Wednesday, 11 November 2026

Poem : Bhai Dooj

भारत में हर त्यौहार से पौराणिक कथाएँ जुड़ी होती हैं, भाईदूज से भी जुड़ी हुई हैं।

आज भाईदूज से जुड़ी एक पौराणिक कथा को काव्यबद्ध करने का प्रयास किया है।

यह कविता यम-यमुना के श्रीचरणों में अर्पित करते हुए सभी भाइयों के लिए मंगलकामनाएं करते हैं।

भाई दूज 



बहन यमुना के बहुत बुलाने पर,

जब यमराज उनके घर आए थे।

टीका-रुचना करवा के, 

भोग-प्रसाद खाए थे।।


वरदान देने को कहा जो यमुना को,

उसने मांगा सिर्फ इतना ही।

आप आना, हर साल,

इस दिन मेरे घर को।। 


और इस दिन जो भाई,

अपनी बहन के घर आएगा।

तिलक कराकर भोजन खाएगा,

अकाल मृत्यु से भय मुक्त हो जाएगा।।


तथास्तु कहा, यम ने,

बहन यमुना को वरदान दिया।

हर साल, बहन घर आने को,

नियम से सबको बांध दिया।। 


तब से ही यमद्वितीया में, 

भाईदूज की रीत चली आई है।

भाई बहन के अमर प्रेम की,

अटूट प्रीत चली आई है।।


सभी भाई-बहनों को यमद्वितीया पर्व पर विशेष शुभकामनाएँ!

Happy Bhai Dooj!

No comments:

Post a Comment

Thanks for reading!

Take a minute to share your point of view.
Your reflections and opinions matter. I would love to hear about your outlook :)

Be sure to check back again, as I make every possible effort to try and reply to your comments here.