Friday 26 February 2021

Story of Life : प्यार (भाग -3)

प्यार (भाग -1) और....

प्यार (भाग -2) के आगे......

प्यार (भाग -3)




Car purchasing के regarding, मेरा बेला के घर बहुत आना जाना हुआ।

उनके घर में मेरी खूब आवभगत होने लगी या यूं कहें कि दोस्ती ही हो गई।

मैंने उन लोगों को Car बहुत अच्छी deal में दिलवा दी। 

बेला के पापा जी के कहने से मैं उसे driving भी सिखाने लगा।

सिखाने के दौरान, कब हमारी दोस्ती, प्यार में बदल गई, दोनों ही नहीं जान पाये।

हमने, दोनों के parents को भी बता दिया था कि हम एक-दूसरे को पसन्द करते हैं। दोनों ही परिवार ने हमारी पसंद स्वीकार कर ली थी। 

उसका साथ पाकर मुझे लगने लगा, life set हो गई है।

जिन्दगी के सुनहरे दिन व्यतीत हो रहे थे। 

हमारे परिवार वालों ने हमें प्रणय सूत्र में बांधने की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

सब कुछ मन की इच्छाओं के अनुरूप चल रहा था।

मुझे मेरा प्यार, चंद दिनों में मिलने वाला था। मन हसीन ख्वाब सजाने लगा।

शादी का सुहाना दिन भी आ गया।

शेरवानी और सहरे की लड़ियों के साथ मैं तैयार हो गया था।

बारात लेकर मैं अपनी दुल्हन को लेने पहुंच गया।

फूलों और गहनों से सजी मेरी बेला.....

उफ्फ! बिल्कुल अप्सरा सी प्रतीत हो रही थी। आज उसकी गोरी बाहें, चंचल निगाहें कातिलाना अदाएं सब मेरी होने वाली थी।

हम दोनों का विवाह बहुत धूम से हुआ।

हम दोनों घर के लिए विदा हो गए। घर पर माँ हमारे स्वागत की तैयारी कर रही थी।

कार अपनी रफ़्तार से चल रही थी। घर बमुश्किल ½ घंटे की दूरी पर था कि तभी.......

आगे की कहानी पढ़ें, अन्तिम भाग, प्यार (भाग -4) में........

Thursday 25 February 2021

Story of Life : प्यार (भाग- 2)

प्यार (भाग- 1) के आगे......

प्यार (भाग- 2) 



आज भी दरवाजा उसने ही खोला, मुझे देखते ही खिलखिला उठी।

ओह! आप हैं। आज तो पूरे papers हैं ना?

जी!...... मैंने झेंपते हुए कहा।

आइए बैठिए, मैं पापा जी को बोल देती हूँ। यह कहकर वो अन्दर चली गई।

और अपने पापा जी के साथ बाहर आई।

Good evening sir

Good evening बेटा, बताओ कैसे आना हुआ?

जी, मैं सुशांत हूँ, Car की company में marketing manager हूँ। हमारी company survey कर रही है कि कितने लोग automatic car में interested हैं।

वैसे तो हमारी team का कोई salesman ही आता आप के पास।

पर आप ने कुछ दिन पहले इसके regarding inquiry की थी, इसलिए आप को सारी details देने में personally आया हूँ।

जी, सही कहा आपने, मैंने कुछ दिन पहले पूछा तो था। दरअसल बेला ही कह रही थी कि अब हम automatic car लेंगे।

आओ बेटा, तुम भी समझ लो।

ओह तो नाम बेला है, शायद इसीलिए यह हर समय बालों में बेला का फूल लगाती है।

दोनों ही बार उसके बालों में बेला का फूल लगा था।

Actually पापा जी को, पैरों में problem है तो हम लोग सोच रहे थे कि automatic car ही लें। 

आप का क्या कहना है सुशांत जी, इस बारे में?

जी, बिल्कुल..... अगर ऐसा है तो आप लोगों का बहुत ही अच्छा decision है।

उसके बाद मैंने सारी details उन्हें बता दी।

और यह कहकर वापस चला गया कि एक बार showroom जरुर आइएगा, तो सब कुछ और अच्छे से समझ आ जाएगा।

जी, इस Saturday की evening आते हैं।

अब मुझे Saturday का बेसब्री से इंतज़ार था। मेरा double benifit था।

एक तो उसका दीदार, दूसरा Car की deal.

Saturday आया, और ठीक 5 बजे, वो अपने पापा जी के साथ थी।

मैंने खूब आवभगत की। मेरे colleague and junior सब उसे एकटक देखने में लगे हुए थे।

बहुत सी cars देखकर, वो यह कहकर चले गए, decision लेने के लिए थोड़ा time चाहिए।

आप अच्छे से सोच लीजिए, मेरा number आप के पास है ही, कुछ और पूछ्ना हो तो आप call कर लीजिएगा और जरुरत हो तो, बता दीजिएगा, मैं घर भी आ जाउंगा।

उनके जाने के बाद सबने मुझे घेर लिया।

क्या Boss, क्या खूबसूरत लड़की है। 

तो कोई बोल रहा था, चक्कर क्या है? बड़ी आवभगत हो रही थी।

तब ही किसी ने चुटकी ली, ओह! घर के चक्कर लगा रहे हैं.....

आगे पढ़े, प्यार (भाग-3) में......

Wednesday 24 February 2021

Story of Life : प्यार

 प्यार


आज इस बात को घटे हुए चार साल हो गए थे। पर अब भी उसके गेसू में लगे बेला के फूलों की खुशबू मेरी सांसों में रची-बसी थी।

ना जाने क्यों कोई भी रात उसके पायलों की झंकार की आवाज़ के बिना पूरी नहीं होती थी।

क्यों उसकी यादें, रह रह कर मुझे सताती थी।

वो थी ही इतनी मासूम, बिल्कुल छोटे बच्चे जैसी।

 कभी दुःख तो उसकी आंखों में दिखा ही नहीं। 

हिरनी सी चंचल आंखें, दूध सा उजला उसका चेहरा, तीखी सी नाक, सुर्ख लाल होंठ।

उस पर उसकी अदाएं, उफ्फ कैसे किसी का मन काबू में रहेगा।

फिर मैं भी अदना सा इंसान ही हूँ, उसकी एक झलक, कब मेरा दिल ले गयी, जान ही नहीं सका।

मैं एक MNC company में job करता था। Sales के promotion के regarding, हम लोगों को market का survey करना था।

उसके लिए ही call Bell press की थी।

जब दरवाजा खुला तो वो ही सामने थी।

कानों में रस घोलती, आवाज़ में उसने पूछा, किस से मिलना है, आप को?

जी!..... आप के पापा जी हैं क्या?

वो कुछ बोलती, उसके पहले ही उसका doggy दरवाजे से निकल कर भाग गया।

और वो यह कहती हुई भाग गयी कि आप बैठिए, पापा जी आ रहे हैं।

थोड़ी देर में उसके पापा जी आ गये, और वो भी अपने doggy के साथ।

Doggy को पकड़ने के कारण उसकी जुल्फ़ें बिखर गई थीं।

उसका नैसर्गिक सौंदर्य देखकर, मैं ऐसा मंत्र मुग्ध हो गया, कि मैं क्यों आया था, वो ही भूल गया।

उसके पापा जी ने पूछा, आप क्यों आये हैं?

मैंने कहा, जी..... वही याद करने की कोशिश कर रहा हूँ।

मेरी इस बात पर उसका खिलखिलाना, मुझे ग़ज़ब का दीवाना कर गया।

आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था, पर आज ना जाने क्या हो गया था मुझे?

फिर थोड़ा सम्हलते हुए मैंने कहा, जी.... आज कुछ papers नहीं हैं, file में। 

एक दो दिन में आता हूँ।

यह ना जाने उससे मिलने की कशिश थी, या मेरा दीवानापन? पर मैं दो दिन बाद फिर उसकी चौखट पर खड़ा था।

आगे पढ़ें, प्यार (भाग - 2) में.....

