Friday 13 August 2021

Article : एक कदम राष्ट्र की ओर...

 एक कदम राष्ट्र की ओर...


भारत की स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

कोरोना काल में एक कदम राष्ट्र की ओर अग्रसित होने के लिए इससे सुनहरा अवसर और कुछ नहीं हो सकता।

एक अच्छी सोच, जिसमें सबकी सुरक्षा भी शामिल है और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और गौरव भी। 

एक ऐसी मुहिम, जिसमें जो जहाँ हैं, वहीं से जुड़ जाए। 

एक अदृश्य और अद्भुत एकता संगठन। जिसमें सब एक दूसरे को जानते नहीं हैं, फिर भी एक दूसरे का हाथ थामे हुए हैं।

क्या आप शामिल हुए हैं, इस राष्ट्र भक्ति में?

क्या कहा, आप को नहीं मालूम कि यह क्या है और इसमें क्या करना है?

कुछ भी कठिन नहीं है। 

राष्ट्रगान के जरिए आजादी के जश्न मनाने के लिए सरकार ने website launch की है। आप इस website पर जाकर अपना video upload कर सकते हैं।

सरकार ने आजादी के जश्न के लिए, 'आजादी का अमृत महोत्सव' campaign launch किया है।



भारत का राष्ट्रगान, जिसे गाते वक्त हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। भारत का राष्ट्रगान, जिसे गाते वक्त रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। वही राष्ट्रगान इस बार इतने लोग गाएंगे कि नया record बन सकता है। इसके लिए सरकार ने एक मंच दिया है, जहाँ आप राष्ट्रगान record कर के भेज सकते हैं। ये मंच है, rashtragaan.in website जहां आपको राष्ट्रगान record करना है। Website launch होने के बाद, लोगों ने इस पर अपने video record करने शुरू कर दिए हैं। 

इसका मकसद क्या है?

इसका मकसद गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। साथ ही  digital तरीके से राष्ट्रगान को एक साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में गाना भी इसका मकसद है. इस पर जो भी video record होंगे, उनका प्रदर्शन लाल किले पर और airport पर होगा. इसीलिए राष्ट्रगान का कार्यक्रम सरकार ने देश की जनता के सामने रखा है।

इस पहल पर केंद्रीय एवं संस्कृति मंत्री श्री किशन रेड्डी जी ने कहा, “सभी बड़े बड़े लोगों से.. बुद्धिजीवियों से… शिक्षाविदों से… फिल्म कलाकारों से.. क्रिकेटरों से… और सभी लोगों से अपील करता हूं कि अपने phone में राष्ट्रगान गाकर rashtragaan.in पर upload करें। मैं सभी लोगों को आमंत्रित करता हूं कि राजनीति से ऊपर उठकर इसका हिस्सा बनें। यह जनता का महोत्सव बनना चाहिए यह सरकार का उत्सव नहीं है.”


मिलेंगे ये दो मौके

राष्ट्रगान का बेहतर video बनाने वालों को दो बड़े मौके मिलेंगे।

पहला, उन्हें भारत के नामी गीतकार और संगीतकार के साथ नए गाने में आने का मौका मिलेगा।

दूसरा, सबसे बेहतर 100 video- TV, Radio और YouTube जैसे सोशल social media platforms पर display किए जाएंगे।


Video upload करने के लिए करना क्या होगा?

>> सबसे पहले rashtragaan.in पर login करें.

>> इस website पर आपको तीन विकल्प (step) मिलेंगे


Steps:

STEP-1>> अपना नाम और अन्य जानकारी भरें।

STEP-2>> खड़े होकर राष्ट्रगान record करें।

STEP-3>> बनाए गए वीडियो को upload करें।

STEP-4>> अपना certificate download करें।




हर भारतीय को गर्व से भर देने वालों लम्हों का हिस्सेदार बनने के लिए भाग लें आजादी के अमृत महोत्सव में (#AzadiKaAmritMahotsav) देशभक्ति की इस मुहिम से जुड़ने के लिए rashtragaan.in पर चल रहे  campaign का हिस्सा बनें। सबसे पहले rashtragaan.in पर login करें और फिर वहां दिए गए तीन step के जरिए अपना video upload करें।

इसमें अब तक users की संख्या 1करोड़ 20 लाख 60 हजार से भी ज्यादा हो चुकी है। और प्रति पल यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। 

तो सोच क्या रहे हैं, बिल्कुल भी देर नहीं कीजिए, जल्दी से अपना राष्ट्रगान गाकर upload कीजिए और जुड़ जाइए राष्ट्रीय एकता से।

आप 14 अगस्त तक ही राष्ट्रगान upload कर सकते हैं।

आप इस मुहिम से जुड़ कर अमृत महोत्सव को सफल बनाएं और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर को गौरवान्वित कीजिए।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