Showing posts with label Recipes - Dessert. Show all posts
Showing posts with label Recipes - Dessert. Show all posts

Friday, 26 June 2026

Recipe : Instant Doughnuts

आज कल बच्चों में doughnuts की demand बहुत बढ़ गई है, तो अगर आप उन्हें किसी दिन breakfast में doughnuts serve करें तो उनकी गर्मियों की छुट्टियों में चार चांद लग जाएंगे।

क्या सोच रहे हैं, सुबह-सुबह doughnuts, इतना easy है क्या? बिल्कुल है।

आज आपको बहुत easily and instantly बनने वाली doughnuts की recipe ही share कर रहे हैं।

Instant Doughnuts



(I) Ingredients :


(II) Method :

  1. Bread के corners को हटा कर उसे पानी में dip करके निचोड़ दीजिए।
  2. अब हाथों से उसे गोल shape दे दीजिए, और किसी tool या उंगली से बीच में छेद बना लें।
  3. एक wok लीजिए, उसमें घी डाल दीजिए। 
  4. घी में डालकर, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक deep fry कर लीजिए।
  5. अब इसे एक तरफ से chocolate syrup में dip कर लीजिए।
  6. फिर इसे sprinklers से garnish कर लीजिए।

Rich and mouth-melting doughnuts are ready. Enjoy!

अपने मनपसंद flavour के लिए इसमें variation कीजिए और बच्चों की सर्दी की छुट्टियां खुशनुमा कीजिए, और अपनी kitty party में भी चार चांद लगाएं।


Note:

Authentically, doughnuts are made using refined flour (Maida) and white bread (which I have taken) also contains the same. This will lead to an almost same taste and thus you must try making them this way atleast once.

Monday, 1 June 2026

Recipe : High-Protein Paneer Icecream

आज की Summer Vacations Special Recipe कमाल की है, जिसमें बच्चे भी खुश और उनके parents भी।

बच्चे इसलिए कि icecream उनकी पहली पसंद होती है, और parents इसलिए कि यह healthy बहुत है। मतलब taste और health का बहुत ही अच्छा combination.

फिर गर्मी में icecream ही न हो तो, जिंदगी का मजा ही क्या?

तो झटपट देख लेते हैं, इसके ingredients and methods…

High-Protein Paneer Icecream


Ingredients :

  • Fresh paneer (crumbled or cut into chunks) - 100 gm.
  • Milk - 1 cup 
  • Soaked dry fruits (almonds, cashews) - ¼ cup 
  • Sugar - 2 tbsp.
  • Cardamom powder (elaichi) - ½ tsp.


Method :

  • Almonds and cashews को warm water में 30  minutes के लिए soak करने के लिए रख दीजिए।
  • उसके बाद बादाम का छिलका उतार दें।
  • एक mixer grinder jar लीजिए, उसमें भीगे हुए काजू और बादाम (छिले हुए) डालकर थोड़े से दूध के साथ महीन पीस लीजिए। 
  • अब इसमें crumbled paneer, sugar, cardamom powder और बचा हुआ दूध डालकर महीन पीस कर thick, creamy and smooth puree बना लीजिए।
  • अब इसे container or icecream moulds में डालकर 7-8 hours के लिए freezer में डालकर दीजिए।

Your soothing and serene High-Protein Paneer Icecream is ready. Let your kids enjoy without you having any guilt of deteriorating their health.


Tips and Tricks :

  • अगर आप को icecream ज्यादा healthy version में बनाना है, तो sugar की जगह 1 to 2 tbsp. honey or jaggery powder भी use कर सकते हैं।
  • Saffron के few strands (kesar) को 1 tbsp. warm milk में soak करके डाल सकते हैं।
  • काजू-बादाम को 7-8 hours के लिए भिगाएं या warm water में 30 minutes के लिए अवश्य soak करें।
  • आप काजू और बादाम के साथ पिस्ता भी डाल सकते हैं।
  • अच्छा भीगा हुआ बादाम और काजू ही creamy and smooth puree बनाने में support करता है।
  • अगर आप को icecream smooth के बजाय nutty flavour में पसंद है, तो moulds में chopped nuts डाल दीजिए और serving time में भी roast and chopped dryfruits से decorate करें।
Relish this nutritious icecream with your family!

Tuesday, 7 April 2026

Recipe : Vanilla Muffins (the airfryer style)

जब airfryer की recipes बता रहे हैं, तो अपने चुन्नु‌-मुन्नु को कैसे भूल सकते हैं। तो आज की recipe उनके लिए ही, vanilla muffins.

Muffin means cake segment. क्या cake segment भी बन सकता है, airfryer में?

आश्चर्य करने की आवश्यकता नहीं है, बिल्कुल बन सकता है cake segment. साथ ही आगे जो dishes की recipe बताएंगे, उसकी तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

फिलहाल, आज की recipe बताते हैं…

Vanilla Muffins (the airfryer style)


Ingredients :

  • All purpose flour - 1 cup
  • Thick Malai - ¾ cup
  • Baking powder - 1 tsp. 
  • Sugar - ¾ cup
  • Vanilla essence - 4 drops


Method :

  1. मैदे में baking powder डालकर 2 to 3 times छान लीजिए।
  2. ¾ cup sugar and ¾ cup malai को ribbon formation बनने तक अच्छे से mix कर लीजिए।
  3. मैदा mix को sugar-malai mixture में cross and fold method से मिलाएँ।
  4. अब इसमें vanilla essence mix कर दीजिए।
  5. Batter को silicon moulds में डालकर हल्के से tap कर लीजिए।
  6. Airfryer को 200°C पर preheat कर लीजिए। सारे silicon moulds को airfryer की rack पर place कर दीजिए।
  7. फिर 160°C- 5 minutes के लिए, उसके बाद 180°C- 2 minutes के लिए और अंत में 200°C- 2 minutes के लिए or till browning तक airfry कर लीजिए।
  8. Muffin cakes बाहर निकाल लीजिए, और इन्हें गरमा-गरम ही serve कीजिए।

Crisp on the outside and moist in the inside, enjoy these super delicious Vanilla Muffins which are made in an airfryer.


Tips and Tricks :

  • अगर आप diet conscious हैं, तो आप मैदे की जगह wheat flour use कर सकते हैं। अगर आप wheat flour use कर रहे हैं, तो उसे 8-10 times छान लीजिये, इससे आपको benefit आटे का मिलेगा, और cake में texture मैदे का आ जाता है। 
  • आप चाहें तो मलाई की जगह दही भी use कर सकते हैं, पर ध्यान रखिएगा कि दही एकदम fresh हो, बिल्कुल खट्टा नहीं हो। साथ ही फिर इसमें 1 tbsp. घी, मक्खन या non-fragrance वाला oil add करना होगा।
  • हमने microwave oven के microwave mode, convection mode पर, साथ कढ़ाही में भी cake और muffins बनाए हैं, लेकिन सबसे अच्छा moisture and crisp airfryer में बनाने पर आया।
  • Silicon moulds में बनाने में cake बनाने के utensil को grease करना, butter paper use करना, आदि नहीं करना पड़ता है। साथ ही silicon moulds में बनाने में demould करना बहुत easy होता है, जिससे perfect result आता है व cake intact रहता है।

एक बार इसमें बनाकर देखिये, आप खुद बार-बार इसमें बनाएंगे।

Thursday, 25 September 2025

Recipes : पेठा पनीर की खीर

आज नवरात्रि की चतुर्थी है, इस शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻

नवरात्रि में माता रानी को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

ऐसे पावन पर्व के लिए आज आप सब के साथ मुझे रायपुर, छत्तीसगढ़ की मंजू  सरावगी मंजरी जी द्वारा भेजी हुई recipe को साझा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

पेठा पनीर की खीर


(I) Ingredients :

  • Milk - 1 litre
  • Ash gourd (Petha) - 200 grams
  • Cottage cheese (Paneer) - 50 grams
  • Cardamom powder - 1 teaspoon
  • Milk powder - 4 tablespoons 
  • Almonds - 7 to 8
  • Pistachios - 7 to 8
  • Cashews - 10 to 12
  • Parts of foxnut - 10 to 15


(II) Method :

  1. 1 litre दूध को gas पर रखें। धीमी आँच पर उसे ¾ हो जाने तक पकाएँ।
  2. इसी बीच पेठा को दो हिस्सों में बांट लें। आधे पेठे को कद्दूकस कर लें और आधे  पेठे को थोड़े-छोटे टुकड़े कर ले।
  3. अब जो दूध gas पर रखा है, गर्म होने पर उसमें 4 tbsp. milk powder डालें और गाढ़ा होने दें।
  4. फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ पेठा, कटा हुआ पेठा और बारीक कटा हुआ पनीर डाल दें।
  5. फिर से थोड़ी देर उबालें, जब तक कि वह पेठा नरम ना हो जाए।
  6. अब इसमें इलायची powder, और थोड़े बारीक कटे मेवे डालकर एक बार अच्छे से चला दें।
  7. खीर को ठंडा कर लें और ठंडा होने के बाद उसे बचे हुए बारीक कटे हुए मेवों से सजा के परोसे।


Disclaimer :
The opinions shared in this post are the personal views of the writer. It is not necessary that the thoughts/advices reflect the thoughts of this blog (Shades of Life). Errors (if any) in this post are of the writer and the blog shall not be responsible for them.

