Showing posts with label Poems - Special Days. Show all posts
Showing posts with label Poems - Special Days. Show all posts

Sunday, 2 August 2026

Poem : Friendship - An Asset

Friendship is a precious asset. A true friend is someone who makes life worth it. Advay has inculcated and elaborated the same feeling in this poem of his. Let's enjoy and celebrate this friendship day…

Friendship - An Asset


For humans, friendship is the greatest quality.

It is capable enough, to surpass even the biggest polity.

Friendship is an institution which always stays strong.

Friends shape your future, be it right or wrong.


If this world's a garden, friendship is the flowers.

In which, the friends kept chattering for hours.

There were times when the weather was unfavorable.

Yet, the flowers bloomed, because the stem was stable. 


If this universe is a sea, friendship is the boat.

The only structure on which people can float.

Without it, the sea becomes a major threat.

But with it, we can use the sea as an asset.


If this earth is a sky, friendship is the sun.

It can be irritating, but is usually the source of fun.

Though we might think that the sun is always not required.

But without the sun, the earth can no longer be admired.


We celebrate it this day, with colourful wrist bands.

We give it to those, who were our helping hands.

Friendship are not the pillars, it is the entire building.

On an ordinary iron statue, it is the valuable gilding.


Happy Friendship Day!!

Thursday, 9 July 2026

Poem : जन्मदिवस पर स्नेहाशीष

एक माँ का अपने बेटे के लिए स्नेहाशीष…

जन्मदिवस पर स्नेहाशीष


मनुष्य जन्म को तब,

आधार मिलता है।

जब मां-पापा बनने का,

अधिकार मिलता है।

जीवन की बगिया में, 

वो जो पुष्प खिलता है।

सम्पूर्णता मिल गई हो जैसे, 

यह एहसास मिलता है।

अपने अस्तित्व को भूल,

मां-बाप उसमें ही खो जाते हैं। 

उसके इर्द-गिर्द ही अपनी, 

दुनिया सजाते हैं।

पर यह बच्चे पर भी,

निर्भर करता है।

सुखद जीवन मिले उन्हें,

वो अपने कर्मों से तय करता है।

फिर अगर मिल जाए,

अद्वय-सा बच्चा।

सुखद जीवन का स्वप्न,

हो जाए सच्चा।

कुशाग्र बुद्धि, बेहद सरल,

जैसे बहता अविरल जल।

जितना चंचल, उतना कोमल,

डिगे नहीं, चाहे हो जो पल।

संस्कृति, विज्ञान का वो संगम,

उजला तन उजला ही मन।

उसकी हर एक को कामना,

सुखद रहे जीवन उसका, 

यही है ईश्वर से मेरी प्रार्थना। 


हे ईश्वर, कोटि-कोटि आभार आपको, जैसे बच्चे की कामना होती है सबको, वैसा ही बच्चा आपने दे दिया हमको।

जन्मदिवस पर विशेष शुभकामनाएँ हमारे प्यारे बेटे अद्वय!

Sunday, 21 June 2026

Poem : पिता और योग

आज जिंदगी को सम्पूर्णता प्रदान करने वाले दो दिवस एक साथ हैं, पिता दिवस (International Father's Day) और योग दिवस (International Yoga Day), और दोनों के बिना सुखद जीवन असंभव है।

आज दोनों को एक कविता में पिरोकर प्रस्तुत किया है, आशा है पसंद आएगी। तो चलिए, इसका आनन्द लेते हैं…

पिता और योग 


जब माँ से पिता का,

होता है योग।

सृष्टि में जीवन का,

तभी बनता संयोग।।


पिता की मेहनत के योग से, 

जीवन सुखद हो जाता है।

पिता का साया न हो,

वो घर कहां भाता है?


