Thursday 12 November 2020

Recipe : Kaju Katli

आप सभी से वादा किया था कि इस दीपावली पर आपको premium मिठाई बनाना बताएंगे, जो हमेशा से दीपावली की शान बनी रहती हैं।

इस premium मिठाई का rate दीपावली में आसमान छूने लगता है।

पर जो Shades of life के हैं साथ, उनके लिए फिक्र की क्या बात।

तो चलिए आज आपको बताते हैं कि काजू की कतली कैसे बनाते हैं।

यह बोलने की जरूरत ही नहीं है कि यह कितनी yummy होती है। 

क्योंकि यह तो सबकी favourite मिठाई होती है।

पर आप को यह जानकर आश्चर्य होगा कि काजू कतली बनाना बहुत ही easy होता है।

यह, Instantly prepare हो जाती है, साथ ही इसको बनाने के लिए मात्र दो ingredients ही चाहिए। 

आज मौका भी है और दस्तूर भी, तो इस धनतेरस पर आप सभी काजू कतली बनाकर दीपावली की शुभ शुरुआत करें।

आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🏻🕉️


Kaju Katli




Ingredient

Kaju 500gm

Sugar 200gm

Water 100 ml.


Method

  1. काजू को पीसकर बारीक powder बना लीजिए।
  2. काजू powder को छान लीजिए।
  3. छन्नी में जो मोटे काजू आएं, उन्हें फिर से पीस कर काजू powder में मिला दीजिए।
  4. Heavy bottom nonstick pan में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनने रख दीजिए।
  5. बीच-बीच में चलाते हुए 1 तार की thick चाशनी बना लीजिए।
  6. Flame slow कर दीजिए।
  7.  अब चाशनी में काजू powder डालकर अच्छे से चलाते जाएं।
  8. थोड़ी देर में काजू paste, thick होकर pan की sides छोड़ने लगेगा।
  9. हल्का ठंडा होने पर यह  एक dough जैसे shape ले लेगा।
  10. अब इसे greased rolling board (चकला) में डालकर पतला सा बेल लीजिए।
  11. 5 to 10 minutes बाद मन चाहे shape में काट लीजिए।

Now the delicious mouth-watering Kaju katli is ready to serve.

Note

  • काजू कतली बनाने में काजू को पीसकर powder बनाते हैं, इसलिए इसे बनाने के लिए काजू टुकड़ा लेने से यह reasonable price में बनती है।
  • काजू कतली बनाने में ध्यान रखिएगा कि किसी भी तरह का moisture नहीं होना चाहिए।
  • Means, jar एकदम सूखा होना चाहिए।
  • काजू कतली के लिए काजू भी dry होना चाहिए, तो ध्यान रखिएगा कि काजू fridge में रखा हुआ ना हो।
  • Fridge में रखे हुए काजू moisture पकड़ लेते हैं।
  • चाशनी बनाते समय, side से भी चलाना चाहिए, नहीं तो चीनी, side से जलने लगती है।
  • कभी कभी काजू ज्यादा देर तक पीसने से उसका oil निकल आता है, जिससे powder थोड़ा moist हो जाता है।
  • तो आप उसे हाथ से थोड़ा rub कर दीजिए, तो वो dry हो जाएगा।
  • यह देखने के लिए कि काजू कतली का mixture ready है, उसके लिए आप थोड़ा सा काजू mixture लेकर, उससे उंगली पर गोली बनाएं।
  • अगर अच्छे से गोली बन जाए, और उंगली पर ना चिपके तो mixture ready है। अगर चिपक रही है तो flame पर रखकर थोड़ा सा और चला लें।
  • हमने चांदी का वर्क use नहीं किया है, क्योंकि वो चांदी का असली वर्क नहीं होता है। तो वो healthy नहीं होता है।
  • आप चाहें तो लगा सकते हैं।