिलाकर अच्छे से चला लें।
  11. फिर high flame पर एक उबाल आने दें।
  12. उसके बाद slow flame पर 5 minutes तक पका लीजिए।
  13. अब इसे बारीक-कटी हरी धनिया से garnish कीजिए।

Appetizing Arbi Jhol is ready to have. Relish it with poori, paratha, roti or rice. 

वैसे अरबी का झोल बिना किसी के साथ अगर आप खाली भी खाएंगे, तो भी बहुत अच्छा लगता है। बिल्कुल किसी soup की तरह।


(III) Tips and Tricks :

  • अरबी को छीलकर पतले और लम्बे-लम्बे टुकड़े में ही काटिए, तभी अच्छा taste आएगा। 
  • इसका key ingredient घी है, तो उसको डालने में कंजूसी न करें।
  • Authentic flavour में अरबी को तलकर सुनहरा लाल कर लेते हैं, और इसे बड़े से भगौने में बनाते हैं। हमने pressure cooker लिया है, इसलिए हल्का सुनहरा तला था।
  • दही थोड़ा खट्टा होने से स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि इसे खाली भी पिया जाता है, अतः बहुत तीखा नहीं रखते हैं। पर अगर आप को तीखा पसंद है, तो आप लाल मिर्च powder या हरी मिर्च को काटकर डाल सकते हैं। 
  • अरबी, की cutting कैसी होनी है, यह दिखाने के लिए ही plate वाली pic डाली है 
  • इसमें घी, हींग, अजवायन, अदरक powder और दही होता है, फिर इसमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है। तो कुल मिलाकर यह एक healthy option बनाता है।
  • अगर heavy खाना खा-खाकर acidity लग रही है, तो इसको खाने से आपको पेट में आराम मिलेगा। शायद इसीलिए ही उन heavy party dishes में अरबी का झोल अपनी अलग शान रखता है। 
  • अगर आप इसे fast के लिए बना रही हैं तो नमक की जगह सेंधा नमक use कीजिएगा।

तो आप भी, अपने भोग-प्रसाद भोजन में इसे बनाएँ और ईश्वर के साथ अपने परिवार को भी खुश कीजिए।

अगर आप बिना प्याज़ लहसुन की और सब्जियों की recipe देखना चाहते हैं तो click कीजिए... 

Aloo sabji without onion and tomato 

Samak rice & Sabudana Poori with Paneer Navratn

Aloo Tinda


For Fast Recipes 

Recipes - Fast 


No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.