पिता के अनुभव के योग से,

सफलता कदम चूमती है।

उनके आने की आहट से,

परिवार में खुशियां झूमती है।। 


जैसे स्वस्थ शरीर के लिए,

योग होता है ज़रूरी।

वैसे ही पिता का साथ,

जिंदगी करता है पूरी।।


इसलिए प्रतिदिन जीवन में, 

तुम योग का धरो ध्यान। 

सुखद जिंदगी पाने के लिए, 

पिता को दो पूर्ण सम्मान।। 


आज बच्चों द्वारा बनाए गए card के साथ ही कविता को प्रस्तुत किया है।

Sunday, 10 May 2026

Poem : माँ ऐसा कैसे करती हैं

माँ ऐसा कैसे करती हैं


मैंने देखा है कि,

माँ जब अपनी माँ से,

और उनकी माँ जब अपनी मां से,

फ़ोन पर बातें करती हैं।

सच कहती हूँ,

वो भी बिल्कुल 

मुझ-सी ही लगती हैं।

वैसी ही वो हंसती हैं,

नखरे भी वैसे ही करती हैं,

रूठना-मनाना भी बिल्कुल 

मुझ जैसा ही करती हैं‌

पर जब वो मेरी 

माँ का रूप धरती हैं,

न जाने, तब क्यों वो

अलग रूप में लगती हैं। 

अपने सपनों को बिसराने वाली ,

कष्ट में भी मुसकाने वाली,

काम हो कितना भी अधिक, 

मिनटों में निपटाने वाली। 

हरदम खुद से पहले

वो मुझको ही रखती हैं।

समझ नहीं आता है कि 

माँ, ऐसा कैसे करती हैं?

अपने बच्चों की खातिर 

खुद को कितना बदलती हैं। 


मातृ दिवस के शुभ अवसर पर सभी माँ और उनकी ममता को कोटि-कोटि नमन।


Wednesday, 22 April 2026

Poem : चलो वृक्षारोपण करते हैं

आज पृथ्वी दिवस के पावन पर्व पर आइए, उसे धन-धान्य से परिपूर्ण करने का प्रण लेते हैं।

उसी प्रण को काव्यरूप में प्रस्तुत किया है।

चलो वृक्षारोपण करते हैं


क्या कभी सोचा है यूं,

पृथ्वी को धरा कहते हैं क्यूं?


क्योंकि वो ही है जो

माँ की तरह ही 

हम सबके दुःखों को,

अपने अंक में धरती है।


और बदले में देने को,

अपनी झोली तुम्हारे

सुखों से भरती है।


देती है वो अविरल बहता,

कल-कल करता जल।

फल-फूल, सब्जी, और

सुनहरे भविष्य का कल।


तो चलो हम भी,

कुछ ऐसा करते हैं।

धरित्री के अंक को,

हरियाली से भरते हैं।


वो सदैव धन-धान्य से,

परिपूर्ण रहे,इसके लिए 

चलो वृक्षारोपण करते हैं।


 Happy Earth Day!

Thursday, 2 April 2026

Poem : हनुमान जी का जन्मोत्सव

पवनपुत्र, मारुति, केसरी नंदन, अंजनी सुत, संकटमोचन, महावीर, बजरंग बली, ऐसे और बहुत से नामों के स्वामी भक्त शिरोमणि हनुमानजी के जन्मोत्सव पर विशेष शुभकामनाएँ! 

हे संकटमोचन, हर कष्ट हरो, हर एक को सुखी करो।

पूरे संसार में सिर्फ हनुमानजी ही हैं, जिनका जन्मोत्सव, साल में दो बार मनाया जाता है। पर क्यों?

इसे ही कविता में ढालने का प्रयास किया है। आइए इस कविता के माध्यम से उनका आशीर्वाद प्राप्त करें…

हनुमान जी का जन्मोत्सव


ईश्वर जो हैं, सर्व शक्तिमान, 

भक्तशिरोमणि हनुमान। 

क्यों दो-दो दिन होता है,

उनके जन्मोत्सव का प्रावधान?


एक कार्तिक, एक चैत्र, 

क्या दोनों एक समान? 

क्यों दो-दो दिन होता है,

उनके जन्मोत्सव का प्रावधान?