Tuesday 23 February 2021

Short Story : साधना

 साधना


खुशबू जी, अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर चुकी थी, दो बेटे और एक बेटी थी। 

सबका विवाह हो चुका था,  सबके बच्चे भी हो चुके थे। सब अपने परिवार में सुखी थे।

पति भी retire हो चुके थे। वो बड़े independent थे। जब तक job करते रहे, तब तक तो खूशबू जी, तब भी कुछ काम बोल दिया करते थे, पर अब तो एक भी काम के लिए कुछ ना बोलते थे। और बचे हुए समय में अपने आप को बागवानी में रमा लिया था।  

खुशबू को तन्हाई सताने लगी थी। उसको समझ नहीं आता, क्या करें।

आजकल की भागती दुनिया में किसी के पास कुछ समय नहीं था।

बच्चे बोले माँ, आप को whatsapp, Facebook सिखा देते हैं। समय कब निकल जाएगा, आप को पता भी नहीं चलेगा।

बच्चों के सिखाने से कुछ दिन मन उसमें रम गया। पर कुछ दिन बाद, virtual world उन्हें रास नहीं आया।

बेमतलब की झूठी तारीफ और दुनिया भर के forward messages से उनका मन जल्दी ही भर गया।

किसी ने कहा, सत्संग देखो, वहाँ जाओ, मन प्रसन्न रहेगा।

सत्संग का असर यह होने लगा कि उनका जीवन के प्रति मन ही उचाट होने लगा।

जिसको देखकर, पति और बच्चों ने उन्हें ऐसा करने को मना कर दिया।

एक दिन अचानक से उनकी मुलाकात, अपनी बचपन की सहेली रीता से हो गयी।

रीता बड़ी नकारात्मक सोच वाली हुआ करती थी। पर अभी वो बहुत प्रसन्न दिख रही थी।

खुशबू ने इसका कारण पूछा तो वो बोली, हम लोगों की साधना है इसका कारण।

वो कैसे?

मेरे समूह में हमउम्र लोग हैं। सब किसी ना किसी काम में बड़ी निपुण हैं। 

हमारे समूह का हफ्ते भर का काम बंधा हुआ है।

एक दिन हम भजन गाते हैं, जिसमें हर हफ्ते किसी एक को नया भजन गाना होता है, चाहे नया भजन खुद बनाओ या कहीं से नया सुनकर या देखकर लाओ। ऐसे हमें बहुत सारे भजन याद हो गये हैं।

एक दिन हम कपड़े सीलते हैं। जिसको अच्छा आता है, वो dress बनाता है, बाकी उसकी मदद करते हैं। जिससे सबके पास बहुत अच्छी dress हो गई है।

एक दिन सब मिलकर खूब बढ़िया खाना बनाते हैं, फिर उसे अपने घर में ले जाकर परिवार के साथ खाते हैं।

एक दिन हम गरीबों की बस्ती में जाते हैं, और वहाँ अपने हाथों से बना खाना और कपड़ा बांटकर आते हैं।

एक दिन हम सब एक दूसरे की परेशानी पर चर्चा कर के उसका हल निकालते हैं। जिससे सबका मन हल्का हो जाए। कोई किसी की व्यथा का मज़ाक नहीं उड़ाता है।

एक दिन हम सब में से कोई एक अपना हुनर सबको सिखाता है।

और एक दिन हम सब, कहीं घूमने जाते हैं, कभी शहर के ही किसी मन्दिर या किसी monument या कभी बाज़ार। और कभी कभी शहर के बाहर भी घूमने जाते हैं। किसी के पति या बच्चे भी साथ चलना चाहें तो चल सकते हैं।

इस तरह हम सब साधना करते हैं।

वाह! क्या मुझे भी अपने group में शामिल करोगी?

नेकी और पूछ-पूछ, तुम तो वैसे भी हमारे group की शान थी। तुम जैसी होनहार से कौन नहीं जुड़ना चाहता है।

कुछ दिनों में ही खुशबू जी, साधना की नई खुशबू से महकने लगी। उन्हें खुश देखकर सब खुश थे।

अब वो, सब से यही कहतीं, अपने हम उम्र लोगों का साथ और जीवन के सभी रंग, यही तो सच्ची साधना है।

Monday 22 February 2021

Article : पेट्रोल के बढ़ते दाम, जिम्मेदार कौन ?

 पेट्रोल के बढ़ते दाम, जिम्मेदार कौन ? 



बढ़ती हुई मंहगाई, हमेशा से समस्या का सबब रही है। पर साथ ही महंगाई का ना बढ़ना असम्भव है।

सदियों से सभी वस्तुओं के दाम बढ़ते ही रहे है। मूल्य का वृद्धिकरण, विकास का भी द्योतक है।

क्योंकि मंहगाई के साथ साथ हमारी आय की भी वृद्धि होती ही गई है।

पर दामों का बढ़ना, इतना भी अधिक नहीं होना चाहिए कि दम ही घुटने लगे।

अर्थव्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सभी उसका वहन कर सकें।

जैसे आजकल हम लोगों की ज्वलंत समस्या बन गई है, पेट्रोल के अत्याधिक बढ़ते दाम।

आज इतने ज्यादा बढ़े हुए दाम से हर कोई परेशान है।

पर समस्या से भी बड़ा है यह प्रश्न, कि जिम्मेदार कौन?

आप का क्या सोचना है?

यह प्रश्न इसलिए इतना बड़ा हो गया है, क्योंकि आज इन बढ़े हुए दाम की जिम्मेदारी, कोई नहीं लेना चाहता है। जबकि उससे मिलने वाले राजस्व का लाभ, सब उठाना चाहते हैं।

केन्द्र सरकार का कहना है कि पिछली सरकार इसके लिए जिम्मेदार है, और साथ ही राज्य सरकारें।

वहीं राज्य सरकारें, इस का पूरा ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ रही है।

दोनों ने ही आम आदमी को football समझ लिया है। दोनों ही अपने को बचा कर, दूसरे पर दोषारोपण करते हुए बात एक छोर से दूसरे छोर पर डाल रहे हैं।

पर हमारा पूछ्ना है, दोनों ही सरकारों से, कि जिस जनता के वोट के बलबूते दोनों ही सत्तारूढ़ हुए हैं।

क्या दोनों ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं?

क्यों नहीं दोनों ही इस विषय में सोचकर, जनता को लाभ पहुंचाने में तत्पर हैं?

हमने तो आप को सत्तारूढ़ किया ही, इस आशा से, कि आप दोनों मिलकर, देश का विकास करें।

दोनों ही सरकारों को इतना अधिक समय मिला है कि वो महंगाई को किस तरह से नियंत्रित करें, इस बात को कार्यान्वित कर सकती हैं।

वैसे भी किसी भी समस्या का समाधान तभी होता है, जब सब उसको अपने सिरे से ख़त्म करना चाहें, एक दूसरे पर दोषारोपण करते हुए नहीं।

अभी दोनों के पास सुनहरा अवसर है कि वो साबित कर सकते हैं कि वो सत्तारूढ़ देश की सेवा के लिए हुए हैं, निज लाभ के लिए नहीं।

और इस में जो कामयाब हो गया, वो आम आदमी के ह्रदय में राज करेगा। फिर उसे सत्ता में रहने से कोई नहीं हटा सकता है।

अपील है, हम सारे देश वासियों की, कि महंगाई उतनी ही बढ़े, जितना आम आदमी सहन कर सके।

Thursday 18 February 2021

Tip : Alum and its Benefits

क्या आप भी दिखना चाहते हैं, हमेशा young और चाहते हैं कि सब आप को बहुत पसंद करें।

हाँ!  कौन नहीं चाहता?

तो चलिए, आज आपको इसके ही राज बताते हैं।

Alum (फिटकरी), जो पहले India में हर घर में देखने को मिल जाती है। आमतौर पर लोग इसका इस्तेमाल पानी साफ करने के लिए करते हैं।

पर जब water purifier, RO, etc... आ गये, तब से तो धीरे धीरे लोग alum को भूलते ही जा रहे हैं।

पर आज हम अपनी Tip में आपके लिए उसी alum को लेकर आए हैं, क्योंकि Alum(फिटकरी) बहुत ही गुणकारी होती है।

और आज हम आपको उन्हीं गुणों से अवगत कराने जा रहे हैं। 

Alum and its Benefits




For Wrinkles-

फिटकरी हमारे skin के लिए बहुत useful है, इसे आप एक तरह का beauty product भी कह सकते हैं।

इसको skin पर rub करने से skin में tightness आती है, जिसका result यह होता है कि skin wrinkle free हो जाती है।

Ageing का सबसे बड़ा symbol होता है, wrinkle.