Saturday, 5 April 2025

Recipe : साबूदाना खीर

आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। माँ दुर्गा का दिन, माँ जगदंबा की सम्पूर्णता का दिन, उनकी सम्पूर्ण शक्ति और सिद्धी का दिन, देवी मांँ की आराधना का दिन...

तो चलिए आज माँ को महाभोग में साबूदाने की खीर चढ़ाएं...

साबूदाने की खीर बनना आसान नहीं होता है, वो चिपचिपी बनती है, और जल्दी ही जल भी जाती है, इसलिए लोगों द्वारा उसे बनाना पसंद नहीं होता है। 

पर आप जब Shades of Life से जुड़े हैं तो आप की बनाई साबूदाना खीर world best बनेगी। 

Sabudana Kheer




A) Ingredients :

  • Full cream milk - 500 ml.
  • Sugar - 200 gm. or as per taste 
  • Sabudana (sago) - 50 gm. 
  • Dry fruits - 50 gm. (cashews, almonds, pistachios)
  • Foxnut (makhana) - 20 gm.
  • Saffron - 5 to 10 threads
  • Milk powder - 100 gm.
  • Basil seeds - 5 gm. (optional)
  • Green cardamom powder - 1tsp


B) Method :

  1. साबूदाना में पानी डालकर 2 to 2½ hours के लिए रख दें।
  2. Pan में पानी boil होने के लिए रख दीजिए।
  3. जब पानी उबल जाए तो उसमें भीगे साबूदाना को डाल दीजिए, ढक्कन से ढक कर 25-30 minutes तक or transparent होने तक, बीच-बीच में चलाते हुए boil करें।
  4. साबूदाना उबल जाने पर छान लें।
  5. फिर उसे बर्फ से भरे ठंडे पानी में डाल दीजिए। 
  6. Milk powder में थोड़ा सा दूध डालकर paste बना लीजिए।
  7. केसर के धागे थोड़े से दूध में डालकर घोल लें।
  8. Dry fruits (काजू, बादाम और पिस्ते) को finely chop कर लीजिए और मखाने को mixer grinder jar में डालकर coarsely grind कर लें।
  9. दूसरे pan में, दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने रख दें।
  10. बीच-बीच में चलाते रहें।
  11. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें मखाना-मेवा डाल दीजिए। 
  12. अब इसमें milk powder का paste डालकर थोड़ा और चला लें।
  13. अब इसमें boiled साबूदाना डालकर proper consistency आने तक चलाते हुए पकाएं। 
  14. अब इसमें केसर दूध और छोटी इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से चला लें।
  15. अब इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लें। 
  16. सब्जा बीज (तुलसी के बीज) को पानी में 2 hours के लिए soak करने के लिए रख दीजिए।
  17. 2 hours बाद छानकर उसे fridge में रख दीजिए।
  18. Serving के समय, कांच के glass में खीर pour कर दीजिए, ऊपर से भीगे हुए सब्जा बीज से garnish करें।

Your tasty, healthy and vrat-friendly Sabudana Kheer is ready to serve.


C) Tips and Tricks :

  • साबूदाने को तीन से चार बार अच्छे से धो लें। इससे साबूदाने का extra starch निकल जाता है। जिससे उसके चिपचिपे होने की tendency कम हो जाती है।
  • गर्म पानी में डालने से साबूदाना चिपचिपा नहीं होता है। 
  • पूरा boil हो जाने के बाद ठंडे पानी में डालने से एक-एक साबूदाना अलग-अलग हो जाता है। इस तरह से पके साबूदाने को दूध में डालने से न तो वो आपस में चिपकते हैं, न‌ तली में लगकर जलते हैं। 
  • खीर चिपचिपी न बनकर खिली-खिली बनती है।
  • सब्जा बीज बहुत healthy option है और खीर में डालने से taste next level पर पहुंच जाता है। साथ ही बहुत healthy option बनाता है। पर यह पूरी तरह से optional है। आप इसे अपने taste के according डाल सकते हैं।


Benefits of basil seeds : Digestion में सुधार, weight घटाने में मदद, blood sugar को नियंत्रित करना, और immunity अच्छी करना।

In short, साबूदाना खाने से indigestion, weight gain, blood sugar level high होने की संभावना रहती है, तो अगर आप तुलसी बीज(सब्जा) डाल देंगे तो आपकी dish balance हो जाएगी और वो भी taste को और enhance करके, but choice is yours...

आज ही माता रानी के महाभोग में साबूदाने की खीर बनाएं और उनकी ढेरों कृपा का लाभ उठाएं।

जय माता दी 🚩 

Tuesday, 27 August 2024

Recipe : Chocolate Coffee Mousse

Kitty party हो या get-together, कुछ नया बनाने को मिल जाए तो आपकी वाहवाही हो जाती है, तो चलिए कुछ ऐसी ही नयी instantly and easily prepare होने वाली dish, share कर देते हैं कि हर ओर आपकी ही तारीफ हो…

Chocolate Coffee Mousse




A. Ingredients :

  • Slice cake - 1 packet 
  • Full cream milk - 2 cups
  • Coffee - 2 sachets 
  • Cornflour - 1 tbsp. 
  • Sugar - ½ cup
  • Chocolate - for garnishing 
  • Sugar balls - for garnishing


B. Method :

  1. 1 bowl में 1 tbsp दूध में cornflour डालकर घोल बना लें।
  2. एक wok में दूध और चीनी डालकर 2 boil आने तक पकाएं।
  3. Flame slow कर दीजिए। 
  4. इसमें coffee powder मिला कर अच्छे से mix कर लीजिए।
  5. अब दूध में cornflour solution बराबर चलाते हुए mix कर लीजिए।
  6. जब coffee solution pouring consistency का हो‌ जाए, तब gas off कर दीजिए।
  7. अब एक glass casserole में cake slices बिछा दीजिए।
  8. उसके ऊपर coffee solution डाल दीजिए।
  9. इस process से दो layer बना लीजिए।
  10. फिर 1 hour के लिए freezer में set होने के लिए रख दीजिए।
  11. Serving से पहले इसे chocolate and silver balls से garnish कर दीजिए।

Instantly and easily prepare होने वाला, यह dessert, सबको बहुत पसंद आएगा।

कुछ tips and tricks भी note कर लीजिए।


C. Tips and Tricks :

  • सबसे अच्छा combination तो chocolate slice cake से आता है, because coffee and chocolate का combination एक-दूसरे को अच्छे से complement करते हैं। फिर भी अगर आप चाहें तो दूसरे flavour का cake भी ले सकते हैं।
  • अगर आप के पास कोई भी slice cake नहीं है, तो आप fresh bread use कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा; पहला bread बिल्कुल fresh and soft होनी चाहिए। दूसरा, bread corner‌ हटा के use कीजिए। साथ ही अगर आप bread की layering कर रहे हैं तो bread की हर layering पर मीठे दूध (lukewarm दूध में चीनी डालकर ready कर लें) को डालते जाएं, जिससे bread tasteful बनी रहे।
  • Chocolate grate करें या crush करके डाल दें। 
  • Sugar balls डालना पूरी तरह optional है।

Recipe, tips and tricks को follow करते हुए Chocolate Coffee Mousse ready कर लीजिए, आपकी tea party or kitty party में चार चांद लग जाएंगे।

Monday, 20 May 2024

Recipe: Kulfi Faluda

गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक जिसका इंतज़ार रहता है, आ गई है वही, गर्मी की छुट्टियां..

और इसके साथ ही बच्चों की demand कि कुछ अच्छा खाना है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए। 

तो इस पूरे week हम recipes share करेंगें, कुछ mouthwatering, कुछ traditional, कुछ easily prepare होने वाली, कुछ different, etc..

पर आज शुरू करेंगे, heat को beat करने वाली, सबकी all time favourite कुल्फी फालूदा से... 

