Saturday 27 March 2021

Recipe : Besan Papdi

होली आती है, खुशियों के रंग के साथ, जोश और उमंग के साथ, मस्ती की तरंग के साथ।

तो क्या हुआ कि corona के कारण हम रंग नहीं खेल पाएंगे। दोस्तों के गले नहीं मिल पाएंगे।

पर हम पकवान नहीं बनाएं, यह कैसे हो सकता है। 

अब तक आप के लिए गुझिया, मसाला काजू, काली मसूर की दालमोठ और चिवड़ा मिक्सचर की recipe share कर चुके हैं। तो चलिए इसी series को आगे बढ़ाते हुए आज आपको बेसन पापड़ी की recipe share कर रहे हैं।

बेसन पापड़ी बहुत easily and quickly prepare हो जाती है। यह बहुत tasty होती है, साथ ही यह बहुत समय तक बढ़िया बनी रहती है।


बेसन पापड़ी



Ingredients

Gram flour - 250 gm

Rice flour - 50 gm

Salt - as per taste

Red chilli powder - as per taste

Cumin - optional

Herbs - optional

Carom seeds - optional

Mustard oil - for moyan and frying


Method

  1. बेसन में चावल का आटा, नमक, और सारे मसाले डालकर अच्छे से mix कर दीजिए।
  2. अब इसमें mustard oil डालकर, हथेली से rub करके, बेसन में मोयन ready कर लीजिए।
  3. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए semi tight dough prepare कर लीजिए।
  4. इस dough से छोटी छोटी गोलियां बना लीजिए।
  5. इन गोलियों को पतला बेल लीजिए।
  6. अब इन्हें पंखे की हवा में 5-5 mins. के लिए दोनों तरफ से सुखा लीजिए।
  7. Wok में Oil को तेज गर्म कर लीजिए।
  8. उसमें पापड़ी डालकर, धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक fry कर लीजिए।
बेसन की खस्ता पापड़ी तैयार है। आप इसे airtight container में रख दीजिए।
यह महीनों तक ख़राब नहीं होती है।
यह evening tea time में खाना अच्छा option है। आप इसे अचार और चटनी के साथ serve कर सकते हैं।
आप इससे पापड़ी चाट भी बना सकते हैं।

Note 

  • बेसन, बहुत जल्दी से गीला हो जाता है, इसलिए पानी धीरे-धीरे ही add कीजिएगा।
  • मोयन के लिए तेल इतना डालना होगा कि, rub करने के बाद आप बेसन को मुट्ठी में दबाएंगे तो लड्डू जैसा बनने लगेगा।
  • आप चाहें तो मैदा भी इसमें add कर सकते हैं।
  • आप अपने taste के according पापड़ी को उतना हल्का या गहरा सुनहरा कर सकते हैं।
  • पापड़ी को हवा में सुखाने से पापड़ी जल्दी सिकती है और oil भी कम soak करती है।