ज़िन्दगी की सच्चाई है ageing. पर हर कोई चाहता है कि उम्र भर young रहे। 

Method

ऐसे में यदि आप फिटकरी को गीला कर अपने चेहरे पर हल्का हल्का rub करेंगे तो आपके wrinkle कम होने लगेंगे। Wrinkle न हो तो भी इसे लगाने से face healthy रहता है।

Relief from Bad Breath - 

मुँह से आने वाली bad breath(बदबू) किसी को पसंद नहीं होती है। इसकी वजह से लोग दूर दूर भागने लगते हैं।

मुँह से बदबू आने का main reason dental plaque होता है।

जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे दांतों के बीच में खाने के बहुत छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं जिनसे दांतों में bacteria पैदा होने लगते हैं. इन बैक्टीरिया से एक thick sticky substance निकलता हैं, जिसे plaque कहा जाता है. यह plaque आपके दांतों में bad breathe का कारण बनता है.

तो जिनको भी यह problem है, उनके लिए फिटकरी राम बाण है।

Method

ऐसे में यदि आप रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करें तो मुंह की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपके दांतों पर जमा plaque को हटा देती है। इसके अलावा येे saliva में मौजूद harmful bacteria को भी समाप्त करती है। बस एक बात का ध्यान रहे कि आपको इसके पानी को पीना नहीं है। बस कुल्ला ही करना है।

Relief from lice(जुओं) -

जिनके बाल बहुत घने होते हैं या जब बच्चियाँ छोटी छोटी होती हैं तो एक दूसरे के संपर्क में आने से उनके सिर में जुओं (lice) का ढेर हो जाता है।

यदि आपकी बच्ची के बालों में भी बहुत जूएँ हो गई हैं, तो फिटकरी से effective कोई  treatment नहीं है। 

Method

फिटकरी का paste बनाकर इसे बालों में लगाने से जूएँ मर जाती हैं। आपको दोबारा इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

Relief from Bad body odour

Alum में बहुत सारी antibacterial properties होती है। यह body में बदबू पैदा करने वाले bacterias को खत्म कर देती है। यही वजह है कि deodorant companies भी इसका इस्तेमाल करती हैं।

Method 

यदि आप नहाने के पानी में फिटकरी मिला दें तो शरीर की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। फिर आप को मंहगे deodorant and perfumes की requirements नहीं रहेगी। 

डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Wednesday 17 February 2021

Article : कुछ कहते हैं यह दिन

 कुछ कहते हैं यह दिन



हमें लगता है, जैसे आज कल के दिन हम से कुछ कहना चाहते हैं, क्या आप को भी यही लगता है?

आजकल जैसे एक के बाद एक चेहरे सामने आ रहे हैं।

पहले रेहाना, ग्रेटा..... अब दिशा, पीटर..... और भी ना जाने कितने नाम सुनने को मिलेंगे......

यह पहले सामने क्यों नहीं आते थे?

और इनके सामने आते ही, क्यों ज़ोरदार राजनीति शुरू हो जाती है?

जो हमारे देश को तोड़ने और बर्बाद करने की सोच रखते हैं, उनका साथ क्यों और किसलिए देना है?

क्या भारत का विकास और सुरक्षा, हर एक भारतवासियों का सपना नहीं है?

तो ग़लत का साथ क्यों? 

और सही का विरोध क्यों?

देश में बात बात पर आंदोलन, और फिर उसको उस चरम सीमा पर ले जाना, जहाँ से देखने से लगे मुद्दा तो वो है ही नहीं, जिसके लिए आंदोलन शुरू किया गया था।

देश के मुद्दे को व्यर्थ का तूल देकर, विदेशियों की दख़ल अंदाजी।

कुछ कह रहे हैं ना, हम से यह सब?

सोचिएगा जरुर!

अब वो सही समय आ चुका है, जब हमें सही ग़लत का निर्णय लेना होगा।

अब तो देखिए, कौन है देश के साथ!

हमें पता है, आप सभी को अपने देश से प्यार है और आप सबको पता है, सही क्या है?

आज हम किसी के भी पक्ष और विपक्ष में कुछ नहीं बोलेंगे। पर मेरा मत सदैव उसको है, जो देश के साथ है। 

क्या आप का भी?


Tuesday 16 February 2021

Poem : हे विमल-मति वरदान दे

आज आप सब के साथ मुझे  फिरोजाबाद के  श्री योगेश प्रताप सिंह जी के द्वारा भेजी गई माता सरस्वती की वंदना को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है। 


आइए उनके साथ हम भी माँ सरस्वती की स्तुति में शामिल हो जाए। 

आप सभी को बसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🌹🥀🌷🌺🏵️🌻🌼

माँ सरस्वती की हम सब पर विशेष कृपा बनी रहे🙏🏻💐

हे विमल-मति वरदान  दे




हे विमल-मति वरदान  दे

झकझोर जर्जर प्राणों को, नव चेतना को तान दे,

हे विमल-मति वरदान  दे

तुझको समर्पित हो सकूँ, निज भाव अर्पित कर सकूँ पीड़ा मैं बिंबित कर सकूँ मुझको मुखर वह गान दे।

हे विमल-मति वरदान  दे

कवि कर्म दूभर हो गया निज से विमुख मैं हो गया, आ बैठ मेरे हृदय में, मुझको स्वयं का ज्ञान दे।

हे विमल-मति वरदान  दे

भाव कुंठित हो गये, प्राण कलुषित हो गये, आ बैठ मेरे कंठ में, वाणी में अब सुगान दे।

हे विमल-मति वरदान  दे

स्वप्न अतिव्यापित हुए उद्देश्य सब श्रापित हुए आ बैठ मेरी वाणी में, मुझको नई पहचान दे

हे विमल-मति वरदान  दे



Disclaimer:
इस पोस्ट में व्यक्त की गई राय लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। जरूरी नहीं कि वे विचार या राय इस blog (Shades of Life) के विचारों को प्रतिबिंबित करते हों। कोई भी चूक या त्रुटियां लेखक की हैं और यह blog उसके लिए कोई दायित्व या जिम्मेदारी नहीं रखता है।

Sunday 14 February 2021

Recipe : Eggless Red velvet cheese cake

आज जब फिज़ाओं में भी खूबसूरती छाई हुई है, तो फिर recipe भी ऐसी होनी चाहिए कि जो इस खूबसूरती पर और चार चांद लगा दे।

तो आज के special moment के लिए हम आपके लिए most awaited Red velvet cheese cake की recipe share कर रहे हैं।

Eggless Red velvet cheese cake





Ingredients

For base

All purpose flour (Maida) - ⅘cup

Cocoa powder - 1 tbsp

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 cup

Milk  - 1 tbsp

Eno fruit salt - 1 sachet 

Beetroot juice - 1 tbsp

or 

Red gel colour (food grade) - 2 drops 


For icing 

Creamy cheese - ½ Cup 

Icing sugar - ¼ Cup 

Whipping Cream - ½ Cup 


Method - 

For base -

  1. मैदा में cocoa powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  5.  इसमें थोड़ा थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध व beetroot juice डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet Eno fruit salt अच्छे से mix कर लीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, Container में cake mix डाल दीजिए । 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल  लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए।
  14. Cake के side side से coating निकाल लीजिए।
  15. इसे cake के decoration में use करेंगे।
  16. Cake को तीन जगह से horizontally cut कर लीजिए।

For Cake decoration

  1. Creamy cheese में icing sugar डालकर, हल्के हाथों से mix कर लीजिए।
  2. Whipping cream को whip कर लीजिए।
  3. Whipped Cream को दो भागों में बांट लीजिए।
  4. एक portion decoration के लिए रख दीजिए। 
  5. दूसरे portion में creamy cheese अच्छे से mix कर लीजिए। Whipped creamy mix ready है।
  6. Horizontal slices में whip cream mix लगा लीजिए।
  7. सबसे ऊपर whipped creamy mix की पतली layer लगाकर even कर दीजिए।
  8. Whip cream mix की पतली layer से cake की side wall cover कर दीजिए। उसे भी even कर दीजिए।
  9. यह process, crumb coat कहलाती है।
  10. इसे 1 hour के लिए freezer में set होने रख दीजिए।
  11. अब cake को निकाल कर उस पर सब तरफ whipping cream mix की thick layer लगाकर अच्छे से even कर लीजिए।
  12. जो Whipped cream हमने decoration के लिए रखी थी, उसको nozzle लगे icing bag में डालकर design बना लीजिए।
  13. Side से जो coating निकाली थी, उसे rub करके Cake crumbs ( चूरा) ready कर लीजिए।
  14. Decoration करते समय crumbs से अपनी imagination के according design बना लीजिए।
  15. इसको fridge में 1 hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए।
  16. Your delicious Eggless Red velvet cheese cake is ready to make your day special.
Tips and Tricks 

