Thursday 13 September 2018

Bhajan (Devotional Song) : हे गणपति, हे गणराज

आइये हम सब मिलके आज गणपती महाराज को अपने घर में बुलाने की प्रार्थना करें। हे प्रथम पूज्य देव आप हम सब के घर पधारें। सभी के दुख, कष्ट को दूर करें। हम सभी भक्तजन हाथ जोड़े आपके आने की प्रतीक्षा कर रहें हैं।   
                    


                  
हे गणपति, हे गणराज

हे गणपति, हे गणराज
घर मेरे पधारो आज 

मोदक का मैं भोग लगाऊँ
धूप-दीप नैवेध जलाऊँ
लाल बाग के महाराज   

हे गणपति, हे गणराज
घर मेरे पधारो आज

ढोल नगाड़े मैं बजावाऊँ
नर नारी सब को बुलवाऊँ
संग ले आना मूषकराज

हे गणपति, हे गणराज
घर मेरे पधारो आज  

दुख कष्ट दूर करो सब  
भक्त हूँ मैं, स्वीकार करो अब  
तो हो जाएँ, पूर काज

हे गणपति, हे गणराज
घर मेरे पधारो आज

गणपति बप्पा मोरया,  मंगलमूर्ति मोरया