Showing posts with label Taste out of waste. Show all posts
Showing posts with label Taste out of waste. Show all posts

Friday, 11 August 2023

Tip : Taste Enhancer

Taste out of waste segment में हमने कल आपको लौकी के छिलके की सब्जी की recipe बताई थी, जिसे बहुत लोगों ने पसंद किया..

तो चलिए आज आपके लिए एक ऐसी tip share कर रहे हैं, जो आपकी सब्जी का taste and aroma दुगना कर देगा। सब्जी आपके घर में बनेगी और मुंह में पानी पड़ोसियों के आ रहा होगा। 

इस tip को taste enhancer भी कह सकते हैं। 

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि क्या करना है- 

हरी धनिया की डंडियां 

Ingredients :

हरी धनिया की डंडी


Method :

हम धनिया पत्ती अलग और डंडी अलग कर देंगे।

धनिया पत्ती को वैसे ही use करेंगे पर उसकी डंडी फेंकेंगे नहीं बल्कि उसे सारे मसाले के साथ पीसकर हरा मसाला ready करेंगे, और उससे सब्जी बनाएंगे।

इसे दो तरह से use कर सकते हैं।

First method-

1. धनिया की डंडी को टमाटर और अदरक के साथ पीस लें (अगर बिना प्याज़ लहसुन वाला खाना बनाना है)।

2 . अगर आप प्याज, लहसुन, अदरक खाते हैं तो उसके साथ पीस लें।

3. अब आप जैसे मसाला भूनकर सब्जी बनाते हैं, वैसे ही बना लीजिए।

Second method-

1. जब पूरी सब्जी बन जाए तो आखिर में हरा मसाला डालकर अच्छे से भून लें। 

दोनों ही तरीकों से सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है और दोनों तरह से बनकर तैयार एक ही सब्जी का स्वाद entirely different आता है... 

Note

  • अगर आप धनिया की डंडी डाल रहे हैं तो सब्जी में धनिया पाउडर ना डालें, जिससे धनिया की डंडी का taste and aroma enhance होकर आए। 
  • आप अगर मिर्च खाते हैं तो, chilli powder डालने के बजाए, सूखी लाल मिर्च भी मसाले में पीसकर हरा मसाला तैयार करें तो स्वाद और रंगत और बढ़िया आएगा।
  • मसाले में धनिया की डंडी से उसका रंग हरा हो जाएगा, लेकिन सब्जी की रंगत वैसी ही रहेगी, जैसी आप की सब्जी की रहती है। धनिया की डंडी से केवल taste and aroma में ही enhancement आएगा। 
  • अगर आप मसाले में धनिया की डंडी डाल रहे हैं तो काटकर धनिया पत्ती डालने की कोई आवश्यकता है। 
  • धनिया पत्ती के competitively धनिया की डंडियों की shelf life ज्यादा होती है।
  • अगर आप lemon coriander soup बनाते हैं तो उसमें भी धनिया की डंडी को use किया जाता है। 

आप को एक और tip बताते हैं। 
  • धनिया पत्ती लंबी चले, उसके लिए धनिया पत्ती को market से लाकर अच्छे से धो लीजिए।
  • पानी निचोड़ लें। जिससे मिट्टी निकल जाए और धनिया पत्ती गीली भी ना रहे।
  • अब इसे अच्छे से साफ कर लीजिए, जिससे सड़ी गली धनिया पत्ती हट जाए, फिर इसे कपड़े के bag में रख दीजिए।
  • धनिया पत्ती को साफ करते समय ध्यान रखिए कि उसमें अंदर की तरफ यह  छोटी-छोटी धनिया पत्ती होती है, इसे जरूर से निकालें, इसमें ही बहुत अच्छी aroma होती है और यह ही long lasting fresh and aromatic रहती है। 

आपको आगे के article में बताएंगे कि धनिया पत्ती केवल सब्जी को aromatic ही नहीं करती है, बल्कि बहुत फायदेमंद भी होती है.. 

तब तक के लिए अपनी बनाई हुई dishes से पूरे apartment को महकाएं और सबको अपने बनाए व्यंजन से दीवाना बनाएं...

So stay tuned...