  • Creamy cheese की recipe आप को blog में मिल जाएगी। Recipe के लिए Creamy cheese पर click करें।
  • मैदा 1 Cup से बस 1 tbsp कम होनी चाहिए, क्योंकि उतना हम cocoa powder use कर रहे हैं।
  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। 
  • इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Cake mix, pouring consistency (इडली के घोल जैसा) रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  •  इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • हम artificial colours use नहीं करते हैं, इसलिए हमने beetroot juice डाला है। 
  • आप चाहें तो food grade gel colour use कर सकते हैं।
  • तो बस रखिए, इन छोटी छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।

खुशबू हो, बहार हो
आप सब की जिंदगी में
प्यार ही प्यार हो
Happy valentine's Day 💐🌹🎉
😊🙏🏻


Saturday 13 February 2021

Recipe : Creamy cheese

Mayonnaise की recipe viewers द्वारा बहुत appreciate की जा रही है। अब आप सब की demand पर एक और popular recipe share कर रहे हैं।

यह ऐसी चीज है, जिसके बिना बहुत सारी dish बनाना संभव नहीं है।

आप ने सही समझा, हम Creamy cheese के बारे में बात कर रहे हैं।

यह इतना yummy होता है कि जिस dish में इसे डालते हैं, वो perfect dish बन जाती है - especially kids के लिए।

आप जब इसके ingredients and method को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि, mayonnaise के comparison में creamy cheese ज्यादा healthy है।

तो चलिए आज आपके लिए Creamy cheese की recipe share कर रहे हैं।

Creamy Cheese


Ingredient

Full cream milk - 1 litre
Curd - 2tbsp or as per required
Milk/Curd -½ cup based on utility of creamy cheese(as instructed in the method)

Method:

  1. दूध को boil होने रख दीजिए।
  2. Boil होने पर दूध को चलाते हुए उसमें curd डाल दीजिए।
  3. दूध जब पूरी तरह से curdle हो जाए/ फट जाए, तो उसे muslin cloth में डालकर छान लीजिए।
  4. जब पूरा पानी निकल जाए तो lump को काटकर blender jar में डाल दें।
  5. अगर आपको यह creamy cheese, Cake, Mousse, Tart, etc., के लिए बनाना है तो आप jar में ½ cup milk add करें।
  6. अगर आपको यह creamy cheese, Pizza, Pasta, Wraps, Dips, etc., के लिए use करना हो तो Jar में ½ cup curd add करेंगे।
  7.  अब इस mixture को 5 to 8 minutes के लिए चल लीजिए। 
And there you go!! The Creamy Cheese is ready.

अब अगर आप को इसे Cake, Pastry, Tart, Mousse, etc., में use करना है तो as it is, use करें।

अगर आपको इसे pizza, Pasta, Wraps, Dip, etc., में use करना है तो उसके according इसमें Salt, Pepper, Chilli, Herbs, etc. add करना होगा।

तो सोचा क्या रहे हैं, आज ही बना लीजिए, कल आपको Valentine's day के लिए special dish बताएंगे; जिसमें creamy cheese की भी requirement है।

Tips and Tricks

  • अगर आपको flavoured creamy cheese prepare करना है तो, आप flavoured mayonnaise के steps को follow कर सकते हैं। दोनों के steps same ही रहते हैं।
  • आप दूध को नींबू या vinegar से भी curdle कर सकते हैं, पर तब lump को बहुत अच्छे से धोना पड़ेगा। जिससे उससे flavour and fragrance निकल जाए। जबकि दही use करने से आप को lump, wash नहीं करना होता है।
  • अगर आप का दूध 2 tbsp.  दही से ना फटे तो आप और दही डाल सकते हैं।
  • दही से Lump ज्यादा creamy बनता है।
  • साथ ही उसका बचा हुआ पानी भी बहुत tasty होता है तो उसे discard नहीं करना होता है, आप उसे अपनी किसी भी दूसरी dish में use कर सकते हैं।

Thursday 11 February 2021

Recipe : Shaljam-muli ke kabab

आजकल आप के साथ सर्दियों की special recipes share कर रहे हैं, उसी को आज भी आगे बढ़ाते हैं।

बच्चों को बहुत खिला दिया, Pizza, Pasta. चलिए थोड़ा सा देशी हो जाते हैं, उन्हें healthy नाश्ता खिलाते हैं। 

इसी सोच के साथ, आज की recipe, Ms. Jai Shri Srivastava ji के खजाने से ली है।

Jai Shri Srivastava ji,  आप का ह्रदय से अनेकानेक आभार 🙏🏻.

बात जब सर्दियों की चल रही हो तो, कबाब याद ना आए यह कैसे हो सकता है। आप सभी जानते हैं कि इस blog में कोई भी nonveg dishes नहीं होती है।

पर ऐसा नहीं है कि कबाब, nonveg ही हो। 

जय श्री जी ने हमारे लिए शलजम-मूली के कबाब की बहुत ही tasty and healthy recipe share की है।

यह इतने tasty हैं कि बड़ों से बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आएंगे। आप एक बार इसे खांएगे, तो nonveg kabab भूल जाएंगे।


शलजम मूली के कबाब 




Ingredients

Turnip - 250gm.

Radish - 250gm. 

Boiled Potato - 250 gm.

Garlic - 10 to 15 cloves

Ginger - 1 inch

Salt - as per taste

Turmeric powder - ½ tsp

Red chilli powder- as per taste 

Garam masala -½ tsp

Coriander powder - ½ tsp 

Gram flour - 1 tbsp roasted

Coriander leaves 1 handful 

Green chillies - 2 ( chopped)

Oil - for frying


Method 

  1. शलजम और मूली को छीलकर, thick blocks काट लीजिए।
  2. Pressure cooker में ½ glass पानी व मूली, शलजम डाल दीजिए।
  3.  High flame पर 2 whistle दे दीजिए।
  4. Meanwhile एक Pan में बेसन को slow flame पर भून लीजिए।
  5. मूली शलजम को उबालकर अच्छे से निचोड़ लें। 
  6. अब उसमें उबले आलू, भुना बेसन, हरी मिर्च, लहसुन अदरक का paste और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से mash कर लीजिए।
  7. Tight सा dough बना लीजिए, अगर dough tight ना बने तो उसमें भुना बेसन और मिला लें।
  8. Dough से छोटी छोटी गोलियां बना लें।
  9. Wok (कड़ाही) में oil डालकर गर्म कर लें।
  10. कबाब को डालकर, slow flame पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
Yummy tasty kabab is ready to serve.
अब आप इसे धनिया की चटनी, पुदीने की चटनी, tomato sauce और onion rings के साथ serve कर सकते हैं।
इसे आप as a snacks serve कर सकते हैं। इसे Bread, रूमाली रोटी, परांठे और पूड़ी के साथ भी serve कर सकते हैं। यह दोनों तरह से tasty लगते हैं।

आप perfect कबाब बनाएं, उसके लिए इन tips and tricks को follow कीजिए।

Tips and Tricks 

  • मूली और शलजम को अच्छे से निचोड़ लें। पानी अच्छे से निचोड़ देने से कबाब में पनीलापन नहीं रहता है।
  • बेसन भूनकर डालने से सौंधा स्वाद आता है, जो कबाब का key point है।
  • कबाब का dough इतना tight होना चाहिए कि अच्छे से shape बन जाए। 
  • कबाब में बेसन का amount सही होने से यह तलते समय ज्यादा Oil soak नहीं करता है।
  • पर बहुत ज्यादा tight भी नहीं हो, वरना कबाब hard बन जाएंगे।
  • आप सोचेंगे कि जब तलकर ही बनाना है तो बेसन भूनने की क्या जरूरत है?
  • बेसन भूनकर डालने से ही कबाब का proper taste आएगा।
  • दूसरा बेसन भूनकर डालने से कबाब तेल ज्यादा soak नहीं करता है।
  • कबाब के mixture में नमक तभी मिलाए, जब आप कबाब बनाने जा रहे हैं, क्योंकि पहले से नमक डालने से, नमक पानी छोड़ देता है। उससे mixture गीला हो जाता है।
  • बिना नमक डाले, आप इसे prepare कर के 2 to 4 days fridge में रख सकते हैं। 
  • आप चाहें तो इसे Pan पर shallow fry भी कर सकते हैं।
जब veg कबाब हों इतने tasty,  तो क्यों खाएं nonveg.

