Thursday 15 August 2024

Poem : विश्व विजयी भारत

हम सभी को 78वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳💐

 विश्व विजयी भारत

बरसों रहा है दुश्मन 

पर कुछ हिला ना पाया 

भारत की संस्कृति को 

कोई मिटा ना पाया 


वो थी सत्य सनातन 

आज भी अखंडित 

अस्तित्व के चिराग को 

कोई बुझा ना पाया


मैदान में थे रणबांकुरे 

आज भी डटे हैं 

उनके हौसलों को 

कोई डिगा ना पाया 


 पारसी, मुस्लिम, ईसाई 

जब भी, जो था आया 

प्रेम से, कर आलिंगन 

सबको अपना बनाया 


सर्व धर्म, सर्व सम्मत 

समभाव से बना है 

विश्व में इसके जैसा 

कहीं कोई ना नज़र आया 


हैं भारत मां से सौगंध 

हर क्षेत्र में,

विश्व पर 

तिरंगा ही लहराएगा 


सदियों सदियों तलक 

तिरंगा ही लहराएगा 

 विश्व विजयी भारत कहलाएगा 

विश्व विजयी भारत कहलाएगा


🇮🇳 जय हिन्द, जय भारत 🇮🇳