कार्तिक मास की चतुर्दशी को, 

भए प्रगट वीर हनुमान।

उनके जन्मोत्सव का यही है 

शुभ प्रथम प्रावधान।। 


पिता केसरी, माता अंजना, 

मारुति रखा था नाम। 

छोटे से पवनपुत्र 

करते थे बड़े-बड़े काम।।


भूख की पीड़ा से पीड़ित, 

हो रहे थे व्याकुल परेशान।

सूर्य को‌ ही निगल गये

वो, फल आम का जान।।


इन्द्र ने करके व्रज प्रहार, 

किया सूर्य निकालने का काम। 

टूटी इससे मारुति की ठुड्ढी,

तब से वो कहलाए हनुमान।। 


कुपित हो गये पवनदेव,

पुत्र की ऐसी गति जान।

नहीं रहेगी वायु कहीं भी,

गर पुत्र में फिर न आए प्राण।। 


ईश्वरीय आशीष से,

मारुति में आ गयी जान।

चैत्र की पूर्णिमा थी उस दिन, 

हुआ जब दूसरे जन्म का प्रावधान।। 


दिन विशेष दोनों ही,

दोनों ही एक समान। 

इसलिए ही जन्मोत्सव के

उनके हैं दो-दो प्रावधान।।


हनुमान जी की कृपा से, 

होते सफल, सुजान। 

प्रातः स्मरण जो करे उनका,

उसका सदा होए कल्याण।।


आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ।


हनुमान जी से जुड़ी हुई और जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए links पर click करें -

Sunday, 8 March 2026

Poem : क्या ऐसा कर पाओगे?

स्त्री और पुरुष के परम पवित्र रूपों को बदल कर एक कवि ने कविता रची, जिसने दिल को छू लिया। उसी कविता के सार को अपने शब्दों में पिरोकर आपके सामने प्रस्तुत किया है, पढ़कर बताएं, आपको कैसी लगी?

क्या ऐसा कर पाओगे?


 चलो कुछ ऐसा करते हैं, 

जो कभी नहीं हुआ है. 

उसकी कल्पना करते हैं, 

स्त्री और पुरुष को 

एक-दूसरे का रूप धरते हैं।


मैं बनूँ राम, और तुम

सीता बन जाना।

मर्यादा चुनुंगी मैं, 

तुम अग्नि परीक्षा दे आना।।

क्या ऐसा कर पाओगे?


जो बनूँ मैं कान्हा,

तुम राधा बन जाना। 

कर्तव्य चुनुगीं मैं,

तुम विरह वेदना सह जाना।।

क्या ऐसा कर पाओगे?

 

शिव का रूप धरूँ जो मैं, 

तुम शक्ति बन जाना। 

योग चुनुगीं मैं,

तुम अग्नि में तप आना।।

क्या ऐसा कर पाओगे?


 ईश्वरीय रूप छोड़ो,

हम इन्सानी रूप में आते हैं। 

उनकी दिव्यता को हम सब,

शत-शत शीश नवाते हैं।।


पुरुष बन जाऊँ गर,

तुम स्त्री बन जाना। 

मैं चुनुगीं खुद को, 

तुम मेरे लिए सबसे लड़ जाना। 

क्या ऐसा कर पाओगे?


क्या एक बार ऐसा करने का, 

तुम अपना मन बनाओगे?

क्या स्त्री की व्यथा, 

कभी तुम समझ पाओगे?

क्या ऐसा कर पाओगे? 


Happy Women's Day!

Wednesday, 4 March 2026

Poem : The Story of Holi

What is the folklore behind the celebration of Holi, and what it teaches all of us. This has been weaved into a beautiful poem by Advay. Let's enjoy this poem and awaken the good within us. Happy Holi!

The Story of Holi


We lit a bonfire, play with colours.

We tend to forget who're ours & others.

Gujhiyas & Malpuas steal the spotlight.

The New Year begins after a fortnight.


Yes, Holi's the name of this festival.

With all the clues, it's way too guessable.

But why's it celebrated & why this name?

In this poem, let's understand the same.


Hiranyakashyapu was Lord Vishnu's enemy.

While his son Prahlad, was Vishnu's devotee.

The father's a demon, the son's a follower.

This clash led to rage & anger all over.


The devil once became hot under the collar.

To burn Prahlad, was his unjust & cruel order.

Hiranyakashyapu's sister Holika stepped ahead.

With the boon, even in the fire, she didn't become dead.


Everything happened according to the ogre's desire.

Prahlad was in Holika's lap, & Holika in the fire.

