Monday 22 January 2024

Article : अयोध्या : स्वप्न नगरी

अयोध्या : स्वप्न नगरी 



इंतज़ार था कि राम कब आएंगे? 

राम आएंगे तो कैसा होगा? 

राम आएंगे तो हम क्या-क्या करेंगे? 

22 जनवरी, आज का विशेष दिन, एक विशेष पर्व, जिसका इंतज़ार 500 वर्षों से था... 

आज वो दिन आ ही गया...

आज कल हर ओर बस दो ही हैं नाम, एक राम और एक अयोध्या...

जब प्रभु श्रीराम जी अपना 14 वर्षों का वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे तो सम्पूर्ण अयोध्या, स्वप्न नगरी बन गई थी। हर कोना अपनी खूबसूरती से परिपूर्ण था, वहां रहने वाला हर प्राणी यही सोच रहा था कि मैं क्या कर लूं, कि प्रभु श्रीराम जी की एक नज़र उस ओर आकर्षित हो जाए और प्रभु की कृपा मिल जाए। 

हर प्राणी प्रसन्नता से खिल उठा था, हर दिल खुश था और हर घर जगमग... 

ऐसा प्रसंग हमको कहानियों, ग्रंन्थों और महाग्रंथों में सुनने और पढ़ने को मिलता है। 

पर सौभाग्यशाली हैं हम सब कि वही क्षण और पल हमें फिर से जीने का मौका मिल रहा है।

अगर आप को भी भगवान श्री राम में आस्था है तो देखिए अपने चारों तरफ, कैसे सम्पूर्ण भारत के सभी रामभक्त, आगे से आगे बढ़ कर इस महायोजना में समर्पित हैं। 

हर प्राणी यही सोचने में लगा हुआ है कि मैं कैसे प्रभू की सेवा कर लूं.. मैं कैसे प्रभू श्रीराम जी को रिझा लूं...

दूर-दूर से लोग, अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में ना जाने कितने पूजा अर्चना के सामान लेकर जा रहे हैं।

अयोध्या नगरी एक बार पुनः स्वप्न नगरी बन गई है, उसका एक-एक कोना अपनी खूबसूरती से परिपूर्ण हो गया है। हर ओर जगमगाहट है, हर ओर आनंद है।

समा फिर से वही बन गया है, पर शायद एक फ़र्क है कि इस बार उस दिन, जब प्रभू श्रीराम जी पुनः अयोध्या आ रहे हैं तो उसका उल्लास और उत्साह सम्पूर्ण भारत वर्ष में है। पूरा वातावरण राम-मय हो गया। 

जब सब जगह positive vibes हो तो उससे एक अलग ही synergy उत्पन्न होती है, जो पूरी मानवता के लिए कल्याणकारी होती है 🙏🏻

हर शहर, हर गांव, हर गली दीपों से जगमगा रही है, हर मंदिर में राम जी से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं, कहीं रामायण, कहीं सुंदरकांड तो कहीं भजन पूजन किए जा रहे हैं। 

हे प्रभू, हमारे घर द्वार भी आना, हम पर भी अपनी कृपा बरसाना...

इसके भक्तिमय सुख के लिए हम भाजपा को थोड़ा तो धन्यवाद दे ही सकते हैं कि आज उनके ही प्रयास से हमें यह शुभ दर्शन मिले।

एक दिन के लिए सम्पूर्ण भारत और सम्पूर्ण हिन्दू एक सूत्र में बंध गए। एक परिवार बना गये हैं, तो  इसके लिए BJP को धन्यवाद 🙏🏻

आज उससे भी बड़ा धन्यवाद उन सभी कारसेवकों को जिन्होंने इस स्वप्न को पूर्ण करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी 🙏🏻 😊 

उनके बलिदान को शत-शत नमन 🙏🏻 

साथ ही अपने ईश्वर को सबसे पहले धन्यवाद की उन्होंने हम सबको इतना सौभाग्य प्रदान किया कि हम सब इसके साक्षी बन सके। 

ना जाने कितने इस सुखद स्वप्न का इंतजार करते हुए स्वर्ग लोक को चले गए।  

जो भी अयोध्या स्वप्न नगरी के साक्षी हैं उन सबको अभिनंदन और जो इस समय अयोध्या में ही हैं, वो तो सबसे ज्यादा सौभाग्यशाली हैं, उनको तो बहुत बहुत अभिनंदन... 

अगर आप अयोध्या नगरी की सुंदरता का रसपान करना चाहें तो इस article की image को छूने से, आप उसे बड़ी कर के देख सकते हैं।

इस image की हर pics अयोध्या की ही है, जिसे हमारी भाभी शिप्रा ने भेजी है, जो कि अयोध्या में रहती है, उसका अनेकानेक आभार 🙏🏻

आज हम सब खुश होकर गाएंगे...

कृपा करेंगे भगवान आए आए अयोध्या में राम  इस link पर click करके भजन का आनन्द भी लीजिए, उसके video में भी अयोध्या की ही बहुत सी pics हैं 😊 

जय श्री राम 🚩🙏🏻