Showing posts with label Recipes - Pickles and chutneys (sides). Show all posts
Showing posts with label Recipes - Pickles and chutneys (sides). Show all posts

Saturday, 11 July 2026

Recipe : Cheese Dips

कल Potato Paneer Twister की recipe share की थी, जिसे काफ़ी पसंद किया गया था, साथ ही cheese dips की recipe share करने की demand भी की। तो आज वही share कर रहे हैं।

Cheese dips आप जिसके साथ भी serve करेंगे, उस dish में चार चांद लग जाएंगे, और आप इसे बहुत easily आप घर पर बना सकते हैं…

Cheese Dips


Ingredients :

  • Cheese slices - 2
  • Milk - ½ bowl (dessert-sized bowls)


Method :

  1. एक bowl में दूध लीजिए, उसमें cheese slices को तोड़कर डाल दीजिए।
  2. 1 minute के लिए microwave कर लीजिए।
  3. अब इस mix को तब तक मिलाते जाइए, जब तक एक uniform solution बनकर cheese dip ready हो जाए।

अब इस cheese dip को different flavours के लिए-

  • Mild-Spicy Flavour: Pizza seasoning mix कर दीजिए।
  • Tangy Flavour: Tomato ketchup add करके mix कीजिए (for tangy flavour)।
  • Garlic Flavour: अगर आप को garlic cheese dip बनाना है तो garlic cloves को mince करके bowl में तभी डाल दीजिए, जब दूध में cheese melt कर रहे हैं, इससे garlic हल्का-सा roast हो जाता है, इससे काफी अच्छा flavour आता है।
  • Spicy Flavour: Schezwan sauce mix कर दीजिए।

तो आप अपने accordingly flavour create कर सकते हैं। फिर अब आप जब भी continental dishes बनाएँ, cheese dips जरूर बनाएँ, यह आपकी dishes में चार चांद लगा देगा…

Sunday, 28 June 2026

Recipe : Peanut Chutney

Peanut Chutney South Indian dishes में चार चांद लगा देती है। 

सबको बहुत पसंद आने वाली है, और हमारे पास इसकी recipe के लिए बहुत demand आ रही थी।

आज उन सबके साथ आप लोगों के लिए भी…

Peanut Chutney


Ingredients :

  • Peanuts - 2 tbsp.
  • Curd - 2 tbsp.
  • Salt - as per taste 
  • Green chillies - as per taste 
  • Ginger - 1 inch 
  • Garlic - 5 to 6 cloves
  • Coriander leaves - handful 
  • Mustard seeds - ½ tsp.
  • Cumin seeds - ½ tsp.
  • Curry leaves - 4 to 5
  • Mustard Oil - for tempering 


Method :

  1. Mixer grinder jar में सभी ingredients डालकर महीन पीस लें।
  2. Curry leaves को थोड़ा-थोड़ा तोड़कर‌ छोटा कर लीजिए।
  3. एक laddle में oil डालकर अच्छे से गर्म कर लें, फिर हल्का ठंडा करके उसमें जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालकर चटका लें।
  4. इससे चटनी में छौंक लगा लीजिए।

That's it, just 4 steps and your Peanut Chutney is ready to become the ‘icing on the cake (enhance)’ your South Indian cuisines, enjoy!


Tips and Tricks :

  • मूंगफली packed/salted वाली भी ले सकते हैं, इससे बहुत अच्छा taste आता है। 
  • आप इस चटनी में नारियल भी डाल सकते हैं।
  • लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर सकते हैं। 
  • हरी मिर्च और दही का amount अपनी पसंद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
  • पका हुआ सरसों तेल लेने से गर्म कर के ठंडा नहीं करना पड़ता है, पर अगर आप fresh oil ही गर्म कर रहे हैं तो तेज गर्म करके उतना ठंडा अवश्य कर लें कि जीरा, सरसों के दाने और करी पत्ता डालने से सब जलें नहीं। 
  • इस चटनी को एक dry airtight container में रखें। Fridge में 2 to 4 days के लिए इसे store कर सकते हैं।

मूंगफली की चटनी का nutty flavour बहुत अच्छा complement करता है, फिर चाहे South Indian dishes के साथ हो या अन्य dishes के साथ, बस सब ingredients का combination सही होना चाहिए। तो आज ही बना कर देखें यह चटनी…

Monday, 25 May 2026

Recipe : Tender Coconut Chutney

Summer Vacations Special Recipes में आज की recipe एक side dish है, जो कि मेरी बेटी को बहुत पसंद है।

शायद ही आपने इसे खाया और बनाया हो, पर यकीन मानिए कि यह ऐसी chutney है कि जिसके साथ इसे खाएंगे, उस dish पर चार चांद लग जाएंगे।

आप कहेंगे कि coconut chutney तो बहुत बार खाई है, कुछ का कहना होगा कि उन्हें coconut chutney उतनी पसंद नहीं है।

पर इसका taste coconut chutney से एकदम अलग है। एक mild and divine-सी chutney है, और बहुत अधिक nutritious भी, specially summer season के लिए।

साथ ही यह बहुत instantly and easily prepare हो जाती है…

Tender Coconut Chutney


Ingredients :

  • Tender Coconut Malai - 3 tbsp.
  • Fresh Malai - 1 tbsp.
  • Salt - as per taste


Method :

  1. Mixer grinder jar में नारियल की मलाई, दूध की मलाई और नमक डालकर पीस लीजिए।

तो लीजिए, बस एक ही step में rich और creamy Tender Coconut Chutney तैयार।


Tips and Tricks :

  • जब नारियल पानी पीएं तो नारियल की thick मलाई वाला लें, पर उसमें मलाई ही हो, वो नारियल न बनी हो, मतलब मलाई में एक softness intact होनी चाहिए, पर इतनी पतली मलाई भी नहीं होनी चाहिए कि कुछ amount ही न हो।
  • Chutney का ratio 3:1 होना चाहिए। मतलब 3 portions नारियल मलाई और 1 portion दूध की मलाई।दूध की मलाई अधिक होने से वो chutney न लगकर दूध की मलाई खा रहे हैं ऐसा लगेगा।
  • इसका बहुत mild taste होता है, अतः बहुत जल्दी नमक तेज़ लगने लगता है। तो नमक बहुत अंदाज से डालना है, मतलब नमक सिर्फ दो से तीन चुटकी।

एक बार बनाकर इसे relish कीजिए। एक बार खाने के बाद आप इसे यूँ ही खाना भी पसंद करेंगे, मतलब side dish main course बन जाएगी।

Enjoy!

Saturday, 4 April 2026

Recipe : Tandoori Green Chutney

कल आपको Paneer Tikka की recipe share की थी, जिसे बहुत पसंद किया गया, साथ ही demand की गई कि अगर उसके साथ वाली तंदूरी हरी चटनी की recipe share कर दें, तो completeness आ जाएगी।

चलिए, तो आज उसे ही share कर रहे हैं। यह चटनी बहुत easily prepare हो जाती है, साथ ही यह सभी तरह की तंदूरी dish को complement भी करती है, जैसे तंदूरी आलू, सोया चाप, कुलचा आदि सभी में। साथ ही गर्मी के मौसम में यह काफ़ी soothing effect भी देती है।

Tandoori Green Chutney


Ingredients :

  • Coriander leaves - handful
  • Mint leaves - 10 to 12
  • Green chilli - 4 to 6
  • Ginger - ½ inch 
  • Roasted cumin powder - 1 tsp.
  • Salt - as per your taste 
  • Black salt - ½ tsp.
  • Curd - 4 tbsp.


