Tuesday 4 May 2021

Tip: Vaccination - कैसे रहें सुरक्षित

कल हमने Tip डाली थी, Vaccination - ध्यान रखने योग्य बातें

जो लोगों को काफी useful लगी। पर साथ ही बहुत लोगों की यह भी query थी कि इस समय vaccination कराने जाना क्या unsafe नहीं है? 

Unsafe तो घर से बाहर निकलना है ही। 

इसलिए ही तो कहा जा रहा है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें।

पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिनके लिए बाहर जाना ही पड़ता है, जैसे खाना-पीने के सामान लेने जाना, पैसे कमाने के लिए जाना, medical needs और covid situation में vaccination भी।

आज vaccination, urgent need बन चुका है।

और ऐसा नहीं है कि vaccination के लिए  जाने से आप infected हो ही जाएंगे। 

वहाँ काफी अच्छे से covid norms को follow किया जा रहा है।

उसके बाद भी आप अपनी और ज्यादा सुरक्षा कैसे कर सकते हैं, आज आपको उसी query का solution बता रहे हैं।

Vaccination - कैसे रहें  सुरक्षित 


  1. अपनी immunity को बढ़ाकर रखिए। 
  2. Immunity कैसे बढ़ाएं, उसके लिए आप Immunity Building की tip भी देख सकते हैं।
  3. Vaccination कराने जाएं, तब आप Mask and face shield लगा कर जाएं। अगर आप को और अधिक protection की requirements लग रही है तो double Mask लगा कर जाएं, या N-95 Mask लगाएं।
  4. अपने साथ sanitizer जरुर से लेकर जाएं। आवश्यकता पड़ने पर use कीजिए।
  5. व्यर्थ इधर उधर किसी भी चीज़ को नहीं छूएं।
  6. जब तक आप वहाँ रहें, अपने नाक, कान और आंखों में हाथ ना लगाएं। यदि हाथ लगाने की requirements लग रही है तो, हाथ sanitize करके ही लगाएं।
  7. जो Tip, Vaccination के बाद वाली  कल बताई थी, उसमें से hand movements वाली, tip को जरुर से follow करें। 
  8. घर आकर सारे covid norms follow कीजिए। कपड़े तुरन्त धुलने डाल दीजिए।
  9. घर आकर shower लें, shampoo भी जरुर से कीजिए।
  10. 1 बार Steam जरुर से लीजिए।
  11. Gargle कीजिए। अगर gargle नहीं कर सकते हैं, तो 1 to 2 times गुनगुना पानी पीजिए।
  12. कल की tip: Vaccination - ध्यान रखने योग्य बातें  को follow जरुर कीजिए।

अगर हम सब चाहते हैं कि normalcy वापस आए, तो उसका एक ही solution है कि सबका vaccination हो जाए।

डरिए नहीं, पर precautions पूरे रखिए। आप पूर्णतः सुरक्षित रहेंगे। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।