Tuesday 28 March 2023

Recipe : Vrat ke Samose

जैसा कि हमने आप से वादा किया हुआ है कि आप लोगों को व्रत के खाने के लिए भी एक से बढ़कर एक dishes बताएंगे जिससे कि जब आप व्रत के लिए भी खाना बनाने जाएं, तब भी पूरा घर, इंतज़ार करे कि आज क्या special dish मिलने वाली है।

चलिए तो आज की उस special dish का नाम बताते हैं, guess what? A Samosa!!!

समोसा...

क्यों आ गया ना, नाम सुनकर मुंह में पानी? और साथ ही सवाल भी कि व्रत में समोसा?!?!

तो चलिए, रखे रहिए मुंह में पानी, क्योंकि हम समोसे की ही recipe बताने जा रहे हैं, ऐसे समोसे की, जो व्रत में खाएं जा सकें। A samosa, which can be eaten in a fast, too!


व्रत के समोसे

Ingredients -

For Dough :

  • Instant vrat premix - 1 cup
  • Buckwheat Flour - ¼ cup 
  • Clarified butter - 1 tablespoon for moyan
  • Rock salt - as per taste
  • Clarified butter - for frying


For filling :

Option 1 :-

  • Potato - 250 grams
  • Green chillies - as per taste
  • Cumin - ½ teaspoon
  • Rock salt - as per taste
  • Coriander leaves - handful
  • Black pepper - ½ teaspoon
  • Lemon juice - 1 teaspoon


Option 2 :-

  • Paneer - 250 grams
  • Green chillies - as per taste
  • Cumin - ½ teaspoon
  • Rock salt - as per taste
  • Coriander leaves - handful
  • Black pepper - ½ teaspoon
  • Lemon juice - 1 teaspoon


Method -

  1. Instant Vrat Premix में कुट्टू का आटा, घी, डालकर हथेली की मदद से rub कीजिए, जिससे आटे में अच्छे से मोयन हो जाए।
  2. अब इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर अच्छे से mix कर दीजिए। 
  3. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालने जाएं और soft dough बना लीजिए।
  4. अब इसे half an hour के लिए rest करने रख दीजिए।

आलू की filling :

  1. एक wok में 1 tablespoon घी डालकर गर्म कीजिए।
  2. इसमें जीरा और chopped green chillies को डालकर चटका लीजिए। फिर इसमें, mashed आलू, नमक, काली मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  3. अब इसमें नींबू का रस और बारीक कटी धनिया डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।

आलू की filling ready है।


पनीर की filling :

  1. Wok में 1 teaspoon pure ghee डालकर गर्म कीजिए।
  2.  इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर चटका लें।
  3.  अब इसमें grated पनीर डाल दीजिए।
  4. इसमें नमक, नींबू का रस, काली मिर्च डाल दीजिए और पानी सूखने तक भून लें।
  5. अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से mix कीजिए। 
पनीर filling ready है 

Preparation : 
  1. Dough को एक बार फिर से अच्छे से मसल कर soft dough बना लीजिए।
  2. Dough की छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
  3. अब इन गोलियों की पूड़ी बना लें।
  4. फिर इन पूड़ियों को बीच में से काट लें।
  5. इन half कटी पूरियों को बीच से fold करके triangular बना लें।
  6. उसमें मनचाही filling भरकर समोसे का मुंह ऊपर से बंद कर दें।
  7. फिर इसे fork से अच्छे से दबा दीजिए।
  8. उसके बाद समोसे को deep fry कर लीजिए।
  9. समोसे को सब तरफ से सुनहरा तल लीजिए।


Yummy & tasty Vrat ka Samosa is ready to go in the swimming pool of your mouth...