Method :

  1. Mixer grinder jar में दही छोड़कर बाकी सभी सामान को थोड़ा-सा पानी डालकर महीन पीस लीजिए।
  2. दही को फेंट कर smooth कर लीजिए, अब इसमें हरी चटनी को अच्छे से mix कर लीजिए।

आप जब भी कोई तंदूरी dish बनाएँ, इसे जरूर बनाएँ। इससे आपकी तंदूरी dish में चार चांद लग जाएंगे।


Tips and Tricks :

  • आप इसको 2 to 4 days के लिए fridge में store करके रख सकते हैं। वैसे chutney जितनी पुरानी होती जाएगी, खट्टी होती जाएगी, दही के कारण। अतः अगर आप ज्यादा दिन तक चटनी चलना चाहते हैं तो बहुत खट्टा दही मत लीजिएगा।

Monday, 2 March 2026

Recipe : Kanji Vada

आपको दो दिन पहले गाजर के पानी वाले अचार की recipe share की थी, साथ ही promise किया था कि आप इसे बनाएं, फिर हम आपको instantly prepare होने वाले कांजी वड़ा की recipe share करेंगे।

तो आपको बता दें, कि गाजर के पानी वाले अचार को सिंधी अचार और oil-free गाजर का या mix पानी वाला अचार भी कहते हैं। साथ ही इस पानी वाले अचार का पानी ही कांजी होता है। तो चलिए, recipe शुरू करते हैं।

Kanji Vada



(I) Method :

  1. सबसे पहले आप इस (अचार) का पानी लीजिए।
  2. बड़े के batter से छोटी-छोटी गोलियां बनाकर तल लें।
  3. इन गोलियों को गर्म पानी में डालकर हल्के हाथों से निचोड़ लीजिए, जिससे extra पानी निकल जाए।
  4. इन गोलियों को कांजी के पानी में, serving करने के 4-6 घंटे पहले डाल दीजिए।
  5. Serving के time कांजी वड़ा को glass में डाल लीजिए।
  6. उसे finely chopped धनिया पत्ती, भुना जीरा और लाल मिर्च powder से garnish कर लीजिए।

Your Kanji Vada is ready to boost your gut health and your taste buds, both at the same time. Enjoy!

नीचे कांजी और वड़ा दोनों का link डाल देते हैं, for a perfect Kanji Vada recipe


(II) Links :


तो इंतज़ार किस बात का? आज ही बनाइए Kanji Vada और मज़े से खाइए और खिलाइए अपने परिवार को रंगोत्सव के सभी पकवान।

वैसे भी आपने सीखीं दो अलग-अलग recipes; गाजर के पानी वाले अचार और वड़े की। इन recipes से आपने बनाई यह recipe, Kanji Vada. ऐसी ही multi-use recipes के लिए जुड़े रहें Shades of Life से…

Saturday, 28 February 2026

Recipe : गाजर का पानी वाला अचार

होली आने वाली है, जो साथ लाएगी बच्चों में उत्साह, जवानों में उमंग व संग में प्रेम, सौहार्द और अपनेपन का रंग। पकवानों की बहार होगी, सबके संग मिल मस्ती हजार होगी।

पर रंग में भंग तब पड़ जाता है, जब इतने पकवानों को खाकर पेट डांवाडोल हो जाता है। पर इस होली नहीं होगा, अगर आप Shades of Life को follow करते हैं, क्योंकि इस बार हम जो share कर रहे हैं, उसके साथ आपका होली का मजा चौगुना हो जाएगा।

आइए झट-पट इसकी recipe देख लेते हैं…

गाजर का पानी वाला अचार


(I) Ingredients :

  • Red Carrot - 100 gm.
  • Rai (small mustard seeds) - 1 tbsp. 
  • Turmeric powder - ½ tsp.
  • Salt - as per taste
  • Asafoetida - 1 tsp.
  • Black salt - ½ tsp.
  • Water - 1 litre


(II) Method :

  1. एक भगौने में एक litre पानी को गर्म होने रख दीजिए।
  2. गाजर को छीलकर उसके fingers काट लीजिए (जैसे french fries ready किए जाते हैं)।
  3. पानी में नमक, हींग, और गाजर डालकर एक खौल आने तक पकाएं।
  4. राई को coursely grind कर लीजिए। Ground राई व काला नमक इस पानी में डाल दीजिए।
  5. पानी को कांच की शीशी में पलट दीजिए और बरनी के मुंह को कपड़े से बांध दें।
  6. अब बरनी को दो से तीन दिन के लिए धूप में रख दीजिए।

Your tangy and tasty digestive Carrot Water Pickle is ready.


(III) Tips and Tricks :

  • गाजर fresh and red लीजिए, इससे स्वाद अच्छा आता है।
  • गाजर को किसी भी shape में काट सकते हैं। Fingers वाला देखने में अच्छा लगता है।
  • आप पानी बिना उबाले भी इसे बना सकते हैं, फिर इसे बनने में 4 to 6 days लग जाते हैं। बहुत बार सही स्वाद का नहीं भी बनता है।
  • इसमें खट्टा स्वाद राई के fermentation से आता है। खट्टा करने के लिए नींबू रस या सिरका इत्यादि बिल्कुल न डालें।
  • राई दरदरा ही पीसकर डालें, महीन नहीं करना है। 1 tbsp. से अधिक न डालें, वरना पानी कसैला हो जाएगा।
  • हल्दी हल्के से पीले tinch के लिए, या पीला रंग करने के लिए डालना है, आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते हैं।
  • आप चाहें तो mix veg भी ले सकते हैं, जैसे गाजर के साथ मूली, गोभी, हरी मिर्च इत्यादि। 
  • इसमें अपनी पसंद अनुसार, सौंफ, अजवाइन, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर आदि डाल सकते हैं। हमने नहीं डाला है, क्योंकि हमने इसे पाचक जल बनाया है। इसमें हींग, राई, नमक का बहुत ही soothing effect आता है। इसलिए गाजर भी हमने कम डाली है, केवल fermentation process fast करने के लिए।
  • कम गाजर डालने और कोई अन्य सब्जियां न डालने का एक कारण और है कि सब इसका पानी अधिक पसंद करते हैं, साथ में गाजर या सब्जियों को खाना पसंद नहीं करते हैं। और वो इसलिए भी क्योंकि यह एक appetizer drink है, खाने के साथ खाया जाने वाला अचार नहीं है।
  • पानी पूरी तरह तैयार है, इसकी पहचान खट्टी-सी खुशबू और स्वाद होता है।
  • साथ ही अचार के पूरा बनते ही गाजर ऊपर की तरफ आ जाती है।
  • हींग जरूरी है, इससे पाचन क्रिया अच्छी हो जाती है।


तो सोचिए मत, आज ही बना लीजिए, easily and instant बनने वाला, oil free अचार, जो खाने के साथ नहीं बल्कि उससे पहले या बाद में खाया जाता है, पकवानों के पाचन के लिए।

होली के पकवानों की list में इसे भी शामिल कर लीजिए, क्योंकि यह होली का पूरा मज़ा बनाए रखेगा।

ज्यादा सोचा तो होली आकर निकल जाएगी और यह नहीं बन पाएगा, आपके मेहमानों के लिए। और एक secret बताएं, आप इसे तैयार कीजिए। उसके बाद हम तुरंत तैयार होने वाले कांजी वड़ा की विधि दो दिन में बताते हैं।

So stay tuned… 

Wednesday, 17 December 2025

Recipe : Jalapeño

आज आपके लिए एक ऐसी recipe लाएं हैं, जो आपको pizza, subs, wraps & nachos की toppings में खाने को मिलती है और इनके taste में चार चांद लगाती है।

जी हाँ, हम Jalapeño की बात कर रहे हैं। और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, कि इसे बहुत easily prepare किया जा सकता है।

Jalapeño


I. Ingredients:

  • Jalapeño Peppers (मोटी हरी या लाल मिर्च)- 250gm.
  • Vinegar (CH₃COOH)- 3 tbsp.
  • Common Salt (NaCl)- 1 tsp.


