Thursday 21 October 2021

Tips : Typhoid

आज कल कोरोना का आतंक कम और पुरानी बीमारियों का आतंक अधिक हो गया है। 

जिसमें typhoid और dengue, आज कल बहुत लोगों को हो रहा है। 

आज हम आपको typhoid के लक्षण व घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं...

 Typhoid


Typhoid fever को मियादी बुखार, आंतों का बुखार, आदि, नाम से भी जाना जाता है। Typhoid fever में digestive system और blood circulation में  salmonella typhe नाम का bacteria आ जाता है जो कि contaminated water and food के द्वारा हमारे शरीर में चला जाता है। इस बीमारी से infected person का temperature 104° F तक पहुंच जाता है। 

Typhoid में लोगों को बुखार के साथ सिर दर्द, छाती में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

पहले यह जान लेते हैं कि typhoid fever के symptoms का क्या होते हैं...


Symptoms of typhoid :

बुखार आना (high fever)

भूख कम लगना (low appetite)

सिर दर्द की समस्या (headache)

अधिक ठंड महसूस होना (shivering)

अधिक कमजोरी होना (weakness)

दस्त की समस्या (loose motion)

छाती में जलन (inflammation in chest)

कब्ज की समस्याा (constipation)


Home Remedies to get rid of typhoid fever :


सेब का रस -

सेब का रस typhoid fever की समस्या से आसानी से निजात दिला सकता है। इसके लिए सेब के जूस में अदरक का रस मिलाकर पिएं। 

एक medium Apple, एक inch अदरक का टुकड़ा, 20 ml. पानी डालकर mixer grinder में चला लीजिए। फिर छन्नी से छानकर जूस निकाल लीजिए, उसमें 2 tsp glucose डालकर पी लीजिए।

इससे आपको टाइफाइड के बुखार से निजात मिलेगा। 


लौंग का पानी -

लौंग का पानी भी समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आठ कप पानी में 6-7 लौंग डालकर उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो पानी तैयार है।

इसमें से एक cup गुनगुना पानी ले लें, उसमें तुलसी अर्क की 3 to 4 drop, 1 tsp. honey डालकर पी लीजिए। बचा हुआ पानी ऐसे ही दिनभर में 2 से 3 बार पीएं। इससे fever ठीक होगा, साथ ही typhoid के कारण आई कमजोरी से भी छुटकारा मिलेगा। 

मौसम्बी का जूस -

2 मौसम्बी के रस को निकाल लीजिए, छानकर उसमें 2 tsp. Glucose डालकर mix कर लीजिए। फिर एक सूखे खाली Bowl को slow gas पर रख दीजिए। Bowl के हल्के गर्म हो जाने पर gas off कर दीजिए। अब गर्म bowl में juice डाल दीजिए, उससे छुन... की आवाज आएगी। इसे juice को छौंकना कहते हैं। इससे मौसम्बी के रस की ठंडी तासीर हट जाती है। और रस किसी भी तरह से नुकसान नहीं करता है।

इसको पीने से बहुत ज्यादा energy आती है। जो patients के लिए लाभदायक होती है।

Note : मौसम्बी खरीदते समय ध्यान रखिएगा कि मौसम्बी हरी पीली सी हो, जितना पीला रंग ज्यादा होगा, मौसम्बी उतनी ही मीठी होगी।

नारियल पानी -

नारियल पानी किसी भी प्रकार के patients के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बहुत जल्दी energy provide करता है, साथ ही यह stomach में बहुत relief भी देता है।

 

Enerzal -

कोई भी बीमारी होने से हम लोग, glucose,  Electral लेते हैंपर आज कल enerzal भी आप को easily available हो जाएगा। 

यह glucose and electral से ज्यादा effective होता है। इससे भी weakness बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। दिन में आप इसे तीन से चार बार पी सकते हैं।

एक glass में 3 tsp. Enerzal डालकर mix कर के पी लीजिए। Enerzal, lemon and orange flavour में आता है। आप को जो भी flavour पसंद आए, आप ले सकते हैं। दोनों ही बहुत tasty होते हैं।


लहसुन -

लहसुन antibiotics and antioxidants होने के साथ-साथ तासीर में गर्म होता है। इसके लिए घी में 6-7 लहसुन कली फ्राई कर लें। इसमें सेंधा नमक डालकर इसका सेवन करे। इससे भी फायदा होता है।


अनाज

कहा जाता है कि, Typhoid में अनाज नहीं खाना चाहिए, यह बहुत नुक्सान करेगा। पर यह पूर्णतया सत्य नहीं है। अनाज खाना बंद मत करिए, क्योंकि अनाज हमारे शरीर को बहुत energy provide करता है। बस करना यह है कि आप light meal लें। 

आप तले-भुने खाने को, मैदे से बनी खाने की चीजें को, देर से digest होने वाले खाने को, जैसे छोले, राजमा, आदि... को नहीं खाएं। 

In short आप पतली दाल, सब्जी, रोटी, खिचड़ी, उपमा... खा सकते हैं।

खाने को हल्का करने के लिए आप यह भी कर सकते हैं कि आधा पेट खाना खाएं। और बाकी आधा पेट आप, ऊपर दिए गए नुस्खों से भरें। जिससे आप को भरपूर nutrition मिले और आप energy को sustain कर सकें। 


डिस्क्लेमर: यह tip केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।