Tuesday 9 March 2021

Article : योगी जी, तुसी ग्रेट हो!

 योगी जी, तुसी ग्रेट हो!



हम थोड़े देर से प्रभावित होते हैं। हमारे संग ऐसा नहीं है कि, जिस तरफ सारी दुनिया चल रही है, हम भी बिना सोचे चल देंगे।

हम यूं ही नहीं किसी के गुणगान गाने लगते हैं, अगले को अपने काम को proof करना पड़ता है।

पर एक बात और भी है कि यदि कोई अपने कथन को ईमानदारी पूर्वक पूर्ण कर रहा है और वह बात देशहित से जुड़ी है।

तब ऐसे व्यक्ति की हम मुक्त कंठ से प्रशंसा करने से पीछे नहीं रहते हैं।

ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा होनी भी चाहिए, क्योंकि प्रशंसा व्यक्ति को प्रोत्साहित करने का कार्य बखूबी करती है।

तो आज उस महान व्यक्ति, जिसके विषय में हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि हमारे योगी आदित्यनाथ जी ही हैं।

योगी जी ने उत्तर प्रदेश का कार्य भार सम्हालते हुए कहा था कि वो उत्तर प्रदेश से गुंडाराज ख़त्म कर देंगे। 

योगी जी के कार्यकाल का चौथा साल चल रहा है। 

अब देखते हैं कि उन्होंने अपने कथन को कितना पूर्ण किया।

उन्होंने इन चार सालों में, ना जाने कितने सालों से गुंडागर्दी में धाक जमाएं, गुंडों के शहंशाहों के पैर धरती से उखाड़ फेंके हैं।

फिर वो चाहे कानपुर के विकास दुबे हो, नोएडा के सुन्दर भाटी हो या ऐसे ही और भी....

और गुंडाराज ख़त्म करने की हद तो देखिए, कि अब उत्तर प्रदेश से ना केवल गुंडाराज ख़त्म हो रहा है, बल्कि गुंडे यहांँ आने से भी थर-थर कांपने लगे हैं।

मुख्तार अंसारी इसका जीता जागता उदाहरण है। वो पंजाब की जेल में रहने को तैयार है, दिल्ली आकर पेशी भी कर गया।

पर उत्तर प्रदेश में आने के नाम पर कोर्ट-कचहरी प्रारम्भ करवा दी गई है।

आखिर क्यों? 

जबकि जेल में ही तो पंजाब में भी है।

क्या कहेंगे आप, इसे? 

सालों पहले, जिस राज्य से गुंडों के सरताज बने थे, आज वहीं आने में घिग्गी क्यों बंध गई है?

सीधा सा मतलब है कि योगी जी ने अपनी कथनी पूर्णतया सिद्ध कर दी है। उत्तर प्रदेश में बहुत तेजी से गुंडाराज ख़त्म हो रहा है, साथ ही गुंडे लोग उत्तर प्रदेश में आने से भी कतराने लगे हैं।

गुंडाराज ख़त्म करने के साथ ही योगी जी, उत्तर प्रदेश को उसकी वो पहचान भी दिला रहे हैं, जिसका वो अधिकारी है। इस राज्य में काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, जैसे ना जाने कितने पवित्र स्थान हैं।

अर्थात् उत्तर प्रदेश जो कि तीर्थस्थानों का राज्य है, आज यह भी सार्थक होता जा रहा है।

इस बात के प्रत्यक्ष साक्षी हैं, प्रयागराज का अर्ध कुम्भ मेला, राममंदिर निर्माण और काशी, प्रयागराज, अयोध्या का कायाकल्प।

कोरोना जैसे महामारी में योगी जी की व्यवस्था देखते ही बनती है। इतनी बड़ी आबादी वाले राज्य को सम्हलना कोई हंसी-खेल नहीं था।

पर योगी जी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना को control में रखा। 

गरीबों का, मजदूरों का और बाकी सब का भी पूर्णतया ध्यान रखा।

जहाँ सख्ती अनिवार्य थी, वहाँ सख़्ती रखी और जहाँ सहयोग आवश्यक था, वहाँ सहयोग।

हाँ, बहुत से सरकारी कर्मचारी, उनसे नाखुश भी हैं, क्योंकि उनकी छुट्टियों पर गाज गिरी है। जिनमें हमारे परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। पर देश हित के लिए हम वह सहन कर लेंगे। 

जिसको नहीं देश प्यारा

उसका भविष्य नहीं उजियारा

देश हित पर सब कुर्बान

छुट्टियों का भी बलिदान

हम तो यही कहेंगे, योगी जी तुसी ग्रेट हो, उत्तर प्रदेश की hope हो। हमें सदैव आप जैसे संरक्षक की आवश्यकता है।