Prahlad continuously chanted the name of the almighty.

Hardly anxious, because of his belief in the deity.


To everyone's surprise, Holika went on flames.

Whilst Prahlad was all right, he himself claims.

The monster could not digest this fact.

He now couldn't see his son fully intact.


And ahead he stepped, to kill his kid.

With his enemy's votary, he wanted to get rid.

Prahlad didn't stop chanting the word ‘Hari’.

Aware of the fact that the decision was arbitrary.


The sword was lifted, and the situation became tense.

God himself had to step in, to stop this barbarism immense.

Killing the ‘asur’ required a situation bizarre.

Thus, Lord Vishnu appeared in Narsimha Avatar.


Hiranyakashyapu was killed, and Prahlad survived.

The evil had declined, and the good had thrived.

To do the same inside ourselves, Holi is celebrated.

In Hinduism, this occasion is eagerly awaited.

Wednesday, 14 January 2026

Poem : Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर्व को किस दिन मनाया जाएगा, इसमें पशोपेश थी, अतः अभी यह कविता डाल रहे हैं। आप सभी को मकर संक्रांति पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ। जो आज यह पर्व कर रहे हैं उन्हें आज की शुभकामनाएँ, जो कल पर्व करेंगे उनको कल के लिए शुभकामनाएँ।

सूर्य देव की कृपा सब पर सदैव बनी रहे, सबके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश रहे 🙏🏻🌞

मकर संक्रांति


हे सूर्य देवता! यह बतलाओ,

इस संक्रांति पर्व पर,

क्या मेरे घर भी आओगे?

अपने शुभाशीष को,

घर पर मेरे बरसाओगे?

क्या सुखद-सुनहरी धूप,

घर आंगन पर मेरे,

आशीष बन कर चमकेंगी?

क्या आशा की किरणें

मेरे घर आंगन में दमकेंगी?

क्या, मेरे परिवार में फिर से,

जल्दी वो खुशियां चहकेंगी?

क्या जल्दी हम सब फिर,

एक साथ रह पाएंगे? 

हे सूर्य देवता! फिर से,

जल्दी कर दो सब वैसा,

खिचड़ी, तिल लड्डू, पैसा 

हम तुम पर सब चढ़ाएंगे। 

तुम तक पहुंच सकें, 

फिर वैसी पतंग उड़ाएंगे।

हर वर्ष उल्लास से भरा,

फिर हम भी मकर संक्रांति मनाएंगे।।

Thursday, 1 January 2026

Poem : सुख मिले जीवन पर्यन्त

सुख मिले जीवन पर्यन्त

नई सुबह का नया ख्याल, 
मन में उठ रहा सवाल,
क्या शुभ होगा 
2026 का यह साल?

क्या होगा विरह का अंत? 
क्या सुख मिलेगा जीवन पर्यन्त?
क्या पपीहा गाएगा मल्हार?
शुभ होगा क्या नववर्ष इस बार?

क्या, यह नववर्ष है ऐसा?
जो सोचे, उसको मिल जाए वैसा?
क्या सफलता मिलेगी अपार?
क्या पुलकित होगा घर-संसार?

सवाल कई हैं, 
नहीं है अंत। 
आशा है ईश्वर से यही,
सुख मिले जीवन पर्यन्त।।

आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Wednesday, 31 December 2025

Poem : Happy New Year

The new year has brought new opportunities & new hopes for all. This has been weaved very beautifully by Advay into a poetic form. Let's enjoy this poem and pray that this year is happier and better for everyone.

Happy New Year


When memories're made; jolly and sad.

When moments're lived; good and bad.

When 365 days have just passed by.

And another new year comes to say ‘Hi!’


Let's make enmity with electronic devices.

Let's become united in times of crisis.

Let's celebrate life seven days a week.

And try our level best, to maintain this streak.


From now on, let's have an optimistic approach.

Other than smiles, there'll be nothing to encroach.

Let's start spending more time with dear ones.

To provide them with gifts & affection in tonnes.


Just leave all the worries behind & enjoy this occasion.

Dedicate this day to only partying and celebration.

All the beginnings & opportunities're brand new.

With pomp and vigour, a HAPPY NEW YEAR TO YOU!

