Monday 24 October 2022

Poem : इस बरस दीपावली में

 इस बरस दीपावली में 



इस बरस दीपावली में

लक्ष्मी माता, इतना कर देना

सुख समृद्धि प्रेम उल्लास रहे 

हर घर में खुशियां भर देना 


हर घर दीप प्रज्जवलित हों

हर ओर रोशनी जगमग हो

हर कोई दीप जला सके 

इतना तेल हर घर में हो 


हर कोना फूलों से महके 

हर चौखट फूलों से सज जाए 

चहरे खिलें दिखें सबके 

ना कोई अभाव में मुरझाए 


हर घर में पकवान रहे 

सब को छठ रस मिल जाए

सबको भरपेट भोजन मिले 

कहीं कोई ना भूखा रह जाए 


चकरी, फूलझड़ी, अनार 

हर बच्चे को मिल जाए 

खुशियों से हर बच्चा चहके 

नीरसता ना कहीं आए


इस बरस दीपावली में

हे गणेश जी, इतना कर देना

सफल रहें हर ओर सभी

हर एक को उन्नत कर देना


ना आए कोई महामारी

ना रहे किसी को लाचारी

स्वस्थ रहें हर ओर सभी 

सबको सुरक्षित कर देना  


इस बरस दीपावली में

बस इतना सा कर देना

हे गणेश जी, हे लक्ष्मी माता

हर घर में खुशियां भर देना 


आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🎉