वही कुल्फी फालूदा, जिसकी demand गर्मियों में बहुत बढ़ जाती है। 

कुल्फी फालूदा



A. Ingredients :

  • Mawa Kulfi - 4
  • Faluda - 100 gms.
  • Sabja Seeds - 2 tsp.
  • Rooh Afza - 4 tsp.
  • Dry Fruits - finely chopped 
  • Essence - few drops
  • Sugar - 1 tsp. / as per choice


B. Method :

  1. Mawa Kulfi की recipe हम share कर चुके हैं, उसकी recipe के लिए आप इस link पर click कर सकते हैं -https://shadesoflife18.blogspot.com/2020/04/recipe-mewa-malai-kulfi.html?m=1
  2. एक pan में एक cup पानी boil करने रख दीजिए।
  3. जब पानी उबल जाए, तो उसमें Faluda threads को डाल दीजिए और 3 to 5 min के लिए medium flame पर चलाते हुए boil कर लीजिए। 
  4. अब pan को 30 minutes के लिए ढककर रख दीजिए।
  5. अब फालूदा को ठन्डे पानी में डाल दीजिए, उसमें 1 tsp. sugar और अपनी पसंद का rose or kewda essence डाल दीजिए, जिससे फालूदा slightly flavourful हो जाए।
  6. एक bowl में एक Cup पानी डाल दीजिए।
  7. उसमें 2 tsp sabja seeds डालकर 30 minutes के लिए रख दें। 
  8. Kulfi के तीन से चार टुकड़े कर लीजिए।
  9. अब एक कांच का glass लीजिए। 
  10. उसमें हम सब ingredients की layer बनाते हुए कुल्फी फालूदा ready करेंगे।
  11. उसमें सबसे पहले 1 tsp. रूह अफ़ज़ा डालिए, फिर flavoured Faluda, उसके बाद soaked sabja seeds, फिर कुल्फी के टुकड़े, उसके बाद फालूदा, फिर सब्जा के बीज, फिर कुल्फी के टुकड़े डाल देंगे।
  12. अंत में इसे finely chopped dry fruits और रूह अफ़ज़ा की drops से garnish कर लीजिए।

Yummy and tasty Kulfi Faluda is ready to serve.

कुछ tips and tricks भी देख लीजिए :


C. Tips & Tricks : 

  • आप हमारी कुल्फी की recipe को try करेंगे तो बहुत easily, tasty kulfi आप बना लेंगे। 
  • कुल्फी फालूदा के लिए सबसे अच्छा combination, Mawa Kulfi से ही आता है, वैसे अगर आप different flavour की कुल्फी लेना चाहें तो ले सकते हैं।
  • आप रूह अफ़ज़ा की जगह कोई भी flavoured syrup ले सकते हैं।
  • Faluda threads को आप घर पर भी बना सकते हैं, अगर आप को उसे बनाना सीखना हो, तो comment box में डाल दीजियेगा, हम method बता देंगे।
  • फालूदा में sugar and essence add करना totally optional है। आप plain faluda भी रहने दें सकते हैं।
  • Faluda threads के ठंडे हो जाने के बाद उन्हें ठंडे पानी में अवश्य डालें। ठंडे पानी में डलने के बाद ही वो अपना proper texture contain करते हैं।
  • Market में राशन वालों के पास आपको easily faluda threads and sabja seeds मिल जाएंगे।
  • आप की जानकारी के लिए बता दें, सब्जा के बीज और कुछ नहीं, तुलसी के बीज होते हैं। जो कि बहुत ही healthy and tasty options है कुल्फी के साथ।
  • Sabja seeds and faluda threads को आप different flavour के shake में भी डाल सकते हैं।
  • आप को एक बात और बता दें कि आइसक्रीम की तुलना में कुल्फी ज्यादा healthy option है। कुल्फी में milk content ज्यादा rich होता है।

तो चलिए आज से ही शुरूआत करते हैं, summer vacation का celebration...

Saturday, 23 March 2024

Recipe : Beetroot Pudding

होली का त्यौहार होता है, बहुत सारे yummy and tasty food items का त्यौहार... पापड़, कचरी, गुझिया, मालपुआ, मठरी, दही बड़े, दालमोंठ, mixture, और भी ना जाने क्या-क्या...

इसमें एक से बढ़कर एक items होते हैं जो मुंह में पानी ले आते हैं। लेकिन पहले के comparatively आज कल लोग बहुत ज़्यादा health conscious हो गये हैं।

वो इतनी मेहनत वाली preparation बनाना और खाना avoid करने लगे हैं। 

पर Shades of Life रखता है सब का ध्यान, तो क्यों हो रहे हैं परेशान? Instantly prepare होने वाली बहुत ही healthy recipe को आप के लिए share कर रहे हैं।

जब दो-दो पापड़, साबूदाना पापड़ और आलू पापड़ की  recipe बताई है तो कुछ healthy मीठा भी होना चाहिए।

आज का Star ingredient है, Beetroot...

Beetroot, सुनकर लग रहा होगा, कैसी लगेगी, इसकी pudding?

पर इतनी कमाल की बनती है कि बड़े तो बड़े, बच्चे भी बहुत खुशी-खुशी खाएंगे...

तो चलिए झट-पट देख लेते हैं इसकी recipe...

Beetroot pudding

Ingredients :

  • Beetroot - ½ kg.
  • Sugar - 100 gm.
  • Rose essence - 3 to 4 drops
  • Sugar balls - for decoration


Method :

  1. चुकंदर को कद्दूकस से grate कर लीजिए।
  2. अब एक wok लीजिए, उसमें चुकंदर और चीनी को डालकर slow flame पर ढककर 10 to 15 minutes के लिए soft होने तक पका लीजिए।
  3. अब इसमें घी डालकर, थोड़ी देर भून लीजिए।
  4. Gas burner off कर दीजिए, अब इसमें rose essence डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  5. एक plate में इसे जमने के लिए रख दीजिए।
  6. जब beetroot pudding ठंडी हो जाए तो उसे silver balls से decorate करके मन चाहे shape में cut कर लीजिए।

Yummy and healthy beetroot pudding is ready to serve.

Perfect pudding के लिए कोई tips and tricks ना बताएं तो कैसे चलेगा? तो बस जल्दी से उसे भी देख लेते हैं…


Tips and Tricks :

  • चुकंदर मीठा होता है, इसलिए बहुत कम sugar में भी बहुत tasty बन जाता है। तो try कीजिएगा, कि sugar की quantity बहुत ज़्यादा नहीं बढ़ाएं।
  • ज्यादा sugar डालने से उसका texture भी chewy and sticky हो जाएगा, तो taste enhance नहीं होगा। 
  • अगर आप इस pudding को और ज्यादा healthy version देना चाहते हैं या taste variation देना चाहते हैं तो, sugar की जगह, मिश्री, honey या jaggery भी use कर सकते हैं। 
  • मिश्री से तो almost वही taste आएगा, लेकिन honey and jaggery से taste little bit different taste आएगा।
  • पकाना भी बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि चुकंदर बहुत जल्दी hard होने लगता है, बस soft होने तक ही पकाएं।
  • Essence पूरी तरह से optional है, आप इसे avoid भी कर सकते हैं और अपनी पसंद का दूसरा essence भी डाल सकते हैं। वैसे rose essence डालने से थोड़ा सा गुलकंद जैसा feel आता है। साथ ही यह pudding beetroot की ना लगकर थोड़ी unique लगती है।
  • बाकी आपकी choice है, आप essence के regarding जो करना चाहें, बाकी हम यही कहेंगे कि अगर आप खुद खा रहे हैं तो जैसा चाहें, पर अगर बच्चों या मेहमानों को serve कर रहे हैं तो कोई ना कोई essence, mix करेंगे तो ज्यादा पसंद किया जाएगा।
  • Sugar balls भी पूरी तरह से optional है, वो presentation के लिए डाली है। अगर आप के पास नहीं है या आपको पसंद नहीं है तो इसे discard कर सकते हैं।

तो बस ready है, आपकी healthy craving के लिए, instant and healthy option... तो सोचना क्या है, बना डालिए इस होली कुछ different...

