Wednesday 30 August 2023

Poem: भाई बहन का प्यार

भाई बहन का प्यार



भाई बहन का प्यार,

क्यों होता है अनमोल?

उनका अपनी जिंदगी में,

 क्या होता है मोल?


एक दिन हम बैठकर,‌‌

सोच सोच चकराए 

मां-पापा हैं ज़िन्दगी,

तो क्यों भाई बहन बनाएं?


भाई-बहन की जिंदगी में,

क्या होती है जिम्मेदारी?

फिजूल में बंटवारे के समय,

बस बढ़ जाती है हिस्सेदारी। 


धन धन को ही प्राणी,

हरदम क्यों रोता है 

सोचोगे गर तो, भाई-बहन

मां-पापा का ही स्वरूप होता है 


पिता सा रक्षक बन, भाई

बहन की ढाल बन जाता है। 

उसके रहते, कोई भी दुःख,

बहन को छू नहीं पाता है।


बहन भी मां बन,

भाई पर प्यार लुटाती है। 

भाई की खुशियों पर,

वो सारी दुनिया वार आती है।


इस रिश्ते में है प्यार,

नोंक-झोंक और तकरार।

फिर भी बनी रहे मिठास,

ऐसा है यह रिश्ता खास।


मां-पापा के बाद,

भाई-बहन ही अपने होते हैं।

वो ही हैं जो जिंदगी भर,

खुशियों के सपने संजोते हैं।


इसलिए ही भाई बहन का ,

रिश्ता है अनमोल।

उनका सारी जिंदगी

रहता है मोल। 


आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🏵️🎁🎉 

ईश्वर सभी भाई-बहन को सुखी स्वस्थ प्रसन्न व चिरायु रखें 🙏🏻 व प्रेम के अटूट बंधन से बांधे रखें...