II. Method:

  1. मिर्च को oval shape में cut कर लीजिए।
  2. एक clean, dry & airtight container में डाल दीजिए।
  3. इसमें सिरका और नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिए, फिर इसे धूप में रख दीजिए।
  4. मिर्च के container को हिलाकर दो दिन धूप में रखना है।
  5. उसके बाद इसको fridge में रखकर store कर सकते हैं।

तो लीजिए, आपका Jalapeño ready है, toppings की dressing के लिए। है ना, बहुत ही easily prepare होने वाला।


III. Tips and Tricks:

  • यह मिर्च ठंड में easily available होती है, तो उसी समय आप Jalapeño ready कर लीजिए।
  • Mostly green jalapeño pepper से ही बनाते हैं, आप चाहें तो red jalapeño pepper भी ले सकते हैं।
  • नमक और सिरका अपने आप में preservatives है, अतः किसी भी तरह का कोई और preservative डालने की requirement नहीं है।
  • यह एक तरह का pickle ही है, पर भूल से भी oil मत डालिएगा, वरना उसका taste, different हो जाएगा।
  • इसमें अधिकतर मिर्चें, तीखी नहीं होती हैं, पर कुछ तीखी हो भी सकती है। तो अगर आप को तीखे से problem है, तो डंठल वाला सिरा थोड़ा-सा हटाकर इसे ready कीजिए। Basically मिर्च, डंठल की तरफ ज्यादा तीखी होती हैं।
  • अगर तीखा avoid करना है तो एक काम और कर सकते हैं कि मिर्च का सफेद भाग और बीज discard कर दीजिए।
  • वैसे सब लगा हुआ डालेंगे, तभी authentic taste आएगा, tangy and spicy...

तो आज ही बना लीजिए Jalapeño और अपने pizza, salsa & nachos में इसकी topping कीजिए, और घर बैठे ही restaurants (Domino's, Pizza Hut, Subway etc.) जैसे taste का मजा लीजिए।

Thursday, 4 January 2024

Recipe: Customized Chaat Masala

शीत ऋतु में सबको ही चटपटा खाना ही पसंद आता है। 

ऐसे में चाट मसाले की demand बहुत बढ़ जाती है। 

वैसे market में तो बहुत सी company के चाट मसाले आते हैं और सबका स्वाद भी थोड़ा बहुत मिलता-जुलता ही है। 

फिर भी हर-एक को अलग-अलग company के चाट मसाले पसंद आते हैं...

तो सोचा आज चाट मसाले की recipe ही share कर देते हैं। एक ऐसा चाट मसाला जो आपके लिए ही customize हो...

Customize means?

चलिए पहले recipe देख लीजिए, फिर बताते हैं कि customize का क्या मतलब है....

Customized Chaat Masala



Ingredients :

  • Amchur powder - 3 tbsp.
  • Kashmiri lal mirch  - 2 to 4 tsp.
  • Cumin seeds - 1 tsp.
  • Mint powder - ½ tsp. 
  • Salt - ½ tsp.
  • Black salt - 1 tbsp.
  • Asafoetida - ¼ tsp.
  • Black pepper - ¼ tsp.
  • Coriander seeds - 1 tsp.


Method :

  1. पुदीना के पत्तों को धूप में अच्छे से सुखा लीजिए।
  2. Cumin seeds, coriander seeds व सूखी लाल मिर्च को slightly roast कर लीजिए।
  3. अब सारे ingredients को mixer grinder में डालकर महीन पीस लें।
  4. चटपटा tasty चाट मसाला ready है। आप इसे airtight container में रख दीजिए।

यह तो हुई चाट मसाला की recipe, चलिए अब यह भी बता देते हैं कि आप इसे अपने accordingly customize कैसे कर सकते हैं।

अव्वल तो जो ingredients, चाट मसाला बनाने के लिए डाले जाते हैं, हमने आपको वो सारे बता दिए हैं तो उनकी quantity, आप अपने taste के according कम-ज़्यादा कर लीजिएगा। 

उसके अलावा हम आपको कुछ variation और बता रहे हैं आप चाहें तो उन्हें भी add कर सकते हैं।

  1. आप ¼ tsp. carom seeds (अजवाइन) भी add कर सकते हैं, इससे यह tasty होने के साथ ही digestible भी हो जाएगा।
  2. आप ¼ tsp. कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं। कसूरी मेथी से चाट मसाले का taste तो enhance होगा ही साथ में चाट मसाले की fragrance में भी चार चांद लग जाएगा। 
  3. बहुत सी companies, इसमें अमचूर पाउडर की जगह, citric acid or tartaric acid व चाट मसाले की Shelf life बढ़ाने के लिए, preservatives, food stabilizer or food emulsifiers etc. chemical ingredients भी डालते हैं, जो health के point of view harmful हैं। जबकि हमने सारे ingredients, natural लिए हैं। फिर जब बिना chemical ingredients के भी tasteful चीजें बन सकती है तो क्यों खाना chemicals?

तो क्यों खरीदें बाहर से चाट मसाला, जब आप बना सकते हैं अपने लिए customize चाट मसाला।

तो इसे बनाएं और अपने बनाएं खाने में चार चांद लगाएं...

Monday, 31 July 2023

Recipe: Dahi Fry

 आजकल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में क्या बनाया जाए, कुछ नहीं सूझता है। तब आपको कुछ ऐसा पता चले, जो healthy तो हो, पर tasty भी हो। Easily भी prepare हो और instantly भी... 

अब आप कहेंगे कि ऐसा हो, वैसा हो... कहने से कहां सब अच्छा हो जाता है। कोई जादू की छड़ी है, जो मन चाहा हो सकता है।

तो हम कहेंगे कि, बिल्कुल ऐसा हो सकता है, क्योंकि आज हम जादू का कारनामा ही करने जा रहे हैं।

 Veggies नहीं होगी पर healthy सब्जी होगी और tasty तो ऐसी कि बड़ों से लेकर बच्चों तक सब उंगली चाटते रहेंगे। झटपट बन  जाएगी, तो गर्मी में पसीना भी नहीं बहाना...

तो चलिए झटपट से इसकी recipe देख लेते हैं।

दही तड़का  



Ingredients

Cream Curd - 250 gm.

Finely chopped Onion - 1 

Finely chopped Ginger - ½ Inch

Finely chopped Garlic - ½ inch 

Finely chopped green chillies -2 to 3

Curry leaves - 5 to 6 

Dry red chilli - 2 or as per taste

Coriander powder - ½ tsp 

Kashmiri lal mirch - ½ tsp.

Salt - as per taste

Garam masala - ½ tsp.

Cumin seeds - ½ tsp.

Asafoetida - ¼ tsp.

Kasuri methi - ½tsp.

Mustard oil - 1 tbsp. 


Method 

  1. दही में नमक डालकर अच्छे से फेंट लें।
  2. एक wok लीजिए। 
  3. उसमें oil डालकर गर्म कर लीजिए। अब slow flame कर दीजिए।
  4. गर्म Oil में जीरा, हींग, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज़, अदरक, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
  5. जब प्याज़ हल्की गुलाबी हो जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला डालकर अच्छे से चला लें, फिर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छे से mix करें। वो gas off कर दीजिए।
  6. मसाला हल्का ठंडा हो जाए तो इसमें फेंटा हुआ दही mix कर दीजिए।
  7. अब फिर से slow flame पर दही fry की wok रख दें। उसमें crush कर के कसूरी मेथी डालकर mix कर दें।
  8. एक से दो मिनट के लिए दही को slow flame पर रहने दीजिए। जिससे दही में। सारा मसाला अच्छे से incorporate हो जाए।
  9. अगर आप के पास fresh coriander leaves हैं तो महीन काटकर उससे दही fry को garnish कर दीजिए।  

Now healthy, yummy and tasty Dahi fry is ready to serve. You can serve it with Paratha, Puri and roti etc...