Friday, 14 November 2025

Poem : A Child's Privileged Right- 14 November

On the occasion of Children's Day, a little girl, Sanvi Mehra, has expressed her feelings about this special day. The poem portrays how the innocent and cute giggles and smiles of children make the adults feel nostalgic and seem as if they have once again entered into the phase of childhood. 

A Child's Privileged Right- 14 November

Nehru's pride, shine and affection, still showers - the perplexing question strikes the mind.

This makes a layman entangle in the grape wines to find.

But listen, the solution is itty-bitty easy.

The answer derives - the scent of children's day is quite round the corner, and breezy.

Just like Bapu, the second father of munchkins-unlike nation.

Nehru's soul and blood flows in this occasion.

The hilarious giggles, cute conversations and innocence makes a juxtaposition in the mundane surrounding.

Where an elder's heart melts by seeing an inner and past memory bounding.

The merry 24 hours where children are pampered.

Our India's next generation, “The children” say it aloud with proud, while no resource being hampered.

Let's howl and roar “A joyous children day!”
Which gives pupils a new, bright rise and shine like a dawn's ray.


Monday, 20 October 2025

Poem : नन्हा-सा दीपक

क्यों कहते हैं दीपोत्सव को दीपावली, कभी सोचा है आपने?

दीपावली का संधि विच्छेद करेंगे, तो आएगा, दीप + आवली, जिसमें दीप का अर्थ है, दीपक और आवली का अर्थ है एक पंक्ति में, अर्थात् दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। 

भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस आने पर लोगों ने दीपों की पंक्तियां सजाकर उनका स्वागत किया था।

बस तब से दीपावली पर्व आरंभ हुआ और सतत् चलता जा रहा है।

आज दीपोत्सव में टिमटिमाते, जगमगाते दीपक को यह कविता समर्पित है, उसके द्वारा दिए गए संदेश के साथ…

नन्हा-सा दीपक


अमावस्या के घने तिमिर को,

जब नन्हा-सा दीपक हरता है।

सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ में वो,

दीपावली का संदेशा धरता है।। 


तनिक न ठहर जाना जीवन में, 

देखकर किसी कठिनाई को। 

हार न मानना कभी भी तुम,

जीवन की छोटी-बड़ी लड़ाई को।। 


कहता है वो उम्र और कद,

तनिक नहीं अड़ता है। 

सफलता के कठिन मार्ग पर, 

धैर्य से चलना पड़ता है।। 


जिसने है यह ठान लिया कि,

वो कुछ कर जाएगा।

कर्म के प्रति अडिगता,

सफल उसे बनाएगा।। 


मंजिल पाने तक, तुमको, 

अनवरत चलना होगा। 

कर्म रूपी तेल की तपिश से,

घंटों-घंटों जलना होगा।।


घना तिमिर हो कितना भी, 

सुख का आलोक छाएगा।

अथक परिश्रम तेरा, तुझको,

सफल अवश्य बनाएगा।। 


अमावस्या के घने तिमिर को,

जब नन्हा-सा दीपक हरता है।

सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ में वो, 

दीपावली का संदेशा धरता है।। 


आप सभी को पंचवर्षीय दीपोत्सव पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ। लक्ष्मी माता व गणेश जी हम सब पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें 🙏🏻

शुभ दीपावली! 

Friday, 10 October 2025

Poem : कैसे मनाऊँ करवाचौथ?

भारतीय संस्कृति में सुहागिनों के बहुत से व्रत हैं। लेकिन करवाचौथ व्रत एक ऐसा व्रत होता है, जिसे रखने की कामना हर विवाहित स्त्री की होती है।

इसका एक बड़ा कारण - films और serials में इसको‌ बहुत ही romantic तरीके से दिखाया जाता है।

आज इस विशेष त्यौहार में एक ऐसे युगल की मनोदशा को संवाद के रूप में कावयबध किया है, जिनमें बहुत अधिक प्यार है, पर जीवन की परिस्थितियों के कारण एक-दूसरे से दूर रह रहे हैं।

आइए, इस अमर प्रेम को समझने की कोशिश करें।

कैसे मनाऊँ करवाचौथ?