Thursday, 19 October 2023

Recipe: Shrikhand

नवरात्र चल रहे हैं, जिसमें हम माँ को रोज़ ही भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। 

कल षष्ठी से पूजा अर्चना के विशेष दिन प्रारंभ हो जाएंगे।

तो चलिए आज एक ऐसी ही बहुत tasty and healthy recipe share कर देते हैं। 

ज़्यादातर dishes या तो healthy होती है या tasty। पर इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जितनी healthy है उतनी ही tasty भी, साथ ही बहुत easily prepare भी हो जाती है।

आज की वो dish है श्रीखंड, इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी बहुत पसंद हैं।

तो चलिए झटपट देख लेते हैं कि यह कैसे बनेगा।


Shrikhand 



Ingredients 

  • Fresh, thick and creamy curd - 500 gm.
  • Sugar powder - ½ cup 
  • Milk - 1 tbsp. 
  • Saffron threads - 4 to 5 (optional)
  • Chopped dry fruits (almond and pistachio) - 2 tbsp. (optional) 
  • Nutmeg powder - one pinch (optional) 
  • Green cardamom powder - 2 tsp. (optional)
  • Kevda water  - 4 to 6 drops (optional)


Method -   

  1. Luke warm दूध में केसर के धागे डाल दीजिए।
  2. दही को muslin cloth में डालकर, बांध कर दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  3. दो घंटे बाद दही को cloth से निकाल कर एक bowl में डाल लीजिए। 
  4. दूध में केसर को rub कर दीजिए, इससे दूध केसर रंग का हो जाएगा। 
  5. अब दही के bowl में केसरिया दूध, cardamom powder व पीसी हुई चीनी, डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. ऊपर से इसे chopped dry fruits से garnish कर दीजिए और ½ hour के लिए set होने के लिए रख दीजिए। 
  7. अगर आपको authentic taste चाहिए तो दही में केसरिया दूध की जगह nutmeg powder और cardamom powder डालकर mix कीजिए।
  8. आप केवड़ा जल डाल रहे हैं तो, सिर्फ यही डलेगा... केसरिया दूध, nutmeg powder and cardamom powder, etc नहीं पड़ेगा।
  9. आपको अगर cinnamon flavour पसंद है तो आप इसमे 1 tsp. cinnamon powder डाल सकते हैं। आजकल यह flavour भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

बस यह ध्यान रखिएगा कि एक बार में flavour एक ही रखिएगा, सब चीजों को मत डाल दीजिएगा, वरना taste ख़राब हो जाएगा।

आपको 4 flavour के श्रीखंड बताएं हैं, सभी एक से बढ़कर एक हैं। आप अपनी पसंद का श्रीखंड बनाएं, माँ को भोग प्रसाद चढ़ाएं और सबको वितरित करें...

माता रानी की सदा ही जय 🚩

Tuesday, 4 April 2023

Recipe: Mug Cake

HOSTEL, PG Special

हमने बहुत सी recipes डाली है, जिसे आप लोगों के द्वारा बहुत पसंद भी किया गया है। Corona के समय तो हर रोज ही recipes डाली थी। जिसमें हर variety की dishes थीं।

जिसको देखते हुए हमारे youngsters की demand है कि हम कुछ recipes ऐसी भी डाल दें, जो hostel या PG में भी बनायी जा सके। जिससे वो भी tasty खाना खा सकें।

Hostel या PG में कुछ भी ऐसी चीजें नहीं होती है कि cooking easy हो, but no फिक्र, जब आप जुड़ें हैं shades of Life से...

अभी हम कुछ dishes आपको ऐसी भी बताते रहेंगे।

अगर आप की भी यही requirements है तो जुड़े रहिएगा, shades of Life से

आज की dish है Mug Cake...

आप कहेंगे कि एक Hostel और PG में कहां से हम microwave oven लाएं है mug cake बनाने के लिए?

अरे, अरे! Microwave oven लाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आप प्रश्न करेंगे फिर संभव ही कैसे होगा mug cake बनाना?

बनेगा जी, बिल्कुल बनेगा, और बिना microwave oven के भी, बस आप पूरी recipe ठीक से पढ़िएगा और tips and tricks ठीक से follow कीजिएगा...

Mug cake



Ingredients :

  • Dark fantasy vanilla crème sandwich biscuits - 2 packets (100 grams x 2)
  • Milk - 1 cup 
  • Eno - 1 sachet


Method :

  1. आप normal size के 4 cups ले लीजिए। (Tea cups)
  2. सबमें एक बराबर quantity (4-5 in each cup) के बिस्कुट तोड़ कर डाल दीजिए।
  3. अब सबमें ¼ cup lukewarm milk डाल दीजिए। 1-2 minute में ही biscuit dissolve हो जाएगा, अब इसे spoon की सहायता से अच्छे से mix कर दीजिए। जिससे smooth solution बन जाए..
  4. अब eno sachet से ¼ powder हर cup में डालकर mix कर लीजिए। 
  5. अब इसे preheated equipment में डालकर cake prepare कर लीजिए।
  6. अब इसमें melted chocolate, crushed chocolate, cream और crushed gems से top-up कर लीजिए। अपने taste के according topping कर लीजिए।

Now your exceedingly mouthwatering Mug Cake is ready to serve... 

Perfect mug cake के लिए, इन tips and tricks‌ को ज़रूर से follow कीजिएगा..


Tips & Tricks :

  • आप कहेंगे कि equipment से क्या मतलब है? आखिर किस में हमने cake बना लिया? तो आपका equipment वो होगा जो आपके पास है। तो अब आते हैं कि आप के पास है क्या?
  • अगर आप के पास microwave oven है तो आप चारों cup एक साथ 2 minutes  के लिए microwave mode में रख दें, Cake ready हो जाएगा। 
  • आप convection mode में भी रख सकते हैं, पर उसमें time लगेगा।
  • अगर आप के पास induction plate है, तो sauce pan में पानी भर कर उसे boil होने रख दीजिए।
  • जब पानी उबल जाए तो सारे cup इसमें रख कर 5  minutes के लिए medium to slow flame पर ढककर रख दीजिए। Cake ready हो जाएगा...
  • पानी का amount ऐसा होना चाहिए कि सिर्फ आधा कप ही पानी में डूबे, जिससे पानी अंदर ना आए।
  • अगर आप के पास electrical kettle है तो पहले उसमें पानी boil कर लीजिए। फिर biscuits का घोल steel के glass में डाल दें। 
  • अब 2 to 4 min के लिए glass को केतली में रखकर glass cake बना ले। 
  • इसमें भी पानी का amount ऐसा होना चाहिए कि सिर्फ आधा गिलास ही पानी में डूबे, जिससे पानी अंदर ना आए।
  • अगर आप steel utensils use करेंगे तो, cake जल्दी बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि steel, heat का good conductor है।
  • दूसरा अगर आप एक बड़ा सा mug में cake बना रहे हैं तो आप को time ज़्यादा लगेगा। क्योंकि ceramic heat का good conductor नहीं है दूसरा बड़ा mug होने से उसके side wall भी ज्यादा thick होगी। तो cooking process में time लगेगा..
  • हमने dark fantasy cream biscuit लिया है, आप चाहें तो Bourbon, Oreo या और कोई भी अपनी पसंद के cream flavour biscuits, जैसे orange, mango, strawberry etc. ले सकते हैं। 
  • आप चाहें तो बिना cream वाले biscuits भी ले सकते हैं, पर फिर उसमें एक चम्मच fresh cream or 2 चम्मच दूध वाली मलाई डालनी होगी। इससे cake moist बनता है। साथ ही 1tsp sugar भी add करनी होगी..
  • अगर आप को coffee flavour पसंद है तो आप biscuits के solution में थोड़ा सा coffee powder भी add कर सकते हैं। 
  • आप eno की जगह baking powder भी डाल सकते हैं, वो हर mug में ½ tsp डलेगा। 
  • Biscuit solution ¾ cup से ज़्यादा मत रखियेगा, वरना cake overflow हो जाएगा।
  • Cake के ऊपर, अपनी पसंद की topping भी ज़रूर डालिएगा, वो cake के taste में चार चांद लगा देती है।
  • Dark fantasy cream biscuits का mug cake सबसे tasty बनता है।
  • हमने mug and glass दोनों में ही ½ portion solution ही लिया है, क्योंकि हमें Clear pics चाहिए थी।
  • आप ¾ portion solution लीजिएगा तो cake, full mug तक बनेगा.. 


बहुत ही tasty, easily and instantly बनने वाली dish है। बच्चे भी इसे बहुत आसानी से बना लेते हैं।

एक बार try ज़रूर करें। बाकी यह ‌हमारा दावा है कि अगर आप ने एक बार बना लिया, तो बार-बार बनाएंगे 😊


Tuesday, 25 October 2022

Recipe: Gulab jamun Icecream

दीपावली का त्यौहार, मतलब मिठाइयों का अंबार, और घर में सब मिठाइयां खाकर, उकताने लगते हैं; फिर जिसको भी मिठाई offer करो, बच्चे हो या बड़े, बुढ़े हों या जवान, सब कतराने लगते हैं। 

पर आज हम आपको जो sweet dish की recipe बताने जा रहे हैं, उसे सब आप से बार-बार मांगने चले आएंगे।

आज हम आपको ऐसी recipe बता रहे हैं, जिसमें एक twist है। 

उससे आपकी मिठाई भी ख़त्म हो जाएगी और घर के सारे लोग आप से उस sweet dish को बार-बार मांगेंगे भी...

वो dish है, गुलाब जामुन आइसक्रीम...

जिसमें गुलाब जामुन की स्वादिष्ट मिठास है और आइसक्रीम का मज़ा भी

गुलाब जामुन आइसक्रीम



Ingredients 

Gulab jamun (small) -  12

Non dairy whip cream - 1 Cup 

Vanilla essence - 2 to 4 drop. 

