Thursday 22 September 2022

Article : लड़कियाँ कितनी सुरक्षित?

 लड़कियाँ कितनी सुरक्षित? 



आज का हमारा यह article, एक बहुत important news और साथ ही एक ऐसी सोच जिसके बारे में अब awareness जरूरी है। 

लड़कियाँ कितनी सुरक्षित? 

यह एक बहुत बड़ा सवाल है, और तब यह और बड़ा बन जाएगा, जब आप article पूरा पढ़ेंगे, अतः इसे पूरा अंत तक अवश्य पढ़िएगा। क्योंकि हम इसमें आपको ऐसी घटना के विषय में बताने जा रहे हैं, जो पूर्णतया सत्य है और हमें सोचने को भी मजबूर कर देगी...

यह घटना है, एक girls hostel की है, जहाँ लड़कियों की bathing के समय की अश्लील videos बना कर दूसरों को send की जा रहा थीं। और हैरानी की बात यह है कि वो videos बनाने का काम उस hostel में रह रही एक लड़की, एक साथ पढ़ने वाली छात्रा, ही कर रही थी।

और जिन लड़कियों के videos बने, उनमें से, कहा जा रहा है कि एक ने suicide भी कर ली है; वहीं कुछ छात्राओं के लिए यह बताया जा रहा है कि वह self-harm कर रही हैं। 

मतलब आप समझ रहे हैं? 

अब लड़कियों को केवल लड़कों से सावधान रहने की नहीं बल्कि लड़कियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। 

एक लड़की होकर, अगर वो दूसरी लड़की की अस्मिता (esteem), अस्तित्व (identity) या वेदना (pain) नहीं समझ सकती है, तो किसी पर भी विश्वास करना कितना कठिन है।

या दूसरे शब्दों में कहें तो, लड़कियों को हर क्षण हर पल, सावधान रहने की आवश्यकता है, वरना कब, कहाँ, कौन आप का फायदा उठाकर चल देगा, कोई नहीं जानता...

जिस घटना का हमने जिक्र किया है, यह एक सत्य घटना है। हमने college, hostel और उस लड़की का नाम mention नहीं किया है, क्योंकि इस article का उद्देश्य किसी की बदनामी करना नहीं है। बल्कि यह उद्देश्य है कि लड़कियों को किस हद तक सुरक्षित रहना चाहिए।

यह घटना, कहीं भी, कभी भी हो सकती है, लेकिन हमें अपनी बेटियों को पूर्णतः सचेत करना आवश्यक है। और ऐसा कुछ किसी और बेटी के साथ ना हो, इसी सोच के तहत हमने इस article को post किया है। इस बात पर विशेष ध्यान दें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।