Tips and tricks के बिना तो कोई recipe, complete ही नहीं हो सकती है। तो चलिए झटपट tips and tricks भी देख लेते हैं। 

 Tips and Tricks 

1. दही creamy होने से dish ज्यादा अच्छी लगती है। अगर दही गाढ़ी ना हो तो थोड़ी देर कपड़े में बांध कर लटका लीजिए।

2. दही fresh या sour अपने taste के according लीजिए।

3. अगर आप प्याज, लहसुन नहीं खाते हैं तो उसे discard कर सकते हैं। वैसे authentic taste में onion and garlic डाला जाता है।

4. आप तीखापन, अपने taste के according कम या ज्यादा कर सकते हैं।

5.  मसाले में दही डालते समय gas off कर दीजिए, जिससे दही फटे नहीं या वह पानी ना छोड़े।

6. आप इसे ठंडा या गर्म कैसे भी serve कर सकते हैं। दोनों ही तरह से यह बहुत tasty लगता है। 

7. अगर आप के पास और सब्जियां हैं तो आप इसे as a side dish, use कर सकते हैं। और अगर यह बच जाए तो आप कोई सी भी gravy वाली सब्जी में इसे डाल देंगे तो, वो सब्जी बहुत tasty बन जाएगी।

तो सोचना क्या है, झटपट तैयार करें और अपने lunch or dinner पर चार चांद लगाएं।

Monday, 14 March 2022

Recipe : Chutney Achar

होली का त्यौहार, उमंगों की फुहार और मस्ती अपार लेकर आता है। इसके आगमन की तैयारी, एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाती है।

नये कपड़े, बच्चों की पिचकारी, रंग। पर इन सबसे बढ़-चढ़ कर होली में बनाए जाने वाले पकवान।

अब तो बस चार-पांच दिन ही बचे हुए हैं, तो आप की होली में की जाने वाली तैयारी में चार चांद लगाने के लिए, कुछ बहुत ही tasty and healthy recipes share कर रहे हैं।

आज लखनऊ की संध्या खरे जी के ख़ज़ाने से भेजी हुई recipe को share कर रहे हैं। यह complete dish ना हो कर, एक sides है। पर साथ ही आपको यह भी बता दें कि sides, जिस भी dish का साथ देगी, उससे complete dish कोई नहीं होगी।

संध्या जी आप का बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏻

चटनी अचार, जैसा कि इसके नाम से समझ आ रहा है कि, यह एक चटनी है, पर अचार भी। इसका मतलब यह है कि यह two in one recipe है। 

इसमें आप को दोनों का मजा, एक ही में आ जाएगा और इसके साथ आप बेस्वाद से बेस्वाद dish भी खाएंगे तो, वो भी tasty लगेगी। 

चटनी अचार 


Ingredients :

Garlic cloves - 50 gm.

Ginger - 40 gm.

Green chilli - 100 gm.

Lemon - 3 to 4 big

Dry coriander powder - ½ tsp.

Onion seeds - 1 tsp.

Funnel - 1 tsp. 

Salt - 1½ tsp or as per taste

Mustard oil - 1½ tsp.


Method :

  1. Pan में dry मसालों को भूनकर, jar में दरदरा पीस लीजिए।
  2. इन dry मसालों को jar से निकाल लें।
  3. खाली jar में अदरक और नींबू रस डालकर दरदरा पीस लें।
  4. अब अदरक, नींबू वाले jar में ही हरी मिर्च, लहसुन, नमक, dry मसाला powder, mustard oil डालकर पीस लीजिए। इसे एक दिन के लिए set होने के लिए छोड़ दीजिए जिससे नींबू का रस और तेल को अचार अच्छी तरह से soak कर ले।

चटनी अचार तैयार है। आप इसे नमकीन मठरी, आटे की मठरी, बेसन की पापड़ी, कचौड़ी, पकौड़ी, भरवां परांठे, आलू-पूड़ी, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, छोले-भटूरे, पुलाव, यहां तक कि दाल-चावल और खिचड़ी के साथ भी serve कर सकते हैं। 

आइए आपको इसकी, Tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे आप चटनी अचार बहुत tasty बना लें।


Tips and Tricks :

  • चटनी अचार के लिए, coriander powder घर में पीसकर, use किया जाए तो उसमें aroma and flavour enhance हो जाता है।
  • जब आप मगरैल और सौंफ पीस रहे हों तो उसमें धनिया पाउडर पहले से पिसा हुआ डालें वरना या तो मगरेल और सौंफ महीन पिस कर मसाले को काला कर देगी या धनिया बहुत मोटी पिसने के कारण दांतों में फंसेगी। 
  • जब आप jar में चटनी अचार बना रहे हों तो ध्यान रखिएगा कि jar एकदम साफ और सूखा हो। 
  • चटनी अचार तैयार करते समय बिल्कुल भी पानी नहीं डालिएगा, नींबू रस से वो आसानी से पिस जाएगा। 
  • Mustard oil कच्चा डालिएगा, इससे अचार का taste enhance हो जाता है। 
  • चटनी अचार को airtight container में रखें। यह महीनों चल जाता है। अगर आप refrigerator में रखेंगे तो इसका taste and colour ज़्यादा sustain करता है।
  • अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो आप, लहसुन avoid कर सकते हैं। बिना लहसुन के भी यह बहुत tasty बनता है।

इस चटनी अचार में डाले जाने वाले सारे ingredients, easily available रहते हैं। यह instantly बनने वाली बहुत easy recipe है तो आप चाहें तो इसे अधिक मात्रा में या हफ्ते-15 दिन में थोड़ा-थोड़ा बना कर भी रख सकते हैं।  

यह चटनी, diabetes, cholesterol and blood pressure के patient के लिए बहुत beneficial है।

इसे आप सफर में भी आराम से ले जा सकते हैं।

तो इंतज़ार किस बात का है, आज ही बनाएं और होली के पकवानों पर चार चांद लगाएं।

Wednesday, 29 December 2021

Recipe : Stuffed Green Chilli Pickle

अभी कुछ दिन पहले आप को लाल मिर्च का भरवां अचार की recipe share कर चुके हैं। जिसे आप के द्वारा बहुत पसंद किया गया।

हमने सोचा जब लाल मिर्च के अचार की recipe share कर चुके हैं तो क्यूं ना winter special की दूसरी recipe हरी मिर्च के भरवां अचार की भी recipe share कर दें। 

आप को यह बता दें कि, दोनों ही भरवां अचार हैं, पर दोनों ही अचार का colour and taste, entirely different होगा।

आप बोलेंगे कि एक लाल है और दूसरी हरी तो colour तो change होंगे ही। पर हम आपको बता दें कि यहाँ सिर्फ मिर्च के रंग ही नहीं बल्कि उनमें भरने वाले मसाले का रंग भी different होगा ही पर साथ ही taste भी entirely different होने के साथ ही बहुत yummy होगा। 

क्योंकि हमने इस pickle में बहुत कम mustard oil, use किया है, इसलिए health conscious लोगों को यह बहुत ही पसंद आएगा।

तो चलिए आज आपके लिए हरी मिर्च का भरवां अचार की recipe share कर रहे हैं।

हरी मिर्च का भरवां अचार


Ingredients

Green thick chilli  - 500 gm.

Fenugreek seeds - 10 gm.

Fennel seeds - 25 gm.

Asafoetida powder - 25 gm.

Lemon juice - 3 tbsp.

Salt - 50 gm.

Mustard Oil - 2 tbsp.

Yellow mustard seeds - 100 gm.


Method  :

  1. एक wok (कड़ाही) लीजिए, उसमें पीली सरसों, मेथी और सौंफ को slightly dry roast कर लीजिए।
  2. भुने मसाले को coarsely (दरदरा) पीस कर powder बना लीजिए। 
  3. अब इस मसाले में, नमक, हींग और lemon juice डालकर mix कर लीजिए। 
  4. इस मसाले में उतना तेल डाल दीजिए कि powder इतना गीला हो जाए कि वो सारा मसाला आपस में चिपक जाए।  
  5. हरी मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए और पानी झड़ जाने के लिए रख दीजिए।
  6. अब इन मिर्च को धूप में रख कर सूखा लीजिए।
  7. जब मिर्च सूख जाए तो, उसे साफ-सूखे cotton cloth से पोंछ लीजिए।
  8. इन मिर्चों की टोपी हटा दीजिए और उसमे चीरा लगा दीजिए। 
  9. अब हर मिर्च में जितना ज्यादा मसाला भर सकते हैं, दबाकर भर लीजिए।
  10. सभी भरी मिर्चों को आहिस्ता-आहिस्ता से कांच की बरनी (चौड़े मुंह की बोतल) में भर दीजिए।
  11. अब बरनी में बचा हुआ mustard oil डाल दीजिए। इससे अचार में glace आ जाता है।
  12. बरनी को 3 to 4 days के लिए, धूप में रख दीजिए।

Now your yummy and tasty stuffed green chilli pickle is ready.


