Sunday, 15 June 2025

Poem : पिता भी हैं ज़रूरी

आज father's day है। एक दिन उसको समर्पित है, जिसका अस्तित्व होने से, जिसका साथ होने से जिंदगी पूर्ण हो जाती है। नये आयाम नयी सफलता लाती है।

Love you Papa 💞

पिता भी हैं ज़रूरी


संसार में आने के लिए,

माँ हैं ज़रूरी।

पर जीवन के लिए,

क्यों पिता हैं ज़रूरी?


माँ जननी हैं, 

तो जनक पिता हैं।

माँ प्रकृति हैं,

तो संस्कृति पिता हैं।


माँ सृष्टि हैं,

तो वृष्टि पिता हैं।

माँ निर्माता हैं,

तो संचालक पिता हैं।


दोनों का,

ही सानिध्य।

एक दूजे को,

अस्तित्व दिलाता है।


साथ हो दोनों,

तभी तो।

यह संसार,

संपूर्ण कहलाता है,


बिन माँ के, 

दुनिया है अधूरी।

पर पूर्णता के लिए,

पिता भी हैं ज़रूरी।


❤️ Happy Father's Day  ❤️