Tuesday 6 December 2022

Article : India ( The Progressive Leader)

India ( The Progressive Leader)



हम में से कितने लोग हैं जो जानते हैं कि G20 summit चल रहा है? और उसकी अध्यक्षता कौन सा देश कर रहा है?

कितने लोग जानते हैं कि G20 summit क्या है? और आखिरी सवाल कि कितनों को यह गर्व का विषय लगता है?

अरे बाप रे! इतने सवाल...

जी! आज तो बिल्कुल इतने ही सवाल बनते हैं। खासकर उन के लिए, जो भारत को हिकारत भरी नज़रों से देखते हैं। जिन्होंने भारत के लिए कभी गर्व ही नहीं महसूस किया। 

आज का यह article उन लोगों के लिए है जिन्हें गर्व है भारत पर, अपने भारतीय होने पर, वो इस article को ज़रूर पढ़ें..

पर वो तो इस article को अवश्य पढ़ें जो ना भारत पर गर्व करते हैं ना अपने भारतीय होने पर...

चलिए जो सवाल पूछे हैं, उन सबको सिलसिलेवार बताते हैं...

1 December 2022 को इंडोनेशिया ने G20 summit की अध्यक्षता भारत को सौंप दी थी, इसलिए इस साल G20 summit की अध्यक्षता भारत कर रहा है। और इसके अध्यक्ष कोई और नहीं बल्कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। 

भारत की अध्यक्षता में G20 summit की theme है वासुधैव कुटुंबकम्, जिसका अर्थ है, एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य। वासुधैव कुटुंबकम् को महा उपनिषद् से लिया गया है। 

G20 summit की अध्यक्षता भारत के अमृतकाल की शुरुआत का प्रतीक है।

भारत की G20 अध्यक्षता के logo में राष्ट्रीय फूल कमल के ऊपर पृथ्वी को दर्शाया गया है जो प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का प्रतीक है।

भारत पहली बार 1 December 2022 से 30 नवंबर 2023 के लिए G-20 की अध्यक्षता संभालेगा।

G-20 समूह 19 देशों और European union से मिलकर बना है इसमें सम्मिलित 19 देश Argentina, Australia, Brazil, Canada, China, France, Germany, India, Indonesia, Italy,  Japan, Mexico, Russia,  Saudi Arab, South Africa, South Korea,  Turkey, UK and USA हैं।

G20 की अध्यक्षता के दौरान, देश भर में 200 से अधिक बैठकें होंगी। जिसमें भारत के विभिन्न states में यह आयोजित की जाएगी। यह कोशिश की जा रही है कि उस समय उस state की speciality, जैसे उसका dance, music, festival, art, clothing, etc...को विदेशी शहरों से परिचित कराया जाए, उसकी सक्षमता और सार्थकता उनके सामने लाई जाए, जिससे हमारे देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था का विस्तार विदेशों में भी हो, जिससे भारत और अधिक सुदृढ़ बन सके।

G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में होगा और इसमें दुनिया भर के नेता शामिल होंगे।
 
G20 का कोई स्थाई अध्यक्ष नहीं है बल्कि इसकी अध्यक्षता की जिम्मेदारी हर साल अलग-अलग सदस्य देशों को मिलती रहती है। और किसी भी देश को यह ज़िम्मेदारी मिलना, उसके लिए गर्व का अभिप्राय है। 

अब तक आप को समझ आ गया होगा कि, G-20 क्या है, और उसकी importance क्या है। आज भारत 19 countries की अध्यक्षता कर रहा है, जिसमें विकसित और विकासशील देश शामिल हैं।

जिन देशों के लोग के लिए भारत कहीं stand नहीं करता है, आज वो भारत की अध्यक्षता में कार्य करने के लिए आतुर हो रहे हैं। 

अगर हम इस शिखर सम्मेलन में कामयाब रहे तो, हमें विदेशों में जाकर अपना भविष्य नहीं ढूंढना होगा, बल्कि विदेशी देश, हमारे देश में ही अपना निवेश और बढ़ा देंगे। जिससे आय के साधन बढ़ जाएंगेे, प्रतिभा पलायन नहीं होगा और सुदृढ़ हो जाएगी, हमारी अर्थव्यवस्था,  साथ ही भारत का पुनः स्वर्ण भारत बनने का स्वप्न भी साकार होगा।

शायद अब आप को गर्व हो भारत पर, अपने भारतीय होने पर...

और शायद विश्वास हो मोदी जी के नेतृत्व पर भी...

जो भारत, बरसों बरस रही गुलामी से और बहुत से लोगों के निजी स्वार्थ के कारण सफलता की दौड़ में पीछे रह गया था, वो भारत आज का भारत नहीं है।

आज का भारत, सफल है, सुरक्षित है, सुदृढ़ है, आत्मनिर्भर हैं, और सबसे बड़ी बात वो 19 विकसित और विकासशील देशों का अध्यक्ष भी है...

अब तो गर्व करो और ज़ोर से बोलो

भारत माता की जय...

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