गर्मागर्म समोसे को धनिया-पुदीना की चटनी के साथ serve कीजिए। 

(आप व्रत के लिए चटनी बना रहे हों तो चटनी में, salt and black salt की जगह Rock salt डालकर पीसें) 

चलिए अब कुछ ‌‌‌‌‌‌‌‌tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks -

  1. आप के पास कुट्टू का आटा ना हो तो आप सिंघाड़े या राजगीरे का आटा भी ले सकते हैं।
  2. आप को instant vrat premix की recipe, blog में मिल जाएगी। उसके लिए दिए गए link पर click करें।Instant Vrat Premix
  3. Premix में already salt होता है तो dough में नमक डालते समय, उसकी quantity का ध्यान रखें।
  4. अगर आप साबूदाना या समा के चावल व्रत में नहीं खाते हैं तो premix को छोड़ सकते हैं।
  5. आप को बता दें, premix डालने से समोसे की रंगत और texture दोनों ज़्यादा अच्छा आता है। समोसे ज़्यादा crispy भी बनते हैं। साथ ही दिखने काफी कुछ normal Samose जैसे ही दिखते हैं।
  6. कुट्टू का आटा डालने से binding अच्छी आती है और समोसे बनते समय फटते नहीं हैं।
  7. Dough prepare करने के बाद ½ an hour का rest ज़रूर से दीजिए, जिससे समा के चावल और साबूदाने का आटा ठीक से फूल जाए और perfect समोसे बनें।
  8. आप चाहें तो खाली कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का समोसा भी बना सकते हैं, पर उसका dough बनाते समय ध्यान रखें कि वो बहुत जल्दी गीला हो जाता है, इसलिए उसमें पानी धीरे-धीरे डालें।
  9. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे को rest कराने की requirements नहीं होती है। 
  10. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे के बने समोसे उतने crispy भी नहीं बनेंगे और देखने में थोड़े भूरे-काले से बनेंगे।
  11. Dough हमेशा गुनगुने पानी से ही बनाएं। जिससे कम पानी से ही dough prepare हो जाए।
  12. अगर किसी भी preparation में आटे में मोयन किया गया है, तो कोशिश करना चाहिए कि dough कम से कम पानी में prepare हो जाए क्योंकि ज़्यादा पानी होने से dish खस्ता नहीं बनेगी और मोयन के लिए डाला गया घी व्यर्थ हो जाएगा। 
  13. अगर आप व्रत में लाल मिर्च, अमचूर पाउडर खा लेते हैं तो आप आलू की filling में‌ यह भी डाल सकते हैं।
  14. हम नहीं खाते हैं, इसलिए ही हमने नींबू का रस डाला है।
  15. अगर आप आलू की filling भर रहे हैं तो याद रखियेगा कि आलू जितना अच्छे से भूना होगा समोसा उतना ही tasty होगा।
  16. अगर आप पनीर की filling भर रहे हैं तो याद रखियेगा कि filling अच्छे से dry हो जाए। Filling गीली होने से समोसे बनाते समय घी में खुल जाएगा और सारा घी खराब हो जाएगा। 
  17. समोसे को fork से दबाने से उसमें design भी अच्छी बनती है और समोसे का मुंह भी अच्छे से बंद होता है, जिससे तलते समय समोसे खुलते नहीं हैं।
  18. व्रत के लिए बनाए जाने वाले व्यंजन देसी घी में बनाए जाएं तो उनके स्वाद में चार चांद लग जाते हैं, इसलिए हम हमेशा pure ghee ही use करते हैं। 
  19. आप व्रत के लिए जिस भी घी या तेल का इस्तेमाल करते हैं, वो use कर सकते हैं।
  20. तलने के समय घी की आंच, डालते समय high flame, फिर एक बार पलट देने के बाद slow flame कर दें। 
  21. समोसे के सही बनने में आंच का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है।

बस तो सोच क्या रहे हैं, आज ही बना लीजिए, गर्मागर्म समोसे और पूरे घर को खुश कर दीजिए।

अगर आप को किसी शाम, बाजार के जैसे समोसे घर पर बनाने हैं तो click करें... इसमें बहुत सारी tips and tricks के साथ आपको perfect Samosa बनाने की recipe मिल जाएगी👇🏻

Samosa