यह अचार बहुत सालों तक भी tasty बना रहता है।

Tips and tricks के बिना यह perfect नहीं बन सकता है, इसलिए recipe के साथ ही tips and tricks पर भी बहुत अच्छे से ध्यान दीजिएगा। 


Tips and Tricks :

  • जब आप मिर्च खरीदने जाएं तो ध्यान रखिएगा, कि मिर्च fresh हो। 
  • इसकी पहचान यह है कि मिर्च की skin shiny दिखेगी और अगर आप उसे छूकर देखेंगे तो वो tight and fleshy लगेगी।
  • आप मिर्च खरीदते समय यह भी ध्यान रखिएगा कि मिर्च कहीं से सड़ी-गली ना हो, ना ही उसमें किसी तरह के दाग़-धब्बे हों।
  • जब आप मिर्च धो रहे हों तो ध्यान रखें कि वो धोने में टूटें नहीं। 
  • अचार डालने से पहले वो पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए।
  • उसको आप धूप में रख कर भी सुखा सकते हैं।
  • Dry and clean cotton cloth से पोंछना इसलिए भी जरूरी है, जिससे अगर मिर्च में थोड़ी भी नमी रह गई है तो वो ना रहे, साथ ही अगर किसी तरह की कोई गंदगी रह गई है तो वो भी हट जाए।
  • जब आप अचार डाल रहे हों तब देख लीजिए कि अगर कोई सी भी मिर्च में कुछ भी सड़ा-गला या दाग धब्बा या गंदगी है तो उसे काटकर हटा दें।
  • मसाला slightly dry roast करने से उनकी नमी हट जाती है साथ ही मसालों की aroma (खुशबू) enhance हो जाती है। 
  • अचार के लिए हमेशा mustard oil ही use करना चाहिए, क्योंकि अचार के लिए mustard oil ही सबसे अच्छा होता है।
  • Mustard oil को कच्चा ही डालें, इससे अचार बहुत दिनों तक fresh लगता है, और उसमें बहुत दिनों बाद भी अजीब सी महक नहीं आती है।
  • आप चाहें तो मिर्च में चीरा लगाने के बजाय केवल उसकी टोपी हटाकर, भर दें।
  • इससे मसाला मिर्च में भरा रहता है और हटता नहीं है, पर इसमें मसाला भरना कठिन होता है और इसमें मिर्च में मसाले की quantity भी कम भरती है।
  • चीरने में मसाला easily भर जाता है, इसमें मसाले की quantity भी ज्यादा भरती है, पर इसे handle carefully करना पड़ता है, वरना सारा मसाला निकल जाता है। 
  • आप को अगर कम तीखा पसंद है तो आप मिर्च के बीज हटाकर भी मसाला भर सकते हैं।
  • मसाला भरते समय इतना तेल जरुर से डालिए कि वो भुरभुरा ना रहे, बल्कि मसाला आपस में चिपका रहे, जिससे जब आप मिर्च में मसाला भरें तो वो मिर्च को छोड़कर ना गिरे।
  • पर ध्यान रखिएगा कि मसाले में तेल इतना भी नहीं डालना है कि मसाला गीला होकर बहने लगे। 
  • अगर आप को तेल में डूबा हुआ अचार पसंद हो, तो आप बरनी में इतना तेल डाल दीजिए कि अचार तेल में डूब जाए। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि आचारों को सालों तक कैसे ठीक रखा जाए तो, Secret of long lasting pickle पर click करें...

Wednesday, 8 December 2021

Recipe : Stuffed Red Chilli Pickle

Winter season, को Season of dishes भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि winter season में इतनी varities की vegetables आतीं हैं कि बस आप imagine करते जाएं और varities की dishes बनाते जाएं। 

पर आज आपके लिए winter special recipe share कर रहे हैं, जो आपके खाने में चार चांद लगा देगा।

यह देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही tasty होता है। बल्कि यह भी कह सकते हैं कि इसकी company में बेस्वाद खाना भी tasty लगने लगता है।

तो चलिए और पहेली नहीं बुझाते हैं।

हम पटना की लाल मिर्च के भरवां अचार की बात कर रहे हैं।

क्या हुआ? सुनते ही मुंँह में पानी आ गया!...

तो आज यही आपको बताने जा रहे हैं कि इसे बहुत आसानी से कैसे बनाएं। 

बहुत ही कम ingredients से easily prepare होने वाला instant अचार है।

लाल मिर्च का भरवां अचार




Ingredients :

Red thick chilli (Patna वाली) - 500 gm.

Dry coriander seeds - 100 gm.

Onion seeds - 25 gm.

Fenugreek seeds - 10 gm.

Fennel seeds - 50 gm.

Asafoetida powder - 25 gm.

Dry mango powder (amchur powder) - 50 gm.

Salt - 50 gm.

Mustard Oil - 1 litre 


Method :

  1. एक wok (कड़ाही) लीजिए, उसमे, धनिया, कलौंजी (मगरैल) , मेथी और सौंफ को slightly dry roast कर लीजिए।
  2. भुने मसाले को coarsely (दरदरा) पीस कर powder बना लीजिए। 
  3. अब इस मसाले में, नमक, हींग और अमचूर powder डालकर mix कर लीजिए। 
  4. इस मसाले में उतना तेल डाल दीजिए कि powder इतना गीला हो जाए कि वो सारा मसाला आपस में चिपक जाए।  
  5. लाल मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए और पानी झड़ जाने के लिए रख दीजिए।
  6. अब इन मिर्च को धूप में रख कर सूखा लीजिए।
  7. जब मिर्च सूख जाए तो, उसे साफ सूखे cotton cloth से पोंछ लीजिए।
  8. इन मिर्चों की टोपी हटा दीजिए और उसमे चीरा लगा दीजिए। 
  9. मिर्च से सारे बीज हटा दीजिए।
  10. अब हर मिर्च में जितना ज्यादा मसाला भर सकते हैं, दबाकर भर लीजिए।
  11. सभी भरी मिर्चों को आहिस्ता-आहिस्ता से कांच की बरनी (चौड़े मुंह की बोतल) में भर दीजिए।
  12. अब बरनी में बचा हुआ mustard oil डाल दीजिए। 
  13. बरनी को 1 week के लिए, धूप में रख दीजिए।

Now your yummy and tasty stuffed red chilli pickle is ready.

यह अचार बहुत सालों तक भी tasty बना रहता है।

Tips and tricks के बिना यह perfect नहीं बन सकता है, इसलिए recipe के साथ ही tips and tricks पर भी बहुत अच्छे से ध्यान दीजिएगा।


Tips and Tricks :

