Thursday 16 April 2020

Recipe: Samosa

यह मेरे Quarantine segment की 19th recipe है। इसमें कोई भी green veggies नहीं पड़ेंगीं। 

कुछ लोगों की गलतियों के कारण Lockdown बढ़ता जा रहा है, ऐसे में आप कब तक tasty dishes के लिए  तरसेंगे?

नहीं जी, बिल्कुल नहीं तरसेंगे ।

अब तक तो आप Super Expert हो गए हैं, हमारे साथ रहकर।

चलिए आज से कुछ दिन तक वो Recipe share करते हैं, जिन्हें खाने के लिए हम बाहर जाते हैं। पर यह भी वही Recipe होंगी, जिनमें green veggies नहीं होंगीं।

तो आज आपको समोसा बनाना बताते हैं।

आप के समोसे हलवाई के बनाए हुए समोसे को टक्कर देंगे, अगर आप दिए गए सारे Notes Follow करेंगे।

तो सारे Notes अच्छे से Follow कीजिए और दिखा दीजिए सबको अपना कमाल, सब आपके बनाए समोसे खाकर झूम उठेंगे।

तो देरी किस बात की, झटपट सारी Recipes पढ़ें और छा जाएँ सब पर।

Samosa


Ingredients:
All purpose flour - 250 gm
Clarified butter (ghee) - for moyan (75gm.) and frying
Salt - as per taste
Potato - 150 gm
Pea - 25 gm or optional
Green chillies - as per taste
Amchur powder - 1 tsp.
Coriander leaves - if available
Black pepper - as per taste
Cumin - 1/2 tsp

Method:

For Filling -
  1. 1 Wok में 1 tbsp घी गरम करें।
  2. घी गर्म होने पर उसमें cumin डालकर चटका लें
  3. Boil व mash किए हुए आलू, उबली मटर, salt, black pepper, green chillies डालकर अच्छे से भूनें।
  4. मसाला‌ सुनहरा भुन जाने पर उसमें अमचूर पाउडर व coriander leaves डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. मसाला ठंडा होने दीजिए।
एक Bowl में 1 tsp. Flour में पानी मिलाकर पतला paste बना लीजिए।
 For outer shell -
  1. Flour में घी व नमक डालकर हथेली से अच्छे से rub कर flour को अच्छे से मोयन कीजिए।
  2. उसमें हल्का गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालते हुए dough prepare कीजिए।
For Samosa making -
  1. Dough से गोलियां बना लीजिए।
  2. गोलियों को rolling pin की help से flat कर लें। जैसे पूड़ी बनाते हैं।
  3. इसे थोड़ा मोटा ही रहने दीजियेगा।
  4. इसे बीच में से काट लें।
  5. इसके किनारे पर flour के paste को लगाकर चिपकाएं और cone shape बना लीजिए।
  6. अब इसमें filling भरकर इसका मुंह ऊपर से भी बंद कर दीजिए।
  7.  1 wok में उसके half तक घी लें, उसे गर्म होने रख दीजिए।
  8. जब घी गर्म हो जाए, उसमें समोसे डाल दीजिए, फिर flame slow कर दीजिए।
  9. दोनों तरफ से हल्का गुलाबी हो(सिक) जाए तो flame high करें, और समोसा crispy कर लें।
गरमागरम समोसा खट्टी चटनी और मीठी चटनी या sauce के साथ serve करें।

Note:
  • Filling आप आलू की ना बनाकर अपनी पसंद की, जैसे - मटर, दाल, पनीर की भी बना सकते हैं, अगर आप चाहें तो मेवा भी use कर सकते हैं।  बस उसे अच्छे से भूनकर, बहुत tasty बनाएं। समोसे का पूरा taste, filling के taste पर निर्भर करता है।
  • मोयन में घी का अंदाज ऐसा होता है, कि जब आप मैदे में घी डालकर अच्छे से rub कर लें और उसे हाथ में दबाएं तो लड्डू सा बनने लगेगा।
  • Dough बनाते समय, जितना कम पानी आप डालेंगे, समोसा उतना ही crispy (खस्ता) बनेगा। अतः ध्यान रखिएगा, ज्यादा पानी से आप के समोसे,‌ hard बनेंगे और soggy भी जल्दी हो जाएंगे।
  • Dough बनाने के साथ ही समोसा बनाना शुरू कर लीजिए, वरना dough बनाकर छोड़ने से flour में salt से पानी release हो जाता है, जिससे मोयन बेकार हो जाता है।
  • घी, smoky high तक गर्म नहीं करना होता हैं, वरना समोसे बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे ही रह जाएँगे।
  • समोसे डालने के बाद शुरू में जल्दी-जल्दी पलटने होते हैं, वरना उसकी पपड़ी जगह जगह से फूल जाती है, जिससे उसकी पपड़ी चिकनी नहीं होती है ऐसा लगता है, उसमें फफोले पड़े हों। अगर आपके समोसे ऐसे बनेंगे, तो ना तो वो देखने में अच्छे लगेंगे, ना उनका taste अच्छा होगा, तो इस बात का भी ध्यान रखियेगा। 
  • समोसा, हल्का-सा सिक जाए, तो इसे slow flame में ही हल्का गुलाबी होने तक पकाएं, वरना समोसा crispy नहीं बनेगा।
  • अगर आप सारे notes follow करेंगे तो, हलवाई के बनाए हुए समोसे के जैसे, आप के समोसे की भी लोग तारीफ करेंगे।