Sunday 15 November 2020

Recipe : अन्नकूट सब्जी

 आज हमारे दीपावली महापर्व का चतुर्थ दिवस है, जिसे हम गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा के नाम से जानते हैं।

आज के दिन श्री कृष्ण भगवान ने अपने हाथ की सबसे छोटी उंगली से विशाल गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल के लोगों की मूसलाधार वर्षा व बाढ़ से या यूं कहें इन्द्र देव जी के प्रकोप से रक्षा की थी। 

आज के दिन 56 भोग चढ़ाने का प्रावधान है, जिसमें अन्नकूट सब्जी का विशेष महत्व है।

तो आज आपको वही बताने जा रहे हैं। इस सब्जी के स्वाद का तो कहना ही क्या? जब श्रीहरि का भोग है, तो स्वाद तो बेजोड़ होना ही है।

पर यह साथ ही बहुत पोष्टिक भी है और उससे भी बड़ी बात यह है कि इसके ingredients fix नहीं है, इसमें आप कोई भी सब्जी ले सकते हैं। 

बस इतना ध्यान रखिएगा कि, भोग की सब्जी है तो तामसिक कुछ नहीं पड़ेगा, मतलब प्याज, लहसुन बिल्कुल भी नहीं डाले जाएंगे।

अन्नकूट सब्जी




Ingredients

Potato - 1 medium

 Tomato - 2big

Brinjal - 1 small

Lady finger 3 to 4

Raddesh - ⅓ bowl

Carrot - ⅓ bowl

Cauliflower - ½ bowl

Cabbage - ⅓ bowl

Broad beans - ¼ bowl 

Bottle gourd - ¼ bowl

Ridge gourd - ¼ bowl

Pea - ½ bowl

Capsicum - ¼ bowl

Collacasia - 2 to 4

Pumpkin - ¼ bowl

Ginger - ½ inch 

Salt - as per taste

Turmeric - ½tsp

Cumin seeds - ½tsp

Asfoietida - ¼tsp

Chilli powder - as per taste

Coriander leaves - for garnishing

Oil - 1tbsp.

Butter - 1tbsp.

Ghee - 1tbsp.

Method -

  1. सारी सब्जियों को छोटा-छोटा काट लीजिए।
  2. एक wok( कढ़ाही) में तेल गर्म कर लीजिए। Flame slow कर दीजिए।
  3. गर्म तेल में हींग जीरा डाल दीजिए।
  4. जीरा चटक जाए, तब उसमें कटी हुई अदरख व टमाटर डाल दीजिए।
  5. इसमें नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर mix कर लीजिए, व टमाटर soft होने तक पका लीजिए।
  6. अब इसमें सभी सब्जियाँ डालकर, अच्छे से mix कर लीजिए। Capsicum को अभी मत डालिए।
  7. Wok को plate से ढक दीजिए, व सब्जी गलने तक, बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
  8. जब सब्जी गल जाए तो उसमें capsicum भी डाल दीजिए।
  9. धीमी आंच पर 1tbsp मक्खन डालकर सब्जी अच्छे से भून लीजिए।
  10. Serve करने से पहले, इसमें घी डालकर mix कर दीजिए व इसे coriander leaves से garnish कर लीजिए।
  11. आप इसे रोटी, चावल, पूड़ी, पराठे किसी के भी साथ serve कर सकते हैं। दाल, कढ़ी या कोई भी रसेदार या सूखी सब्जी हो, आप सबके ‌साथ इसे serve कर सकते हैं।
  12. सब के साथ इसका बहुत अच्छा combination होता है।

Note

  • आप इन में से कोई भी सब्जी avoid कर सकते हैं और अपने taste की कोई भी सब्जी add कर सकते हैं।
  • बस ऐसी कोई सब्जी मत add करिएगा, जिसका prominent taste हो। Like bitter gourd.
  • किसी भी सब्जी की बहुत ज्यादा quantity मत डालिएगा।
  • सब्जी का taste ऐसा होना चाहिए कि सबका मिला जुला taste होना चाहिए। किसी भी सब्जी का prominent taste नहीं आना चाहिए।
  • Capsicum बहुत जल्दी गल जाती है और यह खड़ी रहने से ज्यादा अच्छा स्वाद देती है, तो इसे सब्जी गलाने के समय ना डालकर, भूनते समय डालना चाहिए।
  • इस सब्जी को बनाने का सबसे बड़ा profit यह है कि इसे बनाकर आप अपने बच्चों को बहुत सारी veggies का nutrition दें सकते हैैं। जो वो खुशी खुशी का लेंगे, क्योंकि यह बहुत yummy बनती है।
  • आप अपने according इसमें तीखा बढ़ा सकते हैं।
  • छौंकते समय या garnish के time आप हरी मिर्च डाल सकते हैं।