 कंगना, पायल, हार

सब गहनों से बढ़कर,

सजना तुम्हारा प्यार।

 कैसे मनाऊँ करवाचौथ?

तुम बैठे उस पार।। 


सज-धज कर मैं,

किसे रिझाऊँ? 

सभी तो बेकार।

 कैसे मनाऊँ करवाचौथ?

तुम बैठे उस पार।।  


पूजा कर लूँ, 

अर्ध्य मैं दे दूँ,

वो तो सब स्वीकार।

 कैसे मनाऊँ करवाचौथ,

तुम बैठे उस पार।।  


छोड़ नहीं सकती, 

इसको मैं यूँ ही, 

यह प्रेम-प्रीत का त्यौहार। 

 कैसे मनाऊँ करवाचौथ? 

तुम बैठे उस पार।। 


तड़प रहा हूँ मैं भी, 

जाने सारा संसार। 

मुझको तुमसे दूर रहना, 

यह कब स्वीकार?


सज-धज कर,

हो जाना तैयार। 

गर तुमको, 

मुझसे है प्यार।


करना मन से, 

इस व्रत को। 

यह प्रेम-प्रीत का, 

त्यौहार।

Monday, 6 October 2025

Poem : मिलन चांद चकोरी का

आज शरद पूर्णिमा है। एक विशेष पूर्णिमा, जिसकी सब पूर्णिमा में मुख्य भूमिका है।

कारण, इस पूर्णिमा में चांद अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है। अर्थात् सबसे खूबसूरत, सबसे अधिक फलदाई होता है, अमृत-वर्षा करने वाला।

इस पूर्णिमा की एक विशेषता और है, कि द्वापरयुग में श्रीकृष्ण भगवान ने गोपियों के साथ इसी पूर्णिमा में रासलीला रचाई थी।

पर जो प्रियसी अपने साजन से दूर हो, उसे तो चांद तभी रास आएगा, जब वो अपने प्रियतम के साथ हो।

एक विरह वेदना में एक प्रियसी की चांद से कामना को काव्य बध किया है।

मिलन चांद चकोरी का


चांद है सुहाना, 

देखे है ज़माना, 

मिलन चांद चकोरी का।


पर तुम बिन सजना, 

मन नहीं लगना, 

क्या देखें मिलन चकोरी का।


तुम जो न साथ हो,

हाथ में न हाथ हो, 

क्या देखें मिलन चकोरी का।


तुम उस छोर पर, 

हम इस छोर पर, 

क्या देखें मिलन चकोरी का।


चंदा, कुछ कर दो ऐसा,

फिर से साथ मिले हमेशा। 

हाथ में हाथ हो,

एक-दूजे का साथ हो। 

फिर हम भी देखेंगे, 

मिलन चांद चकोरी का।।


शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻 

Wednesday, 17 September 2025

Poem : मोदी जी की Diamond Jubilee

हमारे राष्ट्र, भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएँ।

मोदी जी की Diamond Jubilee


भारत में एक तपस्वी आए,

जो भारत को चरम पर लाए। 

भारत सर्वोच्च पर रहे, 

यह ही बस उनके मन भाए।। 


योग, साधना, ध्यान और ज्ञान,

भारतीयता जिनकी पहचान।

भारत को हर एक क्षेत्र में, 

दिला रहा हैं जो सम्मान।।


हो चाहे ज्ञान विज्ञान, 

या हो खेल का मैदान।

जीता हो, या कोई गया हार,

सबको वो देते हैं मान ।।


हम सब सन्तानें उनकी,

वो लगते हैं पिता समान। 

भारत विश्व पर छा जाएगा, 

हो रहा है इसका भान।।


आज है वो दिन विशेष,

बधाईयां उनको मिलें अशेष। 

उनका नेतृत्व मिलता रहे,

बने रहें दिन वो शेष।।

Friday, 5 September 2025

Poem : Teacher - A Gift of God

On this occasion of Teacher's Day, a little girl, Kashika Srivastava has expressed her feelings towards her teachers through this poem. Let's see what are the emotions of the young generation towards its teachers…

Teacher - A Gift of God


This poem is dedicated, to the teacher god gifted.

The Teacher is a creature, who designs our future.


