Tuesday 22 February 2022

Tip : Recognition of cashew

कुछ चीजें हम लोग खरीदते हैं, पर उनकी सही पहचान हमें नहीं होती है। जिसका फायदा दुकानदार लोग खूब उठाते हैं, और हमें चीजें महंगी दे देते हैं।

ऐसा हमारे साथ मेवा लेते समय, सबसे अधिक होता है, क्योंकि मेवों की सही पहचान बहुत ही कम लोगों को होती है। मेवा में सबसे ज्यादा लोगों को काजू पसंद होता है।

तो चलिए, आज आपको काजू की पहचान के विषय में ही बताते हैं। अगर आप काजू को बेचने का काम करना चाहते हैं तो आपके लिए एक good news भी है, क्योंकि हम आपको यह भी बताएंगे कि ऐसी कौन सी जगह है, जहां काजू सबसे सस्ता मिलता है।


काजू की पहचान

Points :

  1. काजू का रंग सफेद होना चाहिए, अगर हल्का सा पीला है तो उसे न खरीदें। वो या तो low quality का होगा या fresh नहीं होगा। 
  2. काजू को खरीदते समय यह देखें कि उसमें घुन या सुंडी तो नहीं लगी हुई है। अगर पूरी तरह साफ है, तभी उसकी खरीदारी करें।
  3. अच्छी quality का काजू मोटा और size में 1 inch लंबा होता है।
  4. Good quality के काजू को सूंघने पर उसमें भीनी खुशबू आती है। अगर काजू में तेल जैसी महक आ रही हो तो बिल्कुल नहीं खरीदें।
  5. अच्छी quality का काजू ज़रा सा दबाते ही आवाज के साथ टूट जाता है। 
  6. Good quality का काजू खाने में मीठा होता है और दांतों में चिपकता नहीं है।

काजू की quality और उसके size and shape के according उसके विभिन्न grade होते हैं।


W - 180 :

इसे 'काजू का राजा' कहते हैं, ये आकार में बड़े और बहुत महंगे होते हैं। अभी इसकी सही कीमत ₹835 - ₹940 per kg चल रही है।


W-210 :

इसको 'jumbo nuts' के नाम से जाना जाता है। अभी इसकी सही कीमत ₹ 750 - ₹810 per kg चल रही है।


W- 240 :

यह एक आकर्षक grade है जिसकी उचित कीमत है। अभी इसकी सही कीमत ₹ 600 - ₹800 per kg चल रही है।


W - 320 :

काजू की गुठली में यह grade सबसे लोकप्रिय है और दुनिया भर में उपलब्धता के मामले में सबसे easily available होता है। अभी इसकी सही कीमत ₹630 - ₹720 per kg चल रही है।


आप को बता दें, यह काजू के थोक के भाव का मूल्य है।

यहाँ W means white, and जो भी उसका number है, उसका मतलब है कि 1 pound में काजू संख्या में उतने आएंगे। 


चलिए अब वो भी बता देते हैं, जिसका आप सबको बेसब्री से इंतज़ार है, जी हां वो जगह, जहां आप को काजू के दाम जानकर हैरानी होगी कि काजू, इतना सस्ता भी मिल सकता है।


जामताड़ा - जहांँ काजू है सबसे सस्ता :

झारखंड के जामताड़ा जिले में काजू ₹10 - ₹20 प्रति किलो बिकता है। जामताड़ा के नाला इलाके में करीब 49 एकड़ जमीन पर काजू के बागान हैं। 

बागान में काम करने वाले बच्चे और महिलाएं काजू को बेहद सस्ते दाम में बेच देते हैं। 

बता दें कि ये बागान जामताड़ा block मुख्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर है।


तो बस इन बातों का ध्यान रखें और अच्छी quality के काजू सही कीमत में खरीदें। खरीदने से पहले काजू की grading पूछना मत भूलिए। Grading पता होने से आप स्वयं समझ जाएंगे कि काजू का क्या rate होना चाहिए।