  • जब आप मिर्च खरीदने जाएं तो ध्यान रखिएगा, कि मिर्च fresh हो। 
  • इसकी पहचान यह है कि मिर्च की skin shiny दिखेगी और अगर आप उसे छूकर देखेंगे तो वो tight and fleshy लगेगी।
  • आप मिर्च खरीदते समय यह भी ध्यान रखिएगा कि मिर्च कहीं से सड़ी-गली ना हो, ना ही उसमें किसी तरह के दाग़- धब्बे हों।
  • जब आप मिर्च धो रहे हों तो ध्यान रखें कि वो धोने में टूटे नहीं। 
  • अचार डालने से पहले वो पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए।
  • उसको आप धूप में रख कर भी सुखा सकते हैं।
  • Dry and clean cotton cloth से पोंछना इसलिए भी जरूरी है, जिससे अगर मिर्च में थोड़ी भी नमी रह गई है तो वो ना रहे, साथ ही अगर किसी तरह की कोई गंदगी रह गई है तो वो भी हट जाए।
  • जब आप अचार डाल रहे हों तब देख लीजिए कि अगर कोई सी भी मिर्च में कुछ भी सड़ा-गला या दाग धब्बा या गंदगी है तो उसे काटकर हटा दें।
  • मसाला slightly dry roast करने से उनकी नमी हट जाती है साथ ही मसालों की aroma (खुशबू) enhance हो जाती है।
  • अचार के लिए हमेशा mustard oil ही use करना चाहिए, क्योंकि अचार के लिए mustard oil ही सबसे अच्छा होता है।
  • Mustard oil को कच्चा ही डालें, इससे अचार बहुत दिनों तक fresh लगता है, और उसमें बहुत दिनों बाद भी अजीब सी महक नहीं आती है।
  • आप चाहें तो मिर्च में चीरा लगाने के बजाय केवल उसकी टोपी हटाकर, बीज हटाकर उसमें मसाला भर दें।
  • इससे मसाला मिर्च में भरा रहता है और हटता नहीं है, पर इसमें मसाला भरना कठिन होता है और इसमें मिर्च में मसाले की quantity भी कम भरती है।
  • चीरने में मसाला easily भर जाता है, इसमें मसाले की quantity भी ज्यादा भरती है, पर इसे handle carefully करना पड़ता है, वरना सारा मसाला निकल जाता है। 
  • आप को अगर ज्यादा तीखा पसंद है तो आप मिर्च के बीज मसाले में मिलाकर भी भर सकते हैं।
  • मसाला भरते समय इतना तेल जरुर से डालिए कि वो भुरभुरा ना रहे, बल्कि मसाला आपस में चिपका रहे, जिससे जब आप मिर्च में मसाला भरें तो वो मिर्च को छोड़कर ना गिरे।
  • पर ध्यान रखिएगा कि तेल इतना भी नहीं डालना है कि मसाला गीला होकर बहने लगे। 


Key points for pickles :

  • मिर्चें पूरी तरह सूखी होनी चाहिए, उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए।
  • मिर्च कहीं से भी सड़ी-गली या दाग धब्बों वाली नहीं होनी चाहिए।
  • नमक की quantity, proper होनी चाहिए। 
  • Oil में डूबे रहने से अचार का रंग intact रहता है।  अगर आप health conscious हैं तो आप बरनी में सिर्फ 2 tbsp. mustard oil भी डाल सकते हैं, इससे मिर्च में glaze and taste आ जाएगा, अचार खराब भी नहीं होगा। हाँ, अचार का रंग बहुत दिनों तक sustain नहीं करेगा।
  • अचार जब भी निकालें, सूखे और साफ चम्मच से निकालें। 

अगर आप भी stuffed red chilli pickle डालने की सोच रहे हैं तो, ज्यादा सोचिए मत। 

क्योंकि पटना की अचार वाली मोटी मिर्च बहुत कम समय के लिए मिलती है।

अब क्या सोच रहे हैं कि बनेगा कैसा और ज्यादा दिन टिकेगा की नहीं....? 

क्योंकि कुछ सोचने की जरूरत ही नहीं है।

अगर आप ने recipe and tips ठीक से follow किए हैं तो अचार tasty भी होगा और काफी दिनों तक सही भी बना रहेगा। 

आप को अगर यह जानना है कि अचार लंबे समय तक कैसे चले तो आप को जल्दी उसकी tip भी डाल देंगे...

So stay tuned...

Tuesday, 25 May 2021

Recipe: Coconut & Peanut ki Chutney

कल आप के लिए कच्चा आम और पुदीना की चटनी share की थी, जो सबको बहुत पसंद आई थी।

इसके पहले आपके साथ मीठी चटनी की Recipe भी share कर चुके हैं।

तो चलिए आज थोड़ा south घूम आते हैं, और डोसा-इडली का आनन्द लेते हैं।

डोसा-इडली का मजा तभी है जब साथ में हो मस्त नारियल मूंगफली की चटनी।

तब फिर सोचना तो बनता ही नहीं है, आज नारियल मूंगफली की चटनी की Recipe ही share कर देते हैं।

नारियल मूंगफली की चटनी




Ingredients:

Coconut - 20g

Roasted peanuts - 25g

Curd - 1tbsp

Salt as per taste

Garlic - 2 to 3 pods

Ginger - 1 inch

Fresh coriander - 10g

For seasoning:-

Red chilli (whole) - 2

Mustard oil - ½tbsp

Black Mustard seeds - ¼tsp

Curry leaves - 3 to 4


Method:

1. Mixer jar में coconut, roasted peanut, garlic, ginger, fresh coriander, curd & salt को महीन पीस लीजिए।

2. एक ladle में oil को heat कर लीजिए।

3. Oil गरम हो जाए, तब उसमें mustard seeds, curry leaves & red chillies डालकर crackle कर लीजिए।

4. अब इससे, chutney को season कर लीजिए।

नारियल मूंगफली की tasty chutney तैयार है।

यह dosa, vada & idli में तो चार चांद लगाएगी ही, साथ ही sandwiches and rolls के साथ मिल, उनका taste भी बढ़ाएगी।

Note:- 

  • Chutney को season ज़रुर कीजिएगा। उससे ही authentic and perfect taste आएगा & more importantly, उससे ही यह simple-सी चटनी special बन जाती है।
  • आप चाहें तो garlic avoid भी कर सकते हैं।

अगर आपके पास curry leaves readily available नहीं रहती हैं तो हमारी preserving curry leaves वाली tip को देखना न भूलें। यह tip 100% काम करती है।

Monday, 24 May 2021

Recipe : Raw mango and mint ki chutney

हमारे बहुत सारे viewers की demand है कि, इतनी सारे tasty recipes में अगर कुछ tasty चटाखेदार और खट्टी-मीठी चटनियाँ भी शामिल हो जाएँ तो चार चांद लग जाएँँ।

उनका कहना बिल्कुल सही भी है। चटनी का नाम सुनते ही बच्‍चों के ही नहीं, बड़ों के भी मुंह में पानी आने लगता है। अगर खाने के साथ चटपटी और तीखी चटनी हो तो खाने का स्‍वाद और भी बढ़ जाता है; फिर चाहे सब्‍जी कोई भी हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। बहुत सारी recipes को चटनियाँ adjunct कर, उनका taste भी enhance करती हैं। 

इस बात का ध्यान रखते हुए, हम कुछ ऐसी ही चटनियों की recipes आपके साथ share कर रहे हैैं। 

हमारी इन चटनियों को लोग बहुत पसंद करते हैं, और यह चटनियाँ जिस भी dish के साथ जुड़ जाती हैं, उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

गर्मी के मौसम में पुदीने और कच्चे आम की अच्छी qualities readily available होती है; साथ ही गर्मी में यह beneficial भी होते हैं। तो चलिए आज कच्चा आम और पुदीना की चटनी बनाने की Recipe ही share कर देते हैं।


कच्चा आम और पुदीना की चटनी 



Ingredients 

Mint leaves - 100 gm.