Thursday, 10 August 2023

Recipe : Gourd Peels Sabji

आजकल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके कारण कुछ viewers की demand थी कि कुछ ऐसी recipies और tips बता दें, जिससे आम के आम और गुठलियों के दाम मिल जाए...

आपकी इस बात का ध्यान रखते हुए, हम कुछ ऐसी recipes and tips share करेंगे, जिससे ना हींग लगेगी, ना फिटकरी और रंग एकदम चोखा... 

जिसे waste समझ कर आप फेंक देते हैं, हम उन्हीं से कमाल की recipe बनाना बताएंगे। अपने इस segment के अंतर्गत, जिसका नाम है : Taste out of waste

तो चलिए आज की recipe देख लेते हैं,  जो की अपनी सब्जी से भी बहुत ज़्यादा tasty and healthy है, साथ ही बहुत आसानी से बन भी जाती है। 

हम सभी को पता है कि लौकी बहुत फायदेमंद सब्जी होती है, पर आप को बता दें कि लौकी के छिलके उससे भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाए, use करना beneficial है। तो आज की recipe में लौकी के छिलके से कमाल की सब्जी बनाएंगे...

लौकी के छिलके की सब्जी  

Ingredients :

  • Peels of gourd - ½ kg
  • Onion - 2 medium
  • Garlic - 6 to 8
  • Ginger - ½ inch
  • Salt - as per your taste
  • Turmeric - ½ tsp.
  • Chilli powder - as per your taste
  • Coriander powder - ½ tsp.
  • Garam masala - ½ tsp.
  • Oil - 3 tbsp.
  • Gram flour - 1½ tbsp.


Method :

  1. बेसन को सुनहरा होने तक भून लीजिए।
  2. लौकी के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
  3. प्याज़, अदरक, लहसुन को पीसकर उसका paste बना लीजिए। 
  4. एक कड़ाही लीजिए, उसमें 1 tbsp. तेल गर्म होने के लिए रख दीजिए।
  5. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें प्याज-लहसुन-अदरक का paste, सारे सूखे मसाले डालकर थोड़ा सा भून लीजिए।
  6. अब इसमें लौकी के छिलके डालकर अच्छे से मिला दीजिए और ढककर धीमी आंच पर पकने रख दीजिए।
  7. बीच-बीच में ढक्कन हटाकर सब्जी को चलाते रहें।
  8. जब लौकी के छिलके गल जाएं तो उसमें थोड़ा सा भुना बेसन, ½ tbsp oil डालकर भून लें।
  9. थोड़ा सा भुन जाने के बाद फिर से भुना बेसन व तेल डालकर भूनें। ऐसा दो बार और कर के पूरा बेसन डाल दें।

Tasty & healthy Gourd Peels Sabji is ready to serve... You can serve it with Paratha, poori or dal rice, etc.

थोड़े से tips and tricks भी बता देते हैं, जिससे perfect taste आ जाए...


Tips and Tricks :

  • लौकी बिल्कुल fresh and soft होनी चाहिए। साथ ही उसका छिलका बिल्कुल साफ होना चाहिए। 
  • उसमें जगह जगह पर काले भूरे धब्बे नहीं होने चाहिए।
  • लौकी को knife से छीलें, peeler से नहीं, क्योंकि छिलके थोड़े मोटे छीलने हैं, थोड़ी-थोड़ी सी लौकी को लेते हुए, इससे सब्जी थोड़ी juicy बनती है। 
  • अगर आप प्याज लहसुन नहीं खाते हैं तो इसके बिना भी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है।
  • अगर आप को बेसन नहीं पसंद है तो आप इसके बिना भी बना सकते हैं, वैसे बेसन के साथ इसका बहुत अच्छा स्वाद आता है, इसलिए एक बार ऐसे ही try कीजिएगा। 
  • अगर आप को tangy taste पसंद है और आप के पास टमाटर है तो आप उसे भी मसाले में डाल सकते हैं।
  • और अगर नहीं तो जब आप बेसन डाल कर सब्जी भून रहे हैं, उस समय अपने taste के according, अमचूर पाउडर डाल दीजिए। 
ऐसे ही कुछ और tasty and healthy recipes and tips, आपके साथ share करेंगे। 

टमाटर क्योंकि आप कल मंहगे चल रहे हैं तो उसके replacement के लिए टमाटर के बढ़ते भाव पर click करें...

So stay tuned with us...