Friday 17 April 2020

Recipe : Eggless Pancake 🥞



यह मेरे Quarantine segment की 20th recipe है।
आज बच्चों का favourite Pancake बताते हैं, और जितने बच्चों ने American cartoons देखे होंगे, वो तो खुशी से झूम उठेंगे, क्योंकि उनके episode में तो बच्चे pancake जरुर से खाते दिखते हैं।

उनके pancake में  Egg जरुर होता है।

पर हम आपको Eggless, variety वाला healthy and tasty pancake बनाना बता रहे हैं। Pancake वो भी Eggless, सुन कर ना जाने कितने लोग खुश हो जाएंगे।

बहुत कम ingredients से, easily and झटपट prepare होने वाली Recipe है।

मिनटों में बनाएं और सबको अपना दीवाना बनाएं।

Eggless Pancake 🥞



Ingredients - 

Condense milk -  2 tbsp
All purpose flour - 4 tbsp
Baking powder - 1/2tsp.
Milk - for proper consistentcy
Clarified butter (ghee) - for shallow fry
Chocolate syrup, condensed milk
Or honey - for topping

Method -

  1. Condensed milk, Flour and baking powder को इतने अच्छे से mix कर लीजिए, कि उसमें air formation हो जाए।
  2. इसमें दूध add कर लीजिए, for proper consistentcy, (thick धोल)  approximately 1/2 cup.
  3. Pan को गर्म करके, उसे घी से grease कर लीजिए।
  4. उस पर pancake mix को  डालकर फैला लीजिए।
  5. Pan को ढक कर flame slow कर दीजिए।
  6. 5 minutes में pancake फूल जाएगा।
  7. घी लगाकर इसे पलट लीजिए, फिर से ढक दें।
  8. फिर दोनों तरफ से सुनहरा सेक लें।
  9. इसमें chocolate syrup या condensed milk से topping कर दें। आप चाहें तो दोनों भी use कर सकते हैं।
  10. चाहे तो honey से topping कर सकते हैं
  11. इसे गर्म गर्म ही serve कीजिए।

Note :
  • Condensed milk, already बहुत मीठा होता है, जिससे base बनाएंगे, फिर topping भी condensed milk, chocolate syrup या honey से करते हैं। तो sufficient मीठा हो जाता है, पर अगर आप को कम मीठा लगे तो आप sugar add कर सकते हैं। 
  • अगर आप के पास condensed milk नहीं है तो आप, मलाई, दूध और sugar, use कर सकते हैं,  जिसमें मलाई और दूध 2:1 के ratio डालेंगे।
  • आप topping cream,  custard, fruits jam and fruits से भी कर सकते हैं। 
  • तो बस topping change करती जाएं, और kids से बड़ों तक सबके favourite बन जाएं।