Dry fruits - according to your taste (optional)


Method 

  1. Non dairy whip cream को stiff peaks आने तक whip कर लीजिए।
  2. अब इसमें Vanilla essence डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  3. Dry fruits को coarsely cut कर के dry roast कर लीजिए।
  4. 6 गुलाब जामुन को vertically, cut कर लीजिए। 
  5. जिस भी container में आप को ice-cream बनानी है, उसमें whipped cream की एक layer लगाएं, फिर उसमें गुलाब जामुन की layer लगा दीजिए; फिर एक layer ice-cream लगाएं। उसके ऊपर कटे हुए dry fruits डाल दें और garnish करें।
  6. अब इसे 2 hours के लिए freezer में set होने के लिए रख दीजिए।
  7. Serve करने के time, icecream के scoops serve कीजिए। 
  8. हर serving को एक छोटे गुलाब जामुन से decorate कर दीजिए।

तो सोचना क्या है, आज ही बनाएं और सब का दिल जीत जाएं...

Monday, 17 October 2022

Recipe: Eggless Vanilla cake

October month से ही बहुत सारी birthdays and anniversaries शुरू हो जाती हैं... 

इसलिए आज हम आप सबके साथ, all time favourite, eggless vanilla cake की recipe share कर रहे हैं।

Eggless Vanilla Cake 



Ingredients

All purpose flour (Maida) - 1 Cup

Fresh Curd - ¾ Cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - ¾ Cup

Milk - 1 tbsp.

Eno powder - 1 sachet 

For cake decoration

Non dairy whipped topping cream - 1 cup

Choco-chips - 1 tbsp.


Method

For Cake preparation 

Cake container में घी लगाकर, मैदा से dust कर के ready कर लीजिए।

दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। चीनी दही में घुल जाएगी।

दूध में पड़ी, 2 tsp ताज़ी मलाई add करें और अच्छे से mix कर लें।

इस mix में थोड़ा-थोड़ा करके all purpose flour डालते हुए mix करें।

इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए। 

Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी को 1 min के लिए microwave कर लें। 

Meanwhile, cake mix में eno powder डालकर अच्छे से मिला दें।

अब cake batter को ready किए गए cake container में डाल दीजिए। 

Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 4min के लिए microwave कर लीजिए।

Cake container को बाहर निकाल लीजिए। उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।

जब cake पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की walls को छोड़ देगा, चिपका नहीं रहेगा।

अब cake को de-mould कर लीजिए।

उसको तीन जगह से horizontally cut कर लीजिए। 

For decoration 

Cream को 'high peaks' आने तक whip कर लीजिए। (Click here to know the meaning of high peaks & its preparation techniques.)

Whipped Cream के 4 portion कीजिए।

एक icing bag में अपनी पसंद के cake decoration के according, nozzle लगा कर ready कर लीजिए, और एक portion cream उसमें भर दीजिए।

बाकी के तीन portions को cake की layers में & उसकी walls में लगाकर, cake को पूरी तरह से cream से smoothly cover कर लीजिए। 

Cake को ½ hour के लिए freezer में set होने के लिए रख दीजिए।

अब icing bag से cake पर अपनी मनपसंद की design बना लीजिए, फिर उसे choco chips से decorate कर लीजिए।

अपने मन के according, decoration items को change भी कर सकते हैं।

Wednesday, 25 May 2022

Recipe: Bread Malai Roll

इस summer vacation के लिए, आप को एक, Chaat item, Rice Papdi Chaat और एक snacks item, Semolina cheese balls बता चुके हैं और आज आप को एक बहुत ही yummy, tasty & easily prepare होने वाली मिठाई बताने जा रहे हैं।

यह इतनी tasty है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबको बहुत पसंद आएगी और कोई भी एक खाने के बाद दूसरी मांगे बिना नहीं रहेगा। 

यह मिठाई इतनी easy है कि आप perfect chef हो या beginner, पर यह मिठाई आप perfect ही बनाएंगे।

साथ ही इस easily prepare होने वाली मिठाई के ingredients भी easily available हो जाते हैं। 

आप ने छेना मलाई रोल बहुत बार खाया होगा, शाही टोस्ट भी बहुत बार खाया होगा। तो हमारी आज की recipe इनसे मिलती हुई, पर फिर भी अपना अलग स्वाद लिए हुए है।

तो चलिए आप के लिए इसकी recipe share कर देते हैं। 

For 16 pieces :

ब्रेड मलाई रोल



Ingredients :

Bread - 8 slices (medium sized sandwich bread) 

Full cream milk - 450 ml. for छेना

Full cream milk - 500 ml. for रस (thickened creamy milk) 

Lemon - 1

Fresh Malai - 1 bowl 

Vanilla custard powder - 1½ tsp.

Green cardamom powder -  1½ tsp.

Chopped dry fruits (Almonds, Cashews and Pistachios) - 2 tbsp.  

Sugar - 150 gm. 

Sugar powder - 3 tsp.


Method :

  1. 450 ml. दूध में नींबू डालकर उसे फाड़ लीजिए।
  2. फटे दूध को muslin cloth में डालकर छेने से पानी निकलने के लिए रख दीजिए।
  3. एक bowl में थोड़े से दूध में custard powder घोल लीजिए।
  4. 500 ml. दूध में चीनी और मलाई डालकर उसे गाढ़ा होने के लिए gas पर high flame पर रख दीजिए। 
  5. दो उबाल आ जाने पर 10 minutes के लिए, slow flame पर बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा कीजिए।
  6. अब दूध में custard powder solution को चलाते हुए डालिए।
  7. एक उबाल high flame पर कर दे दीजिए। दूध में थोड़े से chopped dry fruits डालकर अच्छे से mix कर लीजिए।‌‌
  8. इसमें से ½ cup दूध छोड़कर बाकी दूध ठंडा होने के लिए रख दीजिए। 
  9. छेने से जब पूरा पानी निकल जाए तो छेने को plate में डालकर, हथेली से, soft and smooth होने तक rub कीजिए।
  10. Soft and smooth छेने में, पिसी हुई चीनी, छोटी इलायची पाउडर और कुछ chopped dry fruits डालकर अच्छे से mix कर लीजिए। 
  11. छेने के आठ टुकड़े कीजिए और उससे, Bread के एक side की equal length वाले 8 rolls बना लीजिए।
  12. अब Bread slice लीजिए, उसके brown sides, trim कर लीजिए।
  13. जो ½ cup lukewarm दूध था, उसे चम्मच में लेकर bread पर थोड़ा-थोड़ा डालकर, bread moist कर लीजिए। 
  14. Moist bread पर छेने का roll रखकर, bread roll कर लीजिए। 
  15. Roll को थोड़ी देर तक हाथों से roll करते रहें जिससे roll खुले नहीं। ऐसे ही सारे rolls बना लीजिए।
  16. अब इन rolls को बीच में से cut कर लीजिए। जिससे rolls, proper size के हो जाएं।
  17. अब इन rolls को किसी गहरे और चौड़े utensil में रख दीजिए और इसके ऊपर गाढ़े और ठंडे किए गए दूध को डालकर, set होने के लिए 1 hour के लिए refrigerator में रख दीजिए।
  18. Serving करते समय, बचे हुए chopped dry fruits से garnish कर दीजिए। 

चलिए यह tasty मिठाई, बिल्कुल perfect बने, इसके लिए tips and tricks भी बता देते हैं।


Tips and Tricks :

  • Bread के sides ज़रुर से निकाल दीजिएगा, क्योंकि उसके रहने से मिठाई का taste अच्छा नहीं आएगा।
  • इन sides को grind करके, आप किसी भी snacks में use कर सकते हैं।
  • Bread पर lukewarm milk डालने से bread  moist हो जाती है, जिससे perfect rolls बनते हैं और वो serving के time खुलते नहीं हैं।
  • आप चाहें तो छेने की जगह, fresh paneer भी ले सकते हैं।
  • दूध में मलाई और custard powder इसलिए डाला था कि दूध जल्दी गाढ़ा और creamy हो जाए। 
  • अगर आप के पास custard powder या मलाई नहीं है तो आप इसके बिना भी गाढ़ा और creamy दूध तैयार कर सकते हैं, बस उसमें time ज़्यादा लगेगा। 
  • अगर आप, मलाई और custard powder नहीं डाल रहे हैं तो एक cup दूध ज़्यादा लीजिएगा।
  • आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं। उससे taste and colour enhance हो जाता है।
  • अभी बहुत गर्मी है, और केसर गर्म होता है, इसलिए हमने custard powder use किया है। इससे दूध में taste and colour enhance हो जाता है, साथ ही दूध जल्दी गाढ़ा भी हो जाता है।
  • Custard powder, सिर्फ 1½ tsp. ही डालना है, जिससे दूध में tasty flavour तो आए, पर custard का prominent taste नहीं आए।
  • इसे serve करने से पहले atleast 1 hour के लिए refrigerator में ज़रुर से रख लीजिएगा, जिससे bread thickened and creamy milk को अच्छे से absorb कर लें।
  • Thickened milk, sufficient amount में होना चाहिए, जिससे bread के absorb करने के बाद भी उसमें thickened and creamy milk का amount बचा रहे।
  • उसके लिए आप थोड़ा सा thickened and creamy milk, serving के time डालें।
  • Rolls को ऐसे बर्तन में रखिएगा कि वो एक-दूसरे पर चढ़े नहीं और साथ ही उस पर जब thickened and creamy milk डालें तो दूध बहकर निकल ना जाए।

इसको एक बार ज़रूर से बनाएं, एक बार खाने के बाद सबको इतना पसंद आएगा कि आप खुद बार-बार बनाएंगे।

Thursday, 7 April 2022

Recipe : Dry Fruits Kheer

जब नवरात्रि हो, तो उसमें मीठे की बात ना हो, यह तो असंभव है ना?

