Wednesday 5 August 2020

Article : राम मंदिर निर्माण- एक कदम "भारत" की ओर

राम मंदिर निर्माण- एक कदम"भारत" की ओर




आज वो स्वर्णिम क्षण है, हमारे देश भारत के लिए, जिस क्षण की सदियों से पीढ़ियों को प्रतिक्षा थी। 

राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास

इस क्षण को प्राप्त करने के लिए अथक संघर्ष किया गया, कितने ही कार सेवकों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

आज इस स्वर्णिम क्षण में ना केवल भारत में अपितु जहाँ जहाँ भी भारतीय रहते हैं, उस हर देश में जय श्री राम का जय घोष विद्यमान है।

आज सम्पूर्ण विश्व के आकाश में दीपक से प्रज्वलित ज्योति,  सूर्य के समकक्ष प्रकाश उत्पन्न कर रही है।

मानों कह रही हो, हे सूर्यवंशी राजा प्रभु श्री रामचंद्र जी, आप के मंदिर का निर्माण कर के हम पुनः भारत में आप का अवतरण चाहते हैं।

हे प्रभु श्रीराम आप की कृपा से भारत में पुनः रामराज्य स्थापित हो जाए

भारत की इस पावन धरती को एक बार पुनः कृतार्थ करें।

एक बार फिर भारत, देवों की धरती बन, विश्व में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करे।

हे ईश्वर, आप का कोटि-कोटि धन्यवाद, आप के आशीर्वाद से हम सब, इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बन सके।

हमारा भाजपा सरकार को कोटि कोटि नमन।

यह एक ऐसी सरकार है, जहाँ विकास देश का किया जाता है, परिवार और अपने समुदाय का नहीं।

इस पार्टी की प्रारम्भ से ही देश की सेवा की परिपाटी चली आ रही है, यहाँ पर स्थित सभी शीर्ष नेताओं ने वंशवाद को प्रधानता ना देकर देश को सर्वोपरि रखा है।

क्योंकि उनका उद्देश्य देश विकास है, 

जिसका एक और स्तम्भ है, राम मंदिर-निर्माण।

राम मंदिर निर्माण, कदम है भारत को पुनः शाश्वत भारत बनाने का।

जैसा भारत था और जैसा उसे होना चाहिए।

कोरोना-काल  होने की विवशता है कि हे प्रभु श्रीराम, हम आपके आगमन की तैयारी घर से ही करेंगे, पर हमारा प्रण है आपसे, हम सब दर्शन करने अवश्य आएंगे और हम सब सदैव जय सियाराम, जय श्री राम, जय श्री राम का जय घोष लगाएंगे।

🕉️जय सियाराम 💐