Wednesday 10 February 2021

Recipe : Methi-Malai-Matar

सर्दियों के मौसम की शान मटर और दावतों की शान है मेथी-मलाई-मटर।

मेथी-मलाई-मटर, Creamy texture वाली healthy and elegant preparation है, जो कि बड़ों से बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आती है।

तो चलिए आज आपके लिए मेथी मलाई मटर की recipe share कर देते हैं।

मेथी मलाई मटर





Ingredients

Fenugreek leaves - 3 tbsp ( finely chopped)

Boiled Pea - 1 Cup

Fresh Cream - ½ Cup

Onion - 3 to 4 medium

Garlic - 4 cloves

Ginger - ½ inches

Fresh Curd - ¾ Cup

Salt - as per taste

Turmeric - ½ tsp

Garam masala - ½ tsp

Sugar - ½ tsp

Cashew nuts  - 12 number

Black cardamom - 1

Chilli powder - ½ tsp.

Butter - 3 tbsp

Ghee - 1 tbsp

Milk - 1 Cup

Method 

  1. 1 litre saucepan में पानी boil होने रख दीजिए। 
  2. अब आधे पानी में chopped मेथी के पत्ते और ½ tsp salt डालकर 10 minutes के लिए रख दीजिए।
  3. बाकी पानी में, onion blocks, ginger, garlic and cashew nuts डालकर, तब तक boil कीजिए,  जब तक प्याज transparent हो जाए।
  4. अब प्याज वाले पानी को discard कर दीजिए। 
  5. Boiled प्याज के मसाले व दही को mixer jar में डालकर Purée बना लीजिए।
  6. Pan में घी और 2 tbsp butter डालकर गर्म कीजिए।
  7. इसमें, बड़ी इलायची के दाने, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, नमक डालकर थोड़ा sauté कीजिए।
  8. अब इसमें मसाला Purée डालकर flame high कर दीजिए।
  9. मसाला बराबर चलाते रहिए, एक boil आने पर flame slow कर दीजिए।
  10. Slow flame पर 10 minutes तक मसाला भूनिए।
  11. जब तक मसाला भून रहा है, दूसरे Pan में butter डालकर गर्म कीजिए।
  12. मेथी को हल्के हाथों से निचोड़ कर पानी निकाल दीजिए।
  13. मेथी को Pan में डालकर sauté कर लीजिए, अब उसमें boiled मटर व नमक डालकर थोड़ा सा भून लें।
  14. मसाला भुन जाने पर उसे मेथी मटर में डालकर थोड़ा सा और भून लें।
  15. अब उसमें दूध डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  16. ½ Cup पानी डालकर अच्छे से  mix कर लीजिए।
  17. Slow flame पर 10 minutes के लिए boil कर लीजिए।
  18. अब इसमें cream mix करके gas off कर दीजिए।
  19.  Delicious creamy elegant Methi-Malai-Matar is ready to serve. 
  20. आप की dish perfect बने, इसके लिए इन Tips and tricks का जरुर से ध्यान रखिएगा।

Tips and Tricks

  • Fresh मेथी के पत्तों से ज्यादा अच्छा taste आता है। 
  • पर ध्यान रखिएगा कि, मेथी leaves को ही chopped कीजिए, उसकी डंडी हटा दीजिएगा, वरना उसके रेशे सब्जी का taste ख़राब करती है।
  • मेथी को नमक वाले गर्म पानी में डालने से उसका bitter taste निकल जाता है, याद रखिएगा‌ कि इतनी कसकर मत निचोडिएगा कि मेथी के सारे nutritional elements ही निकल जाएं।
  • Fresh Cream की जगह आप दूध की मलाई को whip कर के भी use कर सकते हैं।
  • आप अगर चाहें तो onion and garlic avoid कर सकते हैं। 
  • तब ज्यादा amount में काजू-बादाम और 1 tbsp खसखस को use कर सकते हैं।
  • दूध को सीधे Pan में डालने से वो फट सकता है, इसलिए दूध में थोड़ा सा मसाला डालकर mix करके फिर दूध Pan में डालें, इससे दूध फटता नहीं है।
  • मीठी उबली मटर से taste ज्यादा अच्छा आता है।
  • ½ tsp. Sugar से सब्जी मीठी नहीं होगी, पर वो taste enhance कर देती है।
  • अगर आप को gravy white रखनी हो तो, हल्दी और मिर्च पाउडर नहीं डालें और sugar 1tsp. कर दें। बाकी सब same रहेगा।
  • इसकी gravy thick रहती है, आप इसे रुमाली रोटी, परांठे, नान आदि के साथ enjoy कर सकते हैं।

तो सर्दी चली जाएं उससे पहले इसे जरूर बनाएं और सबकी वाहवाही पाएं।

Tuesday 9 February 2021

Recipe : Gobhi-Gajar-Muli- Shaljam-mirch ka achar

सर्दियों के मौसम में सब्जियों की बहार होती है, उसमें हमें सोचना नहीं पड़ता है कि क्या बनाएं। मगर ऐसा गर्मियों में नहीं होता है।

तो क्यों ना इन सब्जियों का taste हम अपने पास preserve कर लें। इसके लिए अचार बनाकर रखना सबसे best option है।

इसका अचार बहुत tasty होता है, साथ ही बहुत healthy होता है। इसमें हमें vegetables का nutrition भी मिल जाता है।

Usually pickles में बहुत तेल होता है पर mostly मेरे pickles की recipe या तो oil-free होती है और अगर होता भी है तो बहुत little amount में। तो अगर आप diet conscious हैं तब भी मेरी pickles की recipe ज़रूर से try करिएगा क्योंकि यह healthy होने के साथ ही बहुत yummy भी होती हैं। 

यह अचार, सबसे अच्छा option हमारे पास तब होता है, जब हम long journey में जा रहे हों, क्योंकि हम veggies बना कर बहुत time तक use नहीं कर सकते हैं। पर इसे अपने पूरे tour में enjoy कर सकते हैं।


गोभी- गाजर-मूली-शलजम- मिर्च का अचार



Ingredients:

Cauliflower: 250 gm

Carrot: 250 gm

Radish: 250 gm

Turnip: 250 gm

Green thick pickled chilli (Achaar vaali mirch): 100 gm

Salt: 2 tbsp (and 1 tbsp for blanching)

Red chilli: 8 to 10 

Turmeric powder - 1 tbsp

Yellow mustard seeds(पीली सरसों): 50 gm

Small black mustard seeds (राई): 1 tsp

Asafoetida (Hing): 1 tsp

Mustard oil - 2 tbsp

Method:

  1. गोभी को साफ़ कर के उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लीजिए।
  2. बाकी veggies को भी peel कर के उनके thick blocks काट लीजिए।
  3. मिर्च के भी thick blocks काट लीजिए।
  4. दो litre के saucepan में आधे से ज्यादा पानी भर कर high flame पर boil होने रख दीजिए।
  5. पानी boil हो जाने पर उसमें 1 tbsp salt डाल दीजिए।
  6. मिर्च के अलावा बाकी सारी veggies को उबलते पानी में डाल दीजिए।
  7. दो से तीन बार flame को high and slow कीजिए जिससे दो से तीन बार boil आ जाए।
  8. Veggies slightly cook हो जाएंगे, अब इन्हें छानकर पानी discard कर लीजिए।
  9. इस पानी में बहुत nutrition elements होते हैं, इसलिए इसे ना फेंके। इस पानी को आप दाल, सब्जी या soups बनाने में use कर सकते हैं।
  10. सब्जी को छन्नी में 6 to 7 hours के लिए छोड़ दीजिए।
  11. या आप muslin cloth में डालकर भी सूखा सकते हैं।
  12. जब veggies से पानी पूरी तरह से निकल जाए, तो glass के Jar में, सारी boiled veggies और हरी मिर्च के टुकड़े डाल दीजिए।
  13. Mixi के Jar में, पीली सरसों, राई, लाल मिर्च डालकर दरदरा पीस लें।
  14. Glass के Jar में सब सब्जियों पर, पिसे मसाले, नमक, हल्दी, हींग, और तेल डाल दीजिए और अच्छे से mix कर लीजिए।
  15. अचार को 1 से 2 दिन के लिए धूप में रख दीजिए।
  16. Now yummy and healthy pickle is ready for enjoy.