बिल्कुल...

जब आप को platter में Samak rice and Saboodana Poori with Paneer Navratn और snacks में Falahari Sandwich जैसी tasty and healthy recipes share कर चुके हैं, तो मीठे में भी कोई special recipe होनी चाहिए। 

इसलिए मीठे में आप के लिए बहुत special recipe share कर रहे हैं...

 मेवा खीर 


Ingredients :

Fox nuts - 20 to 25

Cashew nuts - 10 to 15

Raisins - 10 to 15

Milk - 1 litre

Saffron strings - 5 to 7

Sugar - ¾ cup or as per taste 

Clarified butter (ghee) - 2 tbsp.


Method :

  1. काजू को coarsely cut कर लीजिए।
  2. Saffron strings को 4 tsp. lukewarm दूध में डाल दीजिए। जिससे saffron milk, ready हो जाए।
  3. एक wok(कढ़ाही) लीजिए, उसमें 2 tbsp. घी गर्म कर लीजिए।
  4. Medium-slow flame कर के काजू को slightly shallow fry कर लीजिए।
  5. उसी घी में किशमिश भी slightly shallow fry कर लीजिए। Gas off कर के किशमिश निकाल लीजिए।
  6. अब उसी घी में medium-slow flame  में मखाना डालकर, कुरकुरे होने तक shallow fry कर लीजिए।
  7. Dry fruits को shallow fry करने से खीर की aroma and taste दोनों enhance हो जाएंगे।
  8. मखाने को grinder में डालकर coarsely(दरदरा) grind कर लीजिए।
  9. दूध में चीनी डालकर, medium-slow flame पर चलाते हुए slightly गाढ़ा कर लीजिए।
  10. अब दूध में भुने हुए, दरदरे मखाने को डाल कर, चलाते हुए गाढ़ा कर लीजिए।
  11. अब इसमें shallow fried काजू व किशमिश भी डाल दीजिए, साथ ही केसर वाला दूध भी डालकर पकाएं।
  12. Proper consistency आने पर gas off कर दीजिए।
  13. खीर में मखाना डालने से दूध गाढ़ा हो जाता है। साथ ही खीर ठंडी होने पर और गाढ़ी हो जाएगी, इसलिए दूध बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है।
  14. साथ ही जब पूरी खीर बन जाएगी, तब भी उसकी consistency इतनी रखिएगा कि ठंडी होने से खीर सूख ना जाए।
  15. खीर के normal temperature पर आने पर इसे refrigerator में रखकर ठंडा कर लीजिए
  16. Serve करने से पहले, इसे almonds and pistachios से garnish कर दीजिए।

Now your super yummy, tasty & healthy Dry Fruits Kheer is ready to serve. 

Fast की सभी तरह की recipes के लिए click करें Recipes - Fast

देवी माँ को खीर का भोग लगाएं और सभी को tasty and healthy प्रसाद बांटें....

जय माता दी 🚩

Friday, 14 January 2022

Recipe : Til Gud Laddoo

शरद ऋतु में होने वाले सभी त्यौहारों में तिल के लड्डू का विशेष महत्व होता है। फिर चाहे वो लोहड़ी पर्व हो, मकर संक्रांति पर्व हो या सकट पर्व हो। सब में ही तिल के लड्डू का प्रसाद बनाया जाता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, यह लड्डू जितने tasty होते हैं, उतने ही healthy भी। 

भारत के लगभग सभी प्रांतों में जनवरी माह में तिल के लड्डू बनाए जाते हैं। 

जिसमें तिल और गुड़ तो सभी लोग डालते हैं, हाँ प्रांत के अनुसार, इन्हीं लड्डूओं में कहीं मूंगफली, कहीं नारियल, कहीं काजू, बादाम, गुलाब की पंखुड़ियों, आदि डालकर भी बनाया जाता है।

पहले तो यह घर-घर में बनाए जाते थे, पर अब तो बाजार से ही मंगवा लिया जाता है। कोई बनाना भी चाहे तो उसे इसे बनाना नहीं आता है। 

इन लड्डुओं को बनाने की recipe आपको बहुत मिलेगी, पर उस तरह से बनाने से लड्डू, ज़्यादातर कड़े बनते हैं। जिससे उन्हें खाना भी एक बड़ी चुनौती या समस्या बन जाती है।

तो चलिए आज इसकी authentic recipe ही share कर देते हैं। इनको बनाना बहुत easy है, साथ ही यह ऐसे बनेंगे कि कोई भी एक खाकर, दूसरा मांगे बिना नहीं रहेगा।

तिल-गुड़ लड्डू



Ingredients :

White Sesame seeds - 300 gm.

Jaggery - 250 gm.

Green cardamom - 3 to 4.

Clarified butter (ghee) - 1 tbsp.


Method :

  1. तिल को अच्छे से साफ करके, धोकर सूखने के लिए फैला दीजिए।
  2. एक heavy bottom wok(कड़ाही) लीजिए। 
  3. सूखे हुए तिल को धीमी-धीमी आंच पर 3 to 5 minutes तक लगातार चलाते हुए हल्का सा भून लीजिए।
  4. गुड़ को मोटा-मोटा (coarsely) काट लीजिए।
  5. अब mortar and pestle, इमाम दस्ता या ओखली व मूसल, जो भी आप के पास हो, उसमें गुड़ और तिल डालकर दोनों को अच्छे से कूट लीजिए। 
  6. इसे तब तक कूटना है, जब तक गुड़ और तिल मिल ना जाएं, साथ ही गुड़ कूटने से ऐसा soft हो जाएगा कि आप इससे लड्डू बना सकेंगे। 
  7. अब तिल और गुड़ mix को निकाल कर उसमें cardamom seeds और घी मिला दीजिए।
  8. अब हाथों में हल्का-सा घी लगाकर तिल-गुड़ mix से लड्डू बना लीजिए।

Now, mouth melting, healthy and tasty Til gud laddoo is ready to serve. 


Tips and Tricks :

  • कूटकर बनाने से लड्डू कड़े नहीं बनते हैं। 
  • अगर आप को मूंगफली, काजू और बादाम आदि भी डालना है, तो उन्हें भी भूनकर ही डालिए।
  • गुलाब की पंखुड़ियों को भी लड्डू बनाते समय डालते हैं।
  • आप cardamom seeds को दरदरा पीस कर या महीन पीस कर भी डाल सकते हैं।
  • भूनने से, taste and aroma, दोनों ही enhance हो जाते हैं, साथ ही लड्डूओं की shelf life भी बढ़ जाती है।
  • आप तिल और गुड़ की quantity दोनों को अपने taste के according कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • तिल भूनते समय ध्यान रखिएगा कि उसे लगातार चलाते हुए भूनें, अन्यथा तिल बहुत जल्दी जल जाते हैं। 
  • अगर तिल जल जाते हैं, तो उससे बने लड्डू कड़वे लगेंगे। अतः अगर तिल जल गये हैं तो उससे लड्डू ना बनाएं।
  • आप तिल को बिना भूनें भी लड्डू बना सकते हैं। पर भुने हुए तिल से बने लड्डू ज्यादा सौंधे बनते हैं। जिससे उसका taste भी enhance होता है और लड्डू की shelf life भी increase होती है।
  • आप सफ़ेद की जगह काले तिल भी use कर सकते हैैं, पर याद रखियेगा कि काले तिल में बहुत धूल होती है। अतः इन्हें अच्छी तरह से धोकर साफ करना बहुत जरूरी है, वरना लड्डू किसकिसाने लगेगा। जिससे आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। 
  • यह लड्डू आप की immunity boost करेंगे तो यह आप को corona virus से भी बचाएगा।

बस तो अब सोच क्या रहे हैं, आज ही बनाएं, तिल-गुड़ के स्वादिष्ट लड्डू और पूरे परिवार को healthy बनाएं।  

तिल-गुड़ लड्डू को जनवरी माह में आने वाले सभी त्यौहार में क्यों बनाते हैं? और तिल-गुड़ लड्डू के health benefits क्या हैं? किस तरह के patience के लिए, तिल-गुड़ लड्डू रामबाण औषधि के समान हो जाएगा, अगर आप भी यह सब जानना चाहते हैं तो मकर संक्रांति पर click करें।

आप सभी को लोहड़ी, मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻

Friday, 31 December 2021

Recipe: Vanilla Mousse Cake

आप के लिए बहुत सारे cakes की recipe share कर चुके हैं, जिन्हें आप के द्वारा बहुत पसंद भी किया गया है। अगर आप को वो recipe चाहिए तो Recipes - Cakes पर click करें।

तो चलिए आज आपके लिए New year Eve पर एक और tempting recipe share कर देते हैं। 

यह dish बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है। 

यह आपको Domino's में as a sidee मिलती है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस की बात कर रहे हैं, जब हम इस dish का नाम बताएंगे तो आप सभी खुश हो जाएंगे और उस dish का नाम है...


