परसों दीपावली का सुखद पर्व था, जिसमें हर जगह सुख विद्यमान था।
हम लोग अभी 5th floor पर रहते हैं, जबकि पहले हम लोग 1st floor पर रहते थे।
सच मानिए, दोनों ही floors से दीपोत्सव देखने का सुख अलग ही होता है। 5th floor पर हमारी पहली दीपावली थी, अतः कुछ अलग-सी feelings थीं।
पर क्या और क्यों? वो नहीं समझ आ रहा था…
चमकता आसमां
शायद इसीलिए कि बेटी चार महीने बाद घर आ रही थी। पूरा परिवार एक साथ चार महीने बाद एक-साथ होना था।
फिर आई दीपावली की रात, वही रात, जिसकी अलग-सी feelings थीं। हर बार की तरह घर की सजावट पूजा-पाठ, भोग-प्रसाद आदि।
नहीं, कुछ नया नहीं, हर बार की ही तरह भगवान की भक्ति में लीन, भगवान को निहारते, उन्हें संवारते हुए। पर फिर नया क्या था?
नये थे वो फुर्सत के पल, जो पूजा के बाद कमरे में आकर बिताए, वही जो कुछ अलग थे।
घर में balcony की ओर खुलने वाले दरवाजे पूरे glass के हैं, तो बस कमरे में बैठ कर बालकनी की ओर मुख किए हुए थे।
जिससे पूरी दुनिया दीपावली की उमंग में डूबी नज़र आ रही थी और आसमां चमकता हुआ।
कभी कोई पटाखा छुटता हुआ आसमां की ओर रुख करता, तो कभी कोई फूटता हुआ धमाका करता, आसमां में जैसे पटाखों का competition चल रहा था।
एक अलग ही समा था। कहीं सूं की आवाज, तो कहीं धड़ाम की ध्वनि, मानो पूरे आसमान में दीपोत्सव पर्व की धूम हो।
इतना मनोरम दृश्य था कि नज़र हट ही नहीं रही थी, अंदर कमरे में थे, साथ ही full glass का door था, जिसके कारण pollution-free fireworks show enjoy कर रहे थे।
फिर सामने की buildings में झालरों की सजावट और जगमगाहट, उसके तो कहने ही क्या, सोने पे सुहागा था।
सच में ऊपर के floor पर रहने का एक मज़ा तो है, सारे पटाखे आपके नजरों के सामने दिखते हैं, नजरें ऊपर नहीं उठानी पड़ती हैं।
फिर चाहे बालकनी से देखो या खिड़की से, दीपावली की रौनक मस्त चमकता आसमां नज़र आता है।
रात अमावस की थी, पर अंधेरे को चीरकर हुए चलते हुए पटाखे, जैसे कह रहे हों, ऐ रात! यह दीपावली की रात है, जिसमें सिर्फ़ और सिर्फ़ जगमगाहट होती है, अंधेरा नहीं, जिसमें सिर्फ़ उत्साह और उमंग होती है, थकान और मायूसी नहीं।
जिसके जोश की आवाज़ से सारा आसमान गूंज उठता है, चमक उठता है, यह ऐसी सुख की रात होती है, जिसका लोग, हरपल इंतजार करते हैं।
Happy Diwali!

No comments:
Post a Comment
Thanks for reading!
Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)
Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.