Raw mango - 1 medium size

Green chillies - 3 to 4

Black salt - ¼ tsp 

Salt - as per taste

Cumin seeds - ¼ tsp 

 

Method

  1. पुदीने के पत्तों को तोड़ लीजिए।
  2. इन पत्तों को 3 to 4 times अच्छे से wash कर लीजिए।
  3. कच्चे आम को धोकर साफ कर लीजिए।
  4. अब उसे छीलकर, उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए।
  5. Mixer grinder का छोटा jar लीजिए। उसमें पुदीने के पत्ते, कच्चा आम, काला व सफ़ेद नमक, जीरा व हरी मिर्च को तोड़कर डाल दीजिए।
  6. जार में 1 tbsp पानी डालकर महीन चटनी पीस लीजिए।

कच्चे आम और पुदीने की चटाखेदार मस्त चटनी तैयार है। 

आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, समौसा, खस्ता-कचौड़ी के जोड़ीदार के लिए, sandwich और Rolls, etc. को और ज़्यादा yummy बनाने के लिए चटनी के साथ serve कर सकते हैं। यह सबको ही अच्छे से accompany करती है।

यह चटनी तो बहुत लोग बना लेते हैं, पर आप के द्वारा बनी चटनी सबसे ज़्यादा perfect बने, उसके लिए यह tips and tricks जरुर से follow कीजिएगा।

Tips and Tricks 

  • पुदीना डंडियों के साथ 100 gm रहेगा, पत्ते तोड़ने के बाद पत्ते 50 gm से भी कम हो जाएंगे।
  • पुदीना तोड़ते समय ध्यान रखें कि, सिर्फ़ पत्ते ही तोड़ें। अगर पत्ते के साथ डंडी भी लगी होगी है, तो वो चटनी का स्वाद बेकार कर देगी।
  • पत्ते बहुत साफ़ धुले हुए होने चाहिए, वरना मिट्टी से चटनी कसकसा जाएगी। 
  • पुदीने के पत्ते का amount कच्चे आम के amount से ज्यादा नहीं होना चाहिए, वरना चटनी में पुदीना dominate करने लगता है और चटनी अकराने लगती है।
  • आप चटनी में खट्टा व तीखा स्वाद अपने taste के according घटा या बढ़ा सकते हैं। Means कच्चे आम और मिर्च की quantity adjust कर सकते हैं। 
  • चटनी महीन पीसनी है, जिससे सारे ingredients अच्छे से mix हो जाएँ और चटनी बहुत ही tasty बने।
  • ध्यान रखिएगा कि पानी सिर्फ इतना डालना है कि mixer grinder में jar चल सके। तभी चटनी महीन पिसेगी। पानी का amount ज्यादा होने से चटनी महीन नहीं पिसेगी।
  • अगर आप को चटनी गाढ़ी लगे तो आप चटनी पीसने के बाद पानी मिलाकर चटनी पतली कर लीजिए।

तो आज ही बनाएँँ, कच्चे आम और पुदीना की perfect and tasty चटनी और चार चांद लगाएँँ अपनी dish को।

Tuesday, 9 February 2021

Recipe : Gobhi-Gajar-Muli- Shaljam-mirch ka achar

सर्दियों के मौसम में सब्जियों की बहार होती है, उसमें हमें सोचना नहीं पड़ता है कि क्या बनाएं। मगर ऐसा गर्मियों में नहीं होता है।

तो क्यों ना इन सब्जियों का taste हम अपने पास preserve कर लें। इसके लिए अचार बनाकर रखना सबसे best option है।

इसका अचार बहुत tasty होता है, साथ ही बहुत healthy होता है। इसमें हमें vegetables का nutrition भी मिल जाता है।

Usually pickles में बहुत तेल होता है पर mostly मेरे pickles की recipe या तो oil-free होती है और अगर होता भी है तो बहुत little amount में। तो अगर आप diet conscious हैं तब भी मेरी pickles की recipe ज़रूर से try करिएगा क्योंकि यह healthy होने के साथ ही बहुत yummy भी होती हैं। 

यह अचार, सबसे अच्छा option हमारे पास तब होता है, जब हम long journey में जा रहे हों, क्योंकि हम veggies बना कर बहुत time तक use नहीं कर सकते हैं। पर इसे अपने पूरे tour में enjoy कर सकते हैं।


गोभी- गाजर-मूली-शलजम- मिर्च का अचार



Ingredients:

Cauliflower: 250 gm

Carrot: 250 gm

Radish: 250 gm

Turnip: 250 gm

Green thick pickled chilli (Achaar vaali mirch): 100 gm

Salt: 2 tbsp (and 1 tbsp for blanching)

Red chilli: 8 to 10 

Turmeric powder - 1 tbsp

Yellow mustard seeds(पीली सरसों): 50 gm

Small black mustard seeds (राई): 1 tsp

Asafoetida (Hing): 1 tsp

Mustard oil - 2 tbsp

Method:

  1. गोभी को साफ़ कर के उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लीजिए।
  2. बाकी veggies को भी peel कर के उनके thick blocks काट लीजिए।
  3. मिर्च के भी thick blocks काट लीजिए।
  4. दो litre के saucepan में आधे से ज्यादा पानी भर कर high flame पर boil होने रख दीजिए।
  5. पानी boil हो जाने पर उसमें 1 tbsp salt डाल दीजिए।
  6. मिर्च के अलावा बाकी सारी veggies को उबलते पानी में डाल दीजिए।
  7. दो से तीन बार flame को high and slow कीजिए जिससे दो से तीन बार boil आ जाए।
  8. Veggies slightly cook हो जाएंगे, अब इन्हें छानकर पानी discard कर लीजिए।
  9. इस पानी में बहुत nutrition elements होते हैं, इसलिए इसे ना फेंके। इस पानी को आप दाल, सब्जी या soups बनाने में use कर सकते हैं।
  10. सब्जी को छन्नी में 6 to 7 hours के लिए छोड़ दीजिए।
  11. या आप muslin cloth में डालकर भी सूखा सकते हैं।
  12. जब veggies से पानी पूरी तरह से निकल जाए, तो glass के Jar में, सारी boiled veggies और हरी मिर्च के टुकड़े डाल दीजिए।
  13. Mixi के Jar में, पीली सरसों, राई, लाल मिर्च डालकर दरदरा पीस लें।
  14. Glass के Jar में सब सब्जियों पर, पिसे मसाले, नमक, हल्दी, हींग, और तेल डाल दीजिए और अच्छे से mix कर लीजिए।
  15. अचार को 1 से 2 दिन के लिए धूप में रख दीजिए।
  16. Now yummy and healthy pickle is ready for enjoy.


चलिए आप को यह भी बता देते हैं कि perfect pickle के लिए कौन सी tips and tricks use करनी है।

Tips and Tricks: 

  • आप veggies का ratio अपने taste के according change कर सकते हैं।
  • Veggies को सिर्फ इतना सुखाना है कि उसमें पानी नहीं रहे। ज्यादा dry होने से veggies के blocks juicy नहीं रहेंगे।
  • Block सही dry हुए हैं, इसकी पहचान यह है कि, blocks को हाथ में पकड़ने से आपको वो ठंडे तो लगेंगे पर आप का हाथ गीला नहीं होगा।
  • आप  लाल मिर्च का amount, अपने taste के according बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • इस अचार में पड़ी मोटी हरी मिर्च, एक crunchy taste देती है, जो इसके स्वाद में चार चांद लगा देती है।
  • राई हमने बहुत कम डाली है। क्योंकि राई, अचार को बहुत तेजी से खट्टा करने लगती है। जिससे कुछ दिन बाद अचार बहुत खट्टा हो जाता है। फिर वो कुछ दिन बाद खाने में कम अच्छा लगता है। थोड़ी राई डालने से अचार काफी दिनों तक yummy लगता है। पर अगर आप को खट्टा ज्यादा पसंद हो तो, आप राई का amount बढ़ा सकते हैं।
  • थोड़ा सा तेल डाल देने से अचार में shining आ जाती है, जिससे अचार का colour बहुत सुन्दर लगता है। 
  • साथ ही थोड़ा सा तेल अचार को तेजी से गलने से रोकता है, जिससे अचार ज्यादा दिन तक fresh लगता है।
  • हमने इसमें कोई preservative नहीं डाला है। फिर भी यह अचार पूरे साल भर सही बना रहता है।
तो आप सोचा‌ क्या रहें हैं, झटपट अचार डाल लीजिए, इससे पहले कि सर्दियां चली जाएं और आप इस yummy, tasty and healthy pickle से वंचित रह जाए।


कोई सा भी अचार, कभी ख़राब ना हो, इसकी Tip and tricks हम आपको अगली Tips में देंगे।

So stay tuned....