Vanilla Mousse Cake




Ingredients:

  • Chocolate cake 
  • Whipped cream 
  • Chocolate shaving
  • Chocolate chips 
  • Silver balls 


Method:

  1. Chocolate cake को crumble कर लीजिए। 
  2. Whipped cream, में vanilla essence डालकर mix कर लीजिए, और उसको cone में भर लीजिए।
  3. एक transparent glass लीजिए। 
  4. उसमें सबसे नीचे chocolate crumbs डालिए। 
  5. अब cone से whipped cream को glass में डाल दीजिए।
  6. अब इसी तरह से chocolate and whipped cream की 3 to 4 layers बना लीजिए।
  7. अब सबसे ऊपर वाली layer पर chocolate shavings, chocolate chips and silver balls डालकर decorate कर लीजिए।
  8. अगर आप summers में इसे prepare कर रहे हैं, तो serve करने से 30-45 minutes के लिए refrigerate कर लीजिएगा। आप चाहें तो इसे 2-3 days के लिए refrigerate करके store भी कर सकते हैं।

Now your yummy and tasty Vanilla Mousse Cake is ready to serve.

अगर आप chocolate cake recipe चाहते हैं तो  Vintage Car Chocolate cake  पर click करें।

Whipped cream prepare कैसे करें, उसके लिए Icing tips and tricks पर click करें।

Happy New year Eve 🎉

अगर आप को Coffee Mousse Cake पसंद है तो, हम आपको बता दें कि जल्द ही हम उसकी recipe भी share करेंगे तो, stay tuned with us.

Monday, 11 October 2021

Recipe : Samak ke chawal ki kheer

नवरात्र के पावन पर्व के षष्ठी में मातारानी के भोग प्रसाद के लिए, समा के चावल की खीर बनाई है तो सोचा आज आप के लिए उसी की recipe share कर दें।

वैसे तो ईश्वर का जो भी प्रसाद होता है बहुत स्वादिष्ट ही होता है, पर समा के चावल की खीर की बात ही अलग है।

यह खीर बहुत ही tasty होती है तो बच्चों से बूढ़ों तक सभी को बहुत पसंद आती है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत easily prepare हो जाती है, साथ ही इसमें बहुत कम ingredients चाहिए।

तो चलिए झटपट सारी recipe पढ़ लीजिए और मातारानी के लिए प्रसाद ready कर लीजिए। 

Samak ke chawal ki kheer 




Ingredients 

Full cream milk - 2 litres

Samak ka chawal - handful (1 मुट्ठी)

Sugar - 1 cup or as per taste

Green cardamom - 3-4 no.

Dry fruits - handful


Method

  1. समा के चावल को अच्छे से धो लीजिए।
  2. दूध को boil होने रख दीजिए।
  3. 1 boil आ जाने पर उसमें समा का चावल और चीनी डाल दीजिए।
  4. धीमी आंच कर दीजिए।
  5. गाढ़ा होने तक बीच-बीच में चलाते रहिए। 
  6. Dry fruits and cardamom powder डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  7. समा के चावल की खीर तैयार है। 
  8. आप इसे गर्म और ठंडा serve कर सकते हैं।
  9. Serve करते समय dry fruits से garnish कर दीजिए।

समा के चावल की खीर कैसे बहुत ही tasty बनें, इसके लिए कुछ Tips and Tricks भी follow कर लेते हैं- 


Tips and Tricks 

  • दूध full cream ही लीजिए। 
  • समा के चावल को भिगोकर रखने की जरूरत नहीं है।
  • Rice, एक मुट्ठी भर ही लीजिए, ज्यादा लेने से खीर नहीं दूध-भात लगती है। 
  • मेवा अगर आप को पका हुआ और soft पसंद है तो पकते खीर में डाल दीजिए वरना खीर तैयार हो जाने पर उसे मेवों से garnish भी कर सकते हैं। 
  • Agar आप को मेवों का crunchy taste पसंद हो तो, मेवा dry roast कर के डालिए।
  • Dry roast होने से मेवों का taste enhance हो जाता है, साथ ही उनमें crunch भी बहुत अच्छा आता है।
  • बिना dry fruits के भी खीर बहुत अच्छी लगती है।
  • अगर आप को खीर जल्दी ready करनी है तो, full cream milk 1 litres, गाढ़ी मलाई - 1 cup and milk powder - 20 gm. add कर के जल्दी भी बना सकते हैं।  
  • गाढ़ी मलाई और milk powder add करने से आधे समय में भी बहुत बढ़िया खीर तैयार हो जाती है।
  • Milk powder को luke warm milk में घोल कर ही खीर में add करना चाहिए, वरना milk powder की गुठलियाँ बन जाती है।
  • खीर बीच-बीच में अवश्य चलाते रहना चाहिए, वरना वो सतह पर जल जाती है। 

इन Tips and Tricks को follow कीजिए और बहुत ही स्वादिष्ट खीर बनाएं। 

तो आज के भोग में इस खीर को अवश्य बनाएं।

समा के चावल ऐसे होते हैं👇🏻 इन्हें आप व्रत में use कर सकते हैं। 

बहुत जल्दी हम इसकी एक और tasty dish share करेंगे...


So stay tune.....



Sunday, 22 August 2021

Recipe. : Raj Bhog Icecream

 Raj Bhog Icecream



राखी ऐसा पवित्र और अनमोल त्यौहार, जिससे भाई बहन के बीच परस्पर प्रेम और बढ़ जाता है।

महत्व तो हर त्यौहार का अपना अपना है। पर राखी के उत्सव का उत्साह ही अलग होता है।

Sundae Chocolate Icecream की recipe कुछ दिन पहले share की थी, तब सारे बच्चे बहुत खुश हो गये थे। लोगों ने उस recipe को बहुत पसंद किया था।

तो सोचा, राखी के शुभ अवसर पर आप के लिए ऐसी recipe share करें कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब के मुंह से निकले, "वाह मजा आ गया"....

आज आप के लिए ऐसी Icecream लाए हैं, जिसे अभी तक आप ने मिठाई के रूप में बहुत खाया होगा, लेकिन शायद Icecream कम ही खाई होगी।

बहुत easily आप इसे घर पर बना सकते हैं, बहुत ही soft and smooth बनेगी। बिल्कुल Icecream parlour जैसी, without any crystal.

तो चलिए आज मिठाई और Icecream दोनों का मज़ा, एक साथ लेते हैं, और छा जाते हैं सब पर।

Raj Bhog Icecream


Ingredients

Full cream milk -3 Cup

Sugar - ⅓ cup

Cornflour -1tbsp

Milk powder - 2tbsp

Non dairy cream - 1cup

Lemon juice -1 tsp.