चलिए आप को यह भी बता देते हैं कि perfect pickle के लिए कौन सी tips and tricks use करनी है।

Tips and Tricks: 

  • आप veggies का ratio अपने taste के according change कर सकते हैं।
  • Veggies को सिर्फ इतना सुखाना है कि उसमें पानी नहीं रहे। ज्यादा dry होने से veggies के blocks juicy नहीं रहेंगे।
  • Block सही dry हुए हैं, इसकी पहचान यह है कि, blocks को हाथ में पकड़ने से आपको वो ठंडे तो लगेंगे पर आप का हाथ गीला नहीं होगा।
  • आप  लाल मिर्च का amount, अपने taste के according बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • इस अचार में पड़ी मोटी हरी मिर्च, एक crunchy taste देती है, जो इसके स्वाद में चार चांद लगा देती है।
  • राई हमने बहुत कम डाली है। क्योंकि राई, अचार को बहुत तेजी से खट्टा करने लगती है। जिससे कुछ दिन बाद अचार बहुत खट्टा हो जाता है। फिर वो कुछ दिन बाद खाने में कम अच्छा लगता है। थोड़ी राई डालने से अचार काफी दिनों तक yummy लगता है। पर अगर आप को खट्टा ज्यादा पसंद हो तो, आप राई का amount बढ़ा सकते हैं।
  • थोड़ा सा तेल डाल देने से अचार में shining आ जाती है, जिससे अचार का colour बहुत सुन्दर लगता है। 
  • साथ ही थोड़ा सा तेल अचार को तेजी से गलने से रोकता है, जिससे अचार ज्यादा दिन तक fresh लगता है।
  • हमने इसमें कोई preservative नहीं डाला है। फिर भी यह अचार पूरे साल भर सही बना रहता है।
तो आप सोचा‌ क्या रहें हैं, झटपट अचार डाल लीजिए, इससे पहले कि सर्दियां चली जाएं और आप इस yummy, tasty and healthy pickle से वंचित रह जाए।


कोई सा भी अचार, कभी ख़राब ना हो, इसकी Tip and tricks हम आपको अगली Tips में देंगे।

So stay tuned....

Secret of long lasting pickle

Monday 8 February 2021

Recipe : Eggless Mayonnaise in varieties of flavours.

आजकल बहुत सी recipes में mayonnaise की requirements रहती है। हमारे कुछ viewers की demand है कि mayonnaise की recipe share कर दें। 

तो सोचा आप के लिए,  Mayonnaise की different varieties की recipes ही share कर दें।

Different flavours के mayonnaise, को आप toast, burgers, salads, subs, dinner rolls, sandwiches, cupcakes, wraps and dips, में use कर सकते हैं। यह आपकी बनाई गई dishes में चार चांद लगा देगीं।


Eggless Mayonnaise in varieties of flavours




Ingredients 

FOR EGGLESS CLASSIC MAYONNAISE: 


Chilled Milk  - ½ Cup

Olive oil or refined oil - ¾ Cup 

Mustard powder - ½ tsp

Pepper powder - ¼ tsp. 

Sugar - 1tsp.

Salt - ¼ tsp

Vinegar - 1 tbsp.

Milk powder - 1 tbsp.


Method 

  1. Mixi के Jar में  ½ cup chilled milk, 1 tbsp Milk powder, ½ cup oil, ½ tsp mustard powder, ¼ tsp pepper powder, ½ tsp sugar and ½ tsp salt डालकर 2 to 4 minutes  के लिए blend कर लीजिए।
  2. Solution, थोड़ा thickened हो जाएगा, Jar को 5 minutes के लिए freezer में रख दीजिए।
  3. अब इसमें 2 tbsp oil और 1 tbsp vinegar add कर दीजिए, फिर से 2 to 4 minutes के लिए  blend कर लीजिए। Solution thickened and creamy हो जाएगा।
  4. Jar को 5 minutes के लिए freezer में रख दीजिए।
  5. अब Jar में 2 to 4 tbsp Oil डालकर फिर से 2 minute के लिए blend कर लीजिए, solution का texture, mayonnaise के जैसा  thickened and creamy हो जाएगा।

Now eggless classic mayonnaise is ready to enjoy.


FOR CHILLI GARLIC MAYO:

Chilli sauce - 2 tbsp.

Garlic (finely chopped)- 1 tsp

Chilli flakes - ½ tsp


Method 

3 tbsp prepared classic mayonnaise में  2 tbsp chilli sauce, 1 tsp garlic and ½ tsp chilli flakes डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। Chilli garlic mayonnaise is ready to serve.


FOR MIXED HERBS MAYO:

Coriander leaves -  handful

 Mint leaves - 7 to 8

Ginger - 1 inch

 Green Chilli - 1 


 Method

Blender में coriander, mint,  ginger और 1 chilli डालकर smooth paste बना लीजिए।

2 tbsp green paste को 3 tbsp prepared classic mayonnaise में डालकर mix कर लीजिए. Mixed herbs mayonnaise is ready to serve.

FOR TANDOORI

Chilli powder - 1 tsp

 Turmeric - ¼ tsp

Coriander powder - ¼ tsp

 Cumin powder -¼ tsp

Garam masala - ¼ tsp 

Kasuri methi - ¼ tsp

Ginger garlic paste - ¼ tsp


Method 

3 tbsp prepared classic mayonnaise में 1 tsp chilli powder, ¼ tsp turmeric, ¼ tsp coriander powder and ¼ tsp cumin powder, ¼ tsp garam masala, ¼ tsp kasuri methi and ¼ tsp ginger garlic paste डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। Tandoori mayonnaise is ready to serve. 


Note 


  • Vinegar इसमें preservation के लिए डाला जाता है। इसलिए इसे skip ना करें।
  • Oil जो भी लें, ध्यान रखिएगा, उसका अपना कोई taste नहीं होना चाहिए, ना ही उसमें कोई fragrance होनी चाहिए।
  • आप classic mayonnaise से अपने taste के according भी flavour, prepare कर सकते हैं।

Friday 5 February 2021

Article : India Together

 India Together



हमारे देश में होने वाले किसान आंदोलन की इंतहा बढ़ती जा रही है। 

26 January में जिस तरह से आंदोलन का रुख हुआ था, तो लगा था कि शायद सब ठीक हो जाएगा।

पर अब तो लग रहा है कि इसका अंत ना जाने ही कहाँ होगा? क्योंकि अब यह किसान आंदोलन कम और राजनैतिक जंग ज्यादा लगने लगा है, क्योंकि ना जाने कितने राजनेता और अन्य लोग ने किसान आंदोलन का बखेड़ा बनाकर रख दिया है।

आप को भी देखकर वही लग रहा होगा, जैसा हमें लग रहा है कि, एक तरफ BJP है और दूसरी तरफ बाकी सारे।

सभी के मत एक नहीं होते हैं, मतभेद चलते ही रहते हैं और सभी देशों में ऐसा होता है।

पर हमने इंतहा शब्द इसलिए use किया है क्योंकि, राजनैतिक जंग का नतीजा यह है कि आज विदेश के वो लोग, जिन्हें हमारे देश से कोई सरोकार नहीं है, ना ही उन्हें हमारे देश की कोई समझ है, ना वो कोई विशेष हस्ती हैं, हमारे देश के लिए अनर्गल बातें कर रहे हैं।

यह कहाँ तक उचित है?

अपने देश का पूर्ण सम्मान कीजिए। अपने देश की किसी भी बातों को व्यर्थ में बढ़ा चढ़ा कर देश को बदनाम ना करें।

जो बात हमारे देश की है, उसका निर्णय करने के लिए हमारा देश सक्षम है और वो ही उचित निर्णय लेगा।

व्यर्थ में अन्य देश के लोग, उसके लिए कुछ ना बोलें, वो ही अच्छा है। 

हम भारतवासियों को इस समय एक रहना होगा, किसी को भी अपने देश की संप्रभुता को नष्ट नहीं करने देना होगा।

सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि उन विदेशियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारे देश की हस्तियों ने भी कमर कस ली है।

अभी सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए,

India together, protest propaganda.