Secret of long lasting pickle

Thursday, 21 May 2020

Recipe : Jackfruit pickle


यह मेरे Quarantine segment की 47th recipe है।

आज की यह Recipe, मेरी माँ, Dr. Gita Lal Ji के अनमोल खजाने से ली है।

माँ आप का ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏

जब बात traditional Recipes की चल रही है, तो India में खाना, जिसके बिना incomplete है, उसकी Recipe तो डालनी ही थी, फिर आप में से बहुत लोगों की demand भी आ रही है।

जी हाँ, हम अचार की ही बात कर रहे हैं, Indian cuisine में अचार का विशेष महत्व है, इसके बिना, थाली पूर्ण नहीं मानी जाती है।

आप सब की उसी demand का ध्यान रखते हुए, आज अचार की Recipe ही share कर देते हैं।

तो चलिए आज आपको कटहल के अचार की Recipe बताते हैं।

Jackfruit pickle




हम आपको, आम के अचार की दो तरह की Recipe पहले ही बता चुके हैं।







हरी मिर्च के अचार की यह Recipe भी बता चुके हैं।




पर बहुत से लोग, आम के खट्टे होने के कारण,आम का अचार नहीं खा पाते हैं। वहीं कुछ मिर्च की तेजी के कारण मिर्च का अचार नहीं खा पाते हैं।

ऐसे सभी लोगों के लिए कटहल के अचार की Recipe बता रहे हैं।

तो बना लीजिए झटपट इसे और अपनी थाली को पूर्णतया प्रदान कीजिए।
Jackfruit pickle



Ingredients :

  • Jackfruit - 500 gm.
  • Salt - 3 tsp or as per taste
  • Yellow mustard  -  2 tbsp
  • Red dry Chilli - 8 to 10 Or as per taste
  • Turmeric powder - 1 tsp.
  • Asofoetida - 1 tsp.
  • Oil - 250 gm.

Method :
  1. 1 litre Saucepan (भगौने) में half amount तक पानी भर लें, उसमें 1 tsp salt डालकर boil होने रख दीजिए।
  2. जब पानी उबलने लगे, तब उसमें कटहल के टुकड़े डाल दीजिए।
  3. इन्हें 3 to 5 minutes के लिए blanch कर के निकाल लीजिए। 
  4. कटहल को धूप में डाल कर सूखा लीजिए।
  5. पीली सरसों व लाल मिर्च को हल्का भून लें। ध्यान रखिएगा कि भूनने में रंग ना बदले।
  6. अब दोनों को अलग-अलग दरदरा (crossley) पीस लें।
  7. एक बड़ा बर्तन लीजिए, उसमें कटहल, मसाले व थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. अब कटहल के अचार को साफ व सूखे कांँच के jar में रख दीजिए।
  9. Jar में बचा हुआ तेल डाल दीजिए।
  10. Jar को 2 to 3 days के लिए धूप में रख दीजिए।
  11.  Your jackfruit pickle is ready.

Note : 
  • अगर आप को खट्टा ज्यादा पसंद है तो आप ½ tsp. राई भी पीस कर डाल दीजिए।
  • कटहल, एकदम कच्चा होना चाहिए।
  • कच्चा कटहल सफेद रंग का होता है, ज़रा भी पीला नहीं होना चाहिए। पीला कटहल मीठा भी होता है और यह अचार जल्दी ख़राब भी कर देता है।
  • अचार के लिए कटहल ना तो, बहुत छोटा होना चाहिए, ना इतना बड़ा कि उसमें बीज बहुत बड़े हो गए हों।
  • Blanch करने में ध्यान रखिएगा, कटहल al-dente रहना चाहिए, एक एक piece अलग-अलग होना चाहिए। उबलकर आपस में mix नहीं होने चाहिए।
  • Blanch करने के बाद धूप में सूखाने के समय ध्यान रखिएगा, कटहल सूखा तो होना चाहिए, पर इतना नहीं कि वो सूखकर deshaped हो जाए।
  • Deshaped होने से अचार चिम्मड़ ( like rubber texture) हो जाता है।
  • अगर आप चाहते हैं, अचार का रंग अच्छा बना रहे, और अचार जल्दी ही  बहुत ज्यादा ना गल जाए, तो jar में तेल ऊपर तक भर कर रखें।
  • तेल को कच्चा ही डालें, इससे स्वाद और सुगंध बहुत समय तक अच्छी बनी रहती है।
  • अचार में नमक की quantity सही होने से, वो बिना किसी preservatives के भी सालों साल ठीक बना रहता है।
  • अचार निकालते समय, चम्मच साफ़ और सूखा होना चाहिए, साथ ही हाथ भी साफ़ और सूखा होना चाहिए।

Important : 

जो भी text आपको blue colour में दिखे, वो link होता है, उसे click करने से आप उस post पर पहुंच जाएंगे। 🙏🏻

Friday, 24 April 2020

Recipe : Creamy Curd (Yogurt) and Mithi Chutney

यह मेरे Quarantine segment की 26th Recipe है, इसमें भी कोई Green Veggies नहीं Use की गयी है। यह  ऐसे Supporting Element हैं,  जिसके बिना चाट, चाट नहीं।

आजकल आपको चाट से जुडी चीजें बता रहे हैं, तो चाट कोई सी भी हो, इन Supporting Element  के बिना बेकार है 

चाहे, दही चटनी वाले गोल गप्पे हों, आलू टिक्की हो, दही बड़े हों या मटर पापड़ी चाट हो. पर सारे बेकार लगते हैं, यदि उसमें खट्टा और पनियल दही डाला हो और बेस्वाद चटनी डाली गयी हो

हमारे कुछ Viewers  की Demand  है, कि Restaurant में जैसी चाट मिलती है, उसके जैसी दही और चटनी  की Recipe  भी बता दें



आप का कहा, तो हमने हमेशा पूरा किया है

Restaurant  जैसा दही और चटनी बहुत ही आसानी से बन जाती है

आप इस Method  को Follow  कीजिये, और वही स्वाद ले आएं, अपनी चाट में, जो आपको अब तक Impossible लगता था


Creamy  Curd ( Yogurt)




Ingredient

Fresh curd - 2 cup
Fresh  cream or  thick  malai - 1/2 cup
Sugar -1 tbsp.
Black salt - 1/2 tsp.
Milk - 1 Cup

Method


  1. Fresh and  thick curd में सारे ingredients अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. Creamy curd (Yogurt )ready है।
  3. आप taste कीजिए, कुछ आप के taste से differ हो तो, आप  उसे अपने taste के according balance कर लीजिए।


Note


  • Curd Fresh and Thick ही लीजिए।
  • अगर Curd Sour है, तो उसे Creamy and Perfect बनाने के लिए ज्यादा Cream चाहिए होगी।
  • अगर Curd ज्यादा पतला है तो आप उससे Excess Water हटा दीजिए।

Mithi Chutney



Ingredient

Amchur powder - 1 tbsp.
Jaggery  - medium in size
Or Sugar - 2 tbsp.
Black Salt - 1/2 tsp.
Crossley Black pepper - 1/2 tsp.
Cumin 1/2 tsp.
Salt - 1/4 tsp.
Red chili powder -1/2 tsp.
Water - 1 glass

Method -


  1. Pan में  सारे Ingredients व पानी मिलाकर  High Flame पर चढ़ाएं।
  2. एक उबाल आ जाने पर Slow Flame कर दें।
  3. Slow Flame पर  थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए Proper Consistency आने तक पकाएं।
  4. Easily बनने वाली, Tasty मीठी चटनी Ready है।
  5. इसे आप Dry, Clean and Airtight Container में रखकर Fridge में रख  दीजिये।
  6. यह चटनी 15 days से One  Month तक चल जाती है। 

Note


  • आप अपने Taste के According Ingredients की Quantity Change कर सकते हैं।
  • याद रखियेगा, चटनी की Consistency ठंडे होने पर और बढ़ जाएगी।
  • Proper Consistency होना बहुत जरूरी है, पनियल होने से वो इधर-उधर  बह जाती है तो Proper Taste नहीं आएगा, और ज्यादा Thick होने से वो एक जगह ही रहेगी, अच्छे से पूरे में Mix नहीं होगी,  तो आप की बनाई हुई चाट Tasty नहीं  लगेगी।
  • अगर आप को सोंठ का Taste पसंद है तो आप उसे भी चटनी में Add कर सकते हैं।