Dry fruits ( cashew, almond, pistachio) ½cup

Silver leaf - 1 to 2

Dry Rose petals - 1 tsp 

Saffron threads 2 to 3 

Green cardamom powder - 1 tsp


Method 

  1. 2 Cup दूध को boil कर के, उसमें 1tsp lemon juice डालकर दूध फाड़कर छेना बना लीजिए। इससे approx 1 tbsp छेना बन जाएगा।
  2. छेने को हथेली की सहायता से मसल कर soft and smooth कर लीजिए। 
  3. Non dairy whip cream को stiff peaks आने तक Whip कर लीजिए। इसे कैसे करते हैं इसके लिए आप इस पर  Icing tips and tricks click कर सकते हैं। 
  4. Dry fruits की coarse cutting कर के, उन्हे slightly roast कर लीजिए। 
  5. 1 tsp milk में saffron threads को डाल कर छोड़ दीजिए, जिससे पीला रंग ready हो जाए।
  6. In another wok , 1cup milk, milk powder और Cornflour powder को अच्छे से mix कर लीजिए।
  7. अब इस wok को medium to slow flame पर continuously चलाते हुए 1 boil आने तक पका लीजिए। दूध की consistency thick हो जाएगी
  8. अब इसमें sugar add कर के अच्छे से mix कर लीजिए ।
  9. Sugar add करने से, thickness कम हो जाएगी, इसलिए दूध को 2 minutes के लिए continuously चलाते हुए गाढ़ा कर लें। 
  10. जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें, soft and smooth छेना, saffron milk, cardamom powder, whipped cream व roasted dry fruits (half amount) add कर दीजिए
  11. अब इसे हल्के से uniform होने तक mix कर लीजिए।
  12. अपनी पसंद के shape का container  लीजिए, उसमें cellophane foil बिछा दीजिए।
  13. अब container में Icecream solution डालकर tap कर दीजिए। जिससे Icecream की surface, level हो जाए।
  14. Cellophane foil से Icecream  wrap कर दीजिए। अब container पर lid ढक-कर freezer में 7 to 8 hours के लिए रख दीजिए।
  15. जब Icecream जम जाए, तो उसे cellophane foil से निकाल कर बचे हुए roasted dry fruits, rose petals और silver leaf  से decorate कर दीजिए।

Now beautiful and yummy RajBhog Icecream is ready to serve.

चलिए perfect Icecream बनाने की tips and tricks भी बता देते हैं- 

Tips and Tricks

  • दूध full cream लीजिएगा, पतला दूध गाढ़ा भी देर से होता है और उसमें crystal formation भी जल्दी होता है।
  • छेना ही use कीजिएगा। चाहे आप घर पर बनाएं या market से लें। पनीर मत use कीजिएगा, वरना proper texture नहीं आएगा।
  • आप छेने की जगह मावा भी ले सकते हैं।
  • Roasted dry fruits से बहुत अच्छा flavour आ जाता है।
  • Cellophane foil में wrap करके Icecream बनाने से Icecream crystal-free बनती है।
  • इस Icecream में मिठाई जैसा flavour रहता है इसलिए आप इसे festival में भी बना सकते हैं।


तो इस राखी में राजभोग Icecream बनाएं और अपने भाई के दिल में राज करें।

आप सभी को राखी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏🏻❤️

Monday, 12 July 2021

Recipe : Vintage Car Chocolate cake

आज बच्चों का most favourite cake, chocolate cake की recipe, share कर रहे हैं। 

हमारे एक viewer की demand है कि हम कोई ऐसी design भी share करें, जो boys की favourite हो, साथ ही घर में easily, prepare भी हो जाए।

 तो आज आप को boys की favourite car design को कैसे prepare कर सकते हैं, वो भी बता रहे हैं।

Vintage Car Chocolate cake




Ingredients 

For base-

All purpose flour (Maida) - ¾ cup

Cocoa powder - ¼ cup

Fresh Curd - ¾ cup

Fresh मलाई - 2 tsp

Sugar - 1 cup

Milk  - 1 tbsp

Eno fruit salt - 1 sachet 


For Icing 

Non dairy whip cream - 2 cup

Chocolate slab - ½ portion of slab

Harshey's chocolate syrup - 2 tbsp

Oreo biscuit - 2


Method - 

For base -

  1. मैदा और cocoa powder डालकर अच्छे से mix कर लीजिए और इसे 2 to 3 times छानकर cake flour ready कर लें। 
  2. Cake container में घी लगाकर, मैदा को dust कर के ready कर लीजिए।
  3. दही में चीनी डालकर अच्छे से mix कर लीजिए, कि वो उसमें घुल जाए।
  4. दूध में पड़ी ताजी मलाई 2 tsp add करें और अच्छे से mix करें।
  5.  इसमें थोड़ा-थोड़ा करके cake flour डालते हुए mix करें।
  6. इसमें दूध डालकर mix कर लीजिए।
  7. अब इसमें 1 sachet eno fruit salt अच्छे से mix कर दीजिए।
  8. Microwave oven को preheat करने के लिए 1 cup पानी, 1 min के लिए microwave करने के लिए रख दीजिए। 
  9. Meanwhile, container में cake mix डाल दीजिए । 
  10. Cup को निकाल कर container को microwave में रख दीजिए और full temperature पर 3 to 4 min के लिए microwave कर लीजिए।
  11. Cake container को बाहर निकाल लीजिए, उसे ढक कर ठंडा होने तक, रख दीजिए।
  12. जब वो पूरा ठंडा हो जाएगा, तो वो container की wall को छोड़ देगा।
  13. अब cake को de-mould कर लीजिए। 

For Icing 

  1. Non dairy whip cream को stiff peaks आने तक whip कर लीजिए। इसको कैसे ready करते हैं, इसके लिए आप Icing tips and tricks click करें।
  2. Chocolate slab को grate कर के chocolate shaving prepare कर लीजिए। 
  3. Half whip cream में, chocolate shaving and hersheys' chocolate syrup add कर के अच्छे से mix करेंगे। Chocolate whippped cream ready हो जाएगी।
  4. Cake base के तीन horizontal side, cut कर लीजिए। 
  5. आप base की layer में white whipped cream लगा कर crumb coat कर लीजिए।
  6. Final icing में chocolate whip cream से icing करेंगे।
  7. अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप car की design का cake बनाना चाहते हैं तो आप को क्या करना है।
  8. Cake के base के लिए container, rectangular shape का लीजिए।
  9. अगर आप कोई particular shape बनाना चाहते हैं तो, जो quantity हमने आपको बताई है, उसकी double करनी होगी।
  10. तो हमने double quantity से दो rectangular shape के cake prepare कर लिए हैं।
  11. Cake base के दो horizontal layer sheet काट लीजिए।
  12. तीन layer, rectangular ही रखेंगे, और एक  layer को बीच में से cut कर के 2 square shape ready कर लेंगे।
  13. अब तीन layers में white whipped cream लगा कर, एक के ऊपर एक रख देंगे। 
  14. Third layer पर white whipped cream लगा कर अब उस पर पीछे की तरफ square shape की दोनों layer पर white cream लगा कर car का shape दें देंगे।  
  15. हम white cream से car का पूरा shape दे देंगे, और उसका crumb coat, complete कर देंगे। अब इसे 15 minutes के लिए freezer में रख देंगे, जिससे अच्छे से icing set हो जाए।
  16. अब chocolate cream से हम car design का outer look दें देंगे।
  17. हमने vintage style रखा है, इसलिए light colour रखें हैं। आप dark colour भी कर सकते हैं। 
  18. चाहें तो gel colour use कर सकते हैं।
  19. Gems and chocolate pops भी use कर सकते हैं। आप अपनी imagination से cake जैसे चाहें, वैसे decorate कर सकते हैं।
  20. Car के wheels के लिए, हमने oreo biscuit use किया है।
  21. साथ ही car की lights के लिए oreo biscuit की cream use की है।
  22. तो लीजिए ready है, vintage car chocolate cake.

आप भी अपनी imagination को use कीजिए और tempting cake बनाइये। और हमारे साथ अपने cake की pic share कीजिए 😊

चलिए चलते-चलते, कुछ tips and tricks भी हो जाए...

Tips and Tricks 

  • Curd बिल्कुल fresh होना चाहिए। 
  • एकदम भी खट्टा नहीं होना चाहिए, वरना cake का taste खराब हो जाएगा।
  • Cake को ढक कर ही ठंडा कीजिए, जिससे cake की steam उसमें lock हो जाए। इससे cake ठंडा होने पर भी, ज्यादा spongy and moist रहता है।
  • Cake की horizontal layer में cream लगाने से cake ज्यादा tasty and soft बनता है।
  • Cake mix, इडली के घोल जैसा रहेगा, अगर सारे ingredients डालने पर घोल ऐसा ना बने तो, थोड़ा milk add करके अच्छे से mix कर लीजिए।
  • Microwave को preheat जरुर से कीजिएगा। वरना cake hard बनेगा।
  • इसमें मलाई, घी, oil use नहीं किया है, इसलिए यह fridge में रखने पर भी soft ही रहता है।
  • Final decoration, cake cutting से ½ hours पहले ही कीजिए, वरना decoration fade हो जाती है।
  • हम cake decoration, में natural materials से ही colour लाते हैं। अगर आप चाहें तो gel colour use कर सकते हैं। पर यह artificial होते हैं। इनके use से बहुत बार cake का taste bitter हो जाता है।तो हम colour से compromise कर लेते हैं, पर health and taste से नहीं। आप की क्या priority है, वो आप की मर्जी है।
  • तो बस रखिए, इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल और cake बनाएं बेमिसाल।