Sunday 17 May 2020

Recipe : Masala khakhra


यह मेरी Quarantine Segment की 43rd recipe है। 

आज कल हम लोगों health conscious होते जा रहे हैं इसलिए सबकी यही demand रहती है कि lite Oil and full taste.

तो आज आप को tea time के लिए बहुत lite and crispy snacks बताने जा रहे हैं।

यह बहुत long lasting है, तो आप इसे बनाकर कई दिनों तक use कर सकते हैं। Long journey में ले जा सकते हैं।

आज की यह Recipe Gujarat की delicacy है।

यह ऐसा snacks है, जो अपने आप में complete है, और अगर इसे अचार, चटनी, आलू मसाला, sauce, butter या cheese के साथ serve कीजिए, तो किसी के भी साथ बहुत अच्छे से complimentary  रहता है।

तो सोच क्या रहे हैं? आज evening tea में खाखरा ही बनाएं और healthy, lite and crispy snacks का मजा लीजिए।



Masala khakhra





Ingredients:

  • Whole wheat flour - ½ cup
  • Bengal gram flour - 1 tsp
  • Cumin seeds - ½tsp
  • Chilli powder - ½ optional
  • Turmeric powder - ¼ tsp
  • Asafoetida - ¼ tsp
  • Low fat milk - 2½tbsp
  • Oil - 1tsp.
  • Ghee - 2 tsp. for cooking

Method :
  1. गेहूँ के आटे में घी छोड़कर बाकी सब कुछ मिलाकर, रोटी बनाने वाले आटे से थोड़ा सख्त dough बना लीजिए।
  2. Dough के 4 टुकड़े करके गोलियाँ बना लीजिए।
  3. अब इसमें सूखा आटा(परथन)  लगा कर rolling pin से पापड़ जैसा पतला roll कर लीजिए।
  4. तवा को preheat कीजिए।
  5. उस पर खाखरा डालकर slow flame पर दोनों तरफ से ½ tsp Ghee लगाकर muslin cloth ya khakhra maker की help से crispy होने तक सेक लीजिए।
Your Masala khakhra is ready.

Note : 
  • Crispy khakhra बनाने के लिए याद रखियेगा, flame slow ही रखनी है।
  • Flame high होने से खाखरा जल जाएगा और crispy भी नहीं बनेगा।
  • खाखरा दबा दबाकर ही सेंकना है, क्योंकि अगर यह सेकते समय फूल गया, तो crispy नहीं बनेगा।
  • खाखरा को store करने से पहले पूरी तरह ठंडा करना जरूरी है। वरना वो soggy हो जाएगा।
  • ठंडा हो जाने पर उसे airtight container में ही रखें, जिससे आप जब भी खाएं, वो crispy  ही रहे।
  • आप इसके कई सारे flavour बना सकते हैं, जैसे, plane ( उसमें सिर्फ नमक डालते हैं),
  • मेथी ( उसमें कसूरी मेथी डालते हैं), garlic ( इसमें garlic paste मिलाते हैं)। और भी अपने inovation के according.
  • आप चाहें तो full cream milk भी ले सकते हैं। या milk avoid करके उतना ही पानी use कर सकते हैं।
  • वैसे दूध से taste बहुत अच्छा लगता है।
  • आप बिना घी लगाए भी crispy सेक सकते हैं।