They want us to be focused and disciplined,

So that each topic of life can be explained.


Two people are always happy on our success,

Our parents and the teacher already addressed.


The teachers' efforts are responsible,

To design our future best suitable.


Teachers are constant in pursuit,

For shaping our future best suit.


On this teacher's day I owe,

The way of teaching they do.


Happy Teacher's Day 🎉🎉

Thursday, 28 August 2025

Poem : तुम प्रीत, तुम मीत

तुम प्रीत, तुम मीत 


तुम प्रीत, तुम मीत,

तुम जीवन के संगीत।

हर स्वर की तुम आवाज, 

हर झंकृत तार के साज।।


हर ओर तुम, हर छोर तुम, 

तुम हर पल दिल के साथ।

एहसास तुम, हर श्वास तुम, 

थामे हर पल मेरा हाथ।। 


तुम्हारे जन्म का अर्थ,

मेरा जीवन सार्थक।

अस्तित्व हों अलग-अलग, 

पर मन से नहीं पृथक्।।


जन्मदिवस पर अनेकानेक बधाइयाँ 💐🎉

Saturday, 16 August 2025

Poem : The Story of Giridhar

This is the first time Advay has expressed a story in the form of a poem (written a ballad). Please motivate him if you do like it.

Happy Janmashtami 🎉

The Story of Giridhar


After scorching heat, comes pleasant rain,
When nature itself, waters the grain.
This monsoon season, has many folklores,
Full of lessons, worth several crores.


They are one of the earliest creations,
Passed along many several generations.
Let me narrate, one of the folktales,
Where arrogance, fury and anger fails.


The auspicious and holy place of Mathura,
Acted as the residence of Lord Krishna.
The villagers were farmers by occupation,
And revered Lord Indra, for apt irrigation.


One fine day, with a question in his head,
In an innocent voice, Lord Krishna said,
“Why worship Indra? What does he do,”
As if attempting, to get a small clue.


Maa Yashoda replied, “There’s a reason,
He is the god of the monsoon season.”
Krishna understood, but was dissatisfied.
To share his view, he moved a bit aside.


“Why not worship Mount Govardhan?
For our cattle, it is the grass garden.”
Everyone agreed, and did the same.
For Indra, it became a matter of shame.


As a result, he started raining exceedingly.
For seven days, it rained increasingly.
Nothing was harmed, he was surprised,
The savior’s God himself, he had realized.


He came down, in order to apologize,
But he couldn’t simply believe his eyes.
A boy held a mountain on his li’l finger,
None other than Shri Krishna, or Giridhar.

Friday, 15 August 2025

Poem : कहानी स्वतंत्रता की

79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए आज की यह कविता प्रस्तुत करते हैं…

कहानी स्वतंत्रता की


मंगल पांडे, तात्या टोपे,

या फिर झांसी की रानी। 

स्वतंत्रता दिलाई किस-किस ने,

है यह बड़ी लंबी कहानी।।

 

शहीद यहाँ हुए अनेकों, 

कुछ जाने, कुछ अनजाने भी। 

हंसते-हंसते खून बहा दिए,

आजादी के परवानों ने ही।।

 

वीर सावरकर, और भगत सिंह,

हो या चंद्रशेखर आजाद।

नाम अनेकों जुड़े हुए हैं,

जिन्होंने देश को किया आबाद।।


गांधीजी हो, सरदार पटेल,

या हो सुभाष चन्द्र बोस। 

अंग्रेजों की कुटिल चाल को,

सदा के लिए किया ख़ामोश।।


हर भारतीय ने किया विरोध,

 गूंज उठा हर एक इलाका।

पराजित फिरंगी देख हैरान थे,

लहराता हुआ विजय पताका।।


सन् सत्तावन से भड़की चिंगारी,

सन् सैंतालीस में शांत हुई।

फिरंगियों की सेना हारी, 

बेचैन और क्लान्त हुई।।


शत्-शत् नमन उन सभी को,

जो थे अमर‌ वीर बलिदानी।

सदियों तक याद की जाएगी,

स्वतंत्रता की अमिट कहानी।।



🇮🇳🙏🏻 भारत माता की जय 🙏🏻🇮🇳