Wednesday 15 February 2023

Recipe : Cheesy Paneer Casserole

आज कल, हर जगह casseroles recipe बहुत ज्यादा चल रही हैं। यह इतनी tasty होती है कि हर एक की favourite dish बन गई है। साथ ही बनाने में भी यह इतनी easily and instantly बनती है कि बनाने वाले की भी favourite dish बन जाएगी। और जिनको healthy dishes ही सबसे ज्यादा पसंद है, वो भी इसकी तरफ खिंचे चले जाएंगे।

तो चलिए आज, हम सबसे ज्यादा tasty Casserole recipe share कर देते हैं। 

Cheesy Paneer Casserole 



Ingredients 

Paneer -  200 gm 

Red bell pepper - 1 big 

Green bell pepper - 1 big

Onion - 2 medium 

Salt - as per taste

Amul garlic and harb butter - 25 gm

Full cream milk - ¾cup

Fresh cream - 1 tbsp

Grated Cheese - 1½ cup 

Black pepper - ½ tsp

All parpose flour - 1 tsp

Mix herbs - for taste enhancement


Method 

  1. Paneer, bell peppers, onion के blocks, cut कर लीजिए।
  2. मैदे को wok में slightly roast कर लीजिए।
  3. जब मैदा ठंडा हो जाए तो उसमें, butter, दूध, ¾ cup cheese, salt and pepper, fresh cream को डालकर mix कर लीजिए। 
  4. Slow flame में continuously stir करते हुए, slightly thick, Cheesy sauce ready कर लीजिए।
  5. सारे blocks को glass Casserole में arange कर लीजिए।
  6. अब blocks को cheesy sauce से cover कर दीजिए।
  7. बचे हुए ¾ cup cheese को cheesy sauce के ऊपर फैला दीजिए।
  8. Mix herbs को पूरे में sprinkle कर दीजिए। 
  9. अब Casserole को 4 to 5 min के लिए microwave और 3 to 4 min के लिए grill (slightly Browning के लिए) होने के लिए रख दीजिए।

Yummy tasty Cheesy Paneer Casserole is ready to serve...

आप इसे as a starter serve कर सकते हैं। Dinner roll, bun, bread, naan or rumali roti के साथ आप इसे as a full meal भी serve कर सकते हैं।

चलिए इस easily and instantly बनने वाली recipe के tips and tricks भी देख लेते हैं।


Tips and Tricks 

  • आप के पास अगर glass Casserole नहीं है, तो आप इसे microwave safe tray में भी arrange कर सकते हैं। 
  • हमने भी tray ही ली है, coz इसमें grilling and Browning ज्यादा proper आती है।
  • आप चाहें तो इसे microwave की जगह Convection mode में 170° c पर 15 to 20 minutes पर रख सकते हैं। 
  • अगर आप के पास, microwave oven नहीं है तो आप इसे nonstick frying Pan पर lid रख के medium-slow flame पर  15 to 20 minutes के लिए or Cheese melt होने तक पका लें।
  • याद रखियेगा, Pan nonstick ही लीजिएगा, क्योंकि cheese में चिपकने की tendency होती है।
  • अगर आप के पास garlic and herb butter नहीं हो तो, आप normal butter में Finely chopped garlic cloves को slightly shoté कर लीजिए, फिर उसे cheesy sauce में मिला दीजिए।
  • Herbs की quantity, आप अपने taste के accordingly घटा या बढ़ा सकते हैं। 
  • अगर आप को spicy ज्यादा पसंद है तो आप इसमें finely chopped green chillies डाल सकते हैं।
  • Spicy flavour increase करने के लिए, serving time पर इसमें chilli flakes or black pepper, sprinkle कर सकते हैं। 
  • अगर आप के पास red bell pepper ना हो तो आप उसे छोड़ सकते हैं।
  • पर उसकी जगह टमाटर मत लीजिएगा, टमाटर का texture बहुत बेकार हो जाता है और पूरी Casserole recipe को बेकार कर देता है।
  • अगर आप onion and garlic नहीं खाते हैं तो उसे discard कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसमें से all-purpose flour, avoid कर सकते हैं। वैसे all-purpose flour डालने से, sauce में proper thickness आ जाती है, वरना watery sauce बनेगी।
  • अगर आप को इसकी richness को reduce करना है तो, butter and cheese की quantity कम कर सकते हैं। Tasty तो वो भी लगेगा, बस cheesy flavour and texture कम हो जाएगा।
  • Authentically, इसमें cheese का amount और ज्यादा ही रहता है। इसलिए आप चाहें तो cheese की quantity और बढ़ाकर 1½cup से 2cup तक कर सकते हैं।

यह dish इतनी easy है कि इसे बच्चे भी बना सकते हैं।

तो सोचना क्या है, आज ही बनाएं और लुत्फ लें गर्म गर्म cheesy Paneer Casserole का😋