अगर आप को भी है देश से प्यार, तो बना लीजिए राष्ट्रीय एकता को हथियार।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻


Thursday 4 February 2021

Article : भरोसेमंद दुश्मन या गद्दार दोस्त! बेहतर कौन?

 भरोसेमंद दुश्मन या गद्दार दोस्त! बेहतर कौन?


आजकल की तो सुर्खियाँ भी कमाल की हैं।

कल news में सुनने को मिला कि जिस तरह भारत ने अपने कुछ पड़ोसी देश, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन तक vaccine की कुछ dose free में भेजी है, बतौर gift. 

वैसे ही चीन ने भी पाकिस्तान के बहुत गिड़गिड़ाने के बाद vaccine के free dose भेजी है, gift के रूप में। पर साथ में दिया एक * T&C  

T&C, अब यह क्या बला है?

आइए जानते हैं, यह *T&C  क्या है?

चीन ने साथ में यह बात भी रख दी है कि अगली dose के पैसे देने होंगे।

बात यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि शुरू होती है‌।

 उन doses को जिसे चीन ने gift के रूप में भेजी है, उसके लिए वहाँ के health minister ने कहा है कि वहाँ की public उसे अपने risk पर लगवाएं।

वहीं दूसरी तरफ वहाँ के foreign minister यह सोच रहे हैं कि क्या India से vaccine मंगा ली जाए?

आप थोड़ा गौर कीजिए, दोनों ही statment पर।

एक तरफ चीन, जो पाकिस्तान का बहुत बड़ा खैरख्वाह है, दोस्त है, हितैषी है। उस पर वहाँ के लोग तो क्या, सरकार भी विश्वास नहीं कर पा रही है।

वहीं दूसरी तरफ भारत, जिसे पाकिस्तान अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझता है, आए दिन हमले करता रहता है, उसे ध्वस्त करने के मंसूबे बनाता रहता है।

उसे जब अपने लोगों की जीवन सुरक्षा का ख्याल आया, तो उसे भारत की याद आ रही है। 

आप सोच सकते हैं कि ऐसा क्यों?

क्योंकि वो भी जानता है कि भारत दुश्मनों के साथ भी ईमानदार रहता है। अगर वो दवा भेजेगा तो वो संजीवनी ही होगी।

तो सोचिए, जिसकी विश्वनीयता पर दुश्मनों को भी विश्वास है, उस पर अपने देश के लोगों को विश्वास ना होना, अपने देश के प्रति कितना बड़ा अपराध है ?

गर्व कीजिए कि हम भारतवासी हैं और मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री, हमें हर तरह से सुरक्षित रखेंगे।

हमारा विश्वास, ही भारत को सर्वोपरि बनाएगा।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳🙏🏻



Wednesday 3 February 2021

Kids story : सब कुछ बताना और पूछ्ना

 सब कुछ बताना और पूछ्ना




सूरज बहुत ही मेहनती और समझदार बच्चा था। उसके पिता सुरेश दूसरों के खेत पर काम करते थे। सूरज उनके साथ रोज काम करने जाता था। साथ ही रात को school पढ़ने जाता था।

एक दिन सूरज के महेश चाचा, शहर से किसी काम के सिलसिले में आए थे। 

सुबह काम खत्म करके महेश, जब सूरज और अपने भाई के साथ खाना खा रहा था तो, उन्हें बातों के जरिए पता चला कि सूरज पढ़ने में बहुत होशियार है और साथ ही बहुत आज्ञाकारी भी।

महेश ने कहा- सुरेश दद्दा, कब तक गांव से बंधे रहोगे, ना तो अपने खेत खलिहान हैं, ना घर मकान। फिर तुमने जो क़र्जा लिया था, भाभी के इलाज के लिए, वो भी पट गया है। मेरे संग शहर चलो, वहाँ एक कमरा तुम भी ले लेना।

सूरज थोड़ा बड़ा भी हो गया है और होनहार भी बहुत है, इसका यहाँ कोई भविष्य नहीं है।

शहर में तुम दोनों मिलकर मेहनत मजदूरी कर लेना, तो दोनों की गुजर हो जाएगी।

रात में सूरज सरकारी स्कूल में पढ़ लेगा, भगवान ने चाहा तो कुछ बन जाएगा।

भाई की बात, सुरेश को सही लगी। सूरज की माँ के जाने से घर भी काटने को आता था।

सुरेश और सूरज दोनों शहर आ गये। महेश ने कमरा और काम दोनो दिलवा दिए, साथ ही सूरज का night school में admission भी करा दिया।

सूरज होनहार था, बहुत जल्दी वो अपने school में first आने लगा।

वहाँ के एक अध्यापक को सूरज बहुत अच्छा लगने लगा, वो बोले, बेटा तुम बहुत होशियार हो, night school की जगह तुम सुबह के school में आना शुरू कर दो। और काम रात में कर लो।

सूरज बोला, पापा से पूछकर बताऊंगा।

वो बोले, तुम्हारे पापा क्या करते हैं?

वो बोला, जी मजदूर हैं।

मजदूर......, तो वो तुम्हे क्या बता पाएंगे? जब वो खुद पढ़े-लिखे नहीं है।

सूरज बोला सर जी, मैं अपने पापा को सब कुछ बताकर और पूछकर ही करता हूँ।

बहुत अच्छा है, तुम पूछकर बता देना।

सूरज ने अपने पापा से कहा, कि उसको teacher जी, बोल रहे हैं कि, वो अब से दिन का school और रात में काम करना शुरू कर दें। 

तो क्या वो ऐसा कर ले?

सुरेश बोला, बेटा मैं कहाँ पढ़ा-लिखा हूँ।  teacher जी अच्छे के लिए बोल रहे हैं, तू कर ले, उनका कहा।

सूरज ने teacher को बता दिया। तब से उसने सुबह पढ़ना और शाम को काम करना शुरू कर दिया।

होनहार सूरज, आगे ही आगे बढ़ता गया, पर वो जो कुछ भी करता, तो अपने पापा से अपनी सारी बात उन्हें बताकर और पूछकर करता।

सुरेश हमेशा कहता, बेटा मैं कहाँ पढ़ा-लिखा हूँ। अब तो तुम्हें मुझसे ज्यादा समझ है, हर बात की, तुम समझ लो, क्या करना है।

पर सूरज ना पूछ्ना छोड़ता, ना बताना। और काम भी वही करता, जिसमें उसे पापा, हाँ करते।

बेटे की आदत के कारण सुरेश अपनी समझ से कभी हाँ और कभी ना कर देता।

सूरज IAS officer बन गया। बहुत से Newspapers वाले उसका interview लेने आए, सबने उसकी सफलता का कारण पूछा।

उसने सबसे कहा, मैं अपनी सारी बातें अपने पापा को बताता था और पूछता था कि क्या करूं। वो जो भी कहते थे, मैं वहीं करता था। तो आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके कारण हूँ।

Newspaper वालों को जब पता चला कि सूरज के पिता जी अनपढ़ हैं और मामूली से मजदूर हैं तो उन्हें बड़ा आश्चर्य हुआ कि इतना बड़ा officer अपने पिता जी को कितना मान देता है।

अगले दिन अखबारों की सुर्खियों में था, IAS officer सूरज की सफलता का राज उनकी मेहनत, लगन और अपने पिता जी पर पूर्ण श्रद्धा और विश्वास है।

सभी को सफलता प्राप्त करना है तो अपने माता-पिता को सब कुछ बता कर और पूछकर करें। ऐसे लोगों पर ईश्वर जल्दी कृपा करते हैं और उन्हें जल्दी सफलता मिलती है।

Tuesday 2 February 2021

Article : Uses of Lemon peel

 Uses of Lemon peel 



हम सभी जानते हैं कि नींबू कितना useful है, और आज कल जब कि vitamin C हमारे लिए कोरोना से लड़ने वाला सबसे बड़ा हथियार है। तब से नींबू की importance और बढ़ गई है।

आप को पता है जैसे यह phrase है - An apple a day, keeps the doctor away.

VitaminC immunity booster है, और नींबू उसका सबसे अच्छा source, इसलिए यह बात नींबू के साथ भी है, कि हर रोज़ सिर्फ एक नींबू को खाने में शामिल करने से आप बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं।  

यह तो हुई नींबू की बात, पर आप की नींबूओं के छिलके के बारे में क्या धारणा है?

क्या आप नींबू को निचोड़कर उसके छिलके को फेंक देते हैं? क्‍या कहा? आपको लगता है, कि नींबू के छिलके बेकार होते हैं? 

अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। 

नींबू का छिलका बड़ा काम का है। इसका उपयोग कई तरीकों से किया जाता है। आपको बता दें कि नींबू का छिलका भी उतना ही फायदेमंद है, जितना कि नींबू और नींबू का रस। 

खट्टे फलों के छिलके में vitaminC, calcium, potassium और fibre होते हैं। इसलिए, उन्हें फेंकने के बजाय, इसके nutrition elements के benefits लेने के लिए उनका उपयोग करें।

आज आप के साथ नींबू के छिलके के बहुत सारे uses share कर रहे हैं।  जिन्हें पढ़कर आगे से आप भी नींबू के छिलकों का proper use कर सकेंगे।


Lemon vinegar cleaner 

इस cleaner को आप अपने kitchen के लिए use कर सकते हैं। Specially यह gas stove top को बहुत अच्छे से clean करता है। 

इसको बनाने का method है - 

Method -

आप एक airtight container लीजिए, उसमें lemon peel, vinegar डालकर lid को tightly बंद कर दीजिए। अब इसे 1 to 2 week  के लिए रख दीजिए।

After 1 to 2 week बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

आप का cleaner ready है।

Lemon zest 

आजकल आप ने बहुत से Cake, pastry, tart, soups, व कुछ और continental recipe में देखा होगा कि lemon zest use किया जाता है।

Lemon zest का flavour आप की dish को बहुत ही refreshing बना देता है और इसका tangy taste, dish को बहुत yummy बना देता है।

Lemon zest, सुनने में जितना classy लगता है, बनाना उतना ही easy.

चलिए इस का method भी share कर देते हैं -

इसके लिए आप बस नींबू के छिलके को कद्दूकस करके एक jar में store कर लीजिए।

आप नींबू के छिलकों से fresh lemon zest या dry lemon zest बना सकते हैं। आप lemon zest वाले jar को fridge में रखकर ज्यादा दिन तक fresh form में use कर सकते हैं।

Lemon peel candy

अगर आप भी candy के दीवाने हैं तो, नींबू के छिलकों से आप candy भी बना सकते हैं। यह बहुत Yummy and healthy होती है।

अगर आप को इसकी recipe चाहिए, तो comment box में डाल दीजिए। हम उसकी recipe share कर देंगे।

For shiny skin

अगर आप चाहते हैं कि आप की skin भी actors and actresses की तरह shine करे तो, नींबू के छिलके इसके लिए best option हैं।

नींबू के छिलके में skin को shine कराने वाला एक natural agent है। यह skin को tone करने के लिए bleaching agent के रूप में काम करता है। आप tanning को हटाने और prose को कसने के लिए नींबू के छिलके को skin पर rub कर सकते हैं। आप नींबू के छिलके से elbow and knee की darkness को rub करके दूर कर सकते हैं। अपनी heels पर भी नींबू के छिलके का उपयोग कर सकते हैं।

Lemon sugar scrub 

Dead skin cells को हटाने के लिए lemon sugar scrub, सबसे best होता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। इससे आप अपनी skin को Exfoliate कर  सकते है, जिससे वो soft and shiny हो जाती है।

इसका method आप को चाहिए तो आप comments box पर बता दीजिएगा, हम आपके लिए उसे share कर देंगे।

For microwave cleaning

आजकल तो हर घर में microwave oven है। आप का microwave oven अच्छे से काम करे, उसके लिए उसकी proper cleaning must है। तो चलिए आप को best method बता देते हैं।

एक microwave container लीजिए, उसमें नींबू के छिलके और पानी डालें। अब आप 5 मिनट के लिए high temperature पर रख दीजिए। Oven में फैली steam microwave oven में लगी चिकनाई को साफ कर देगी, साथ ही उसमें मौजूद bad smell को भी remove कर देगी । Container को बाहर निकालें और microwave oven को साफ सूखे कपड़े से पोंछ लें।

तो यहाँ तो यह कहावत पूर्णतया सिद्ध होती है कि "आम के आम गुठलियों के दाम", तो आज से केवल नींबू ही नहीं उसके छिलकों का भी बेहतर use कीजिए।

Monday 1 February 2021

Recipe : Bedai

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि, हम Agra को belong करते हैं। 

तो आप के लिए आगरे के सुप्रसिद्ध नाश्ते, बेड़ई और आलू  की सब्जी की recipe ही ना share करें तो यह अपने प्यारे आगरा से नाइंसाफी हो जाएगी।

आगरा की जान है, बेड़ई और आलू  की सब्जी। वहाँ की सुबह ही होती, इस नाश्ते से।

हर गली नुक्कड़ पर ना जाने कितनों की भीड़ देखने को मिलती है, हलवाई लोगों के पास। छोटे बड़े सभी sweet outlets में मिलती है।

शायद ही कोई हलवाई होता हो, जो बेड़ई और आलू  की सब्जी बनाता हो, और उसके पास भीड़ ना हो।

और इसके स्वाद के तो कहने ही क्या? छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी दीवानें हैं।

तो जब भी आप का Agra visit हो इसे खाना ना भूलें।

और आप हमेशा इसको enjoy कर सकें, इसलिए आज आप को बेड़ई की recipe बता रहे हैं। आलू की सब्जी तो हम बता ही चुके हैं जिसका link नीचे दिया हुआ है।

Bedai






Ingredients -

Wheat flour - 3 cup

Semolina( suji or rava) - 1 cup

Black gram pluses ( dhuli urad) - 1cup

Salt - as per taste

Red chilli - 3 to 4

Coriander seeds - ½ tsp

Black pepper - ½ tsp 

Baking soda -½ tsp 

Ghee - for frying 

Oil - 1 tsp

Asafoetida - ½ tsp.


Method 

For filling

  1. उरद दाल को 4 to 5 hours के लिए भीगा दीजिए।
  2. भीगी हुई उरद दाल से पानी discard कर दीजिए।
  3. Jar में दाल और बहुत कम पानी डालकर दरदरा पीस लें।
  4. Coriander seeds, Black pepper and red chilli को दरदरा पीस लें।
  5. Wok में Oil डालकर गर्म कर लीजिए।
  6. गर्म तेल में हींग, और सारे दरदरे मसाले  डालकर चटका लें अब इसमें पिसी उरद दाल व नमक को डालकर भून लें। 
  7. दाल को उतना ही भूनें कि वो soft dough जैसी बन जाए।
  8. Filling ठंडी हो जाए तो उसमें baking soda mix कर दीजिए।
  9. दाल के dough की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लीजिए।

Dough making

  1. आटे में सूजी व नमक डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।
  2. आटे में पानी डालकर पूड़ी जैसा dough बना लीजिए।
  3. आटे को 15 to 20 min के लिए rest करने रख दीजिए।
  4. आटे को rest कराने के बाद, उसे थोड़ा Oil डालकर अच्छे से knead कर लीजिए।
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए।
  6. आटे की लोई में दाल की गोली रखकर लोई बन्द कर लीजिए।
  7. अब लोई से पूड़ी जैसा बेल लीजिए।
  8. Wok में घी गरम कीजिए।
  9. गर्म घी में पूड़ी डालकर flame medium कर दें।
  10. पूड़ी के फूल जाने पर, उसे दोनों तरफ से सुनहरा or crispy होने तक तल लें।
  11. पूड़ी से excess घी निकालने के लिए उसे paper towel पर रख दीजिए।

Note

  • आटे में सूजी डालने से ही यह कचौड़ी से different हो जाती है, जो बेड़ई को बहुत yummy बनाती है।
  • दाल को उतना ही भूनें कि वो soft dough जैसा prepare हो जाए। इससे बेड़ई ज्यादा easily और tasty बनती है।
  • बेड़ई crispy ही बनाएं, तभी authentic taste आएगा।
  • बेड़ई को‌ इसी आलू की सब्जी के साथ ही serve कीजिए, तभी बढ़िया स्वाद आएगा। आलू की सब्जी का link नीचे दिया हुआ है।


बेड़ई और आलू  की सब्जी, बूंदी का रायता और कद्दू की सब्जी के साथ गरमागरम serve करें।

आलू की सब्जी के लिए यहाँ click करें.......

अगर आप के पास दोना हो तो उसमें ही serve कीजिए, आप को more authentic taste लगेगा, क्योंकि feel